पैमार नदी से युवक का शव बरामद, पहचान में जुटी पुलिस

बेन थाना क्षेत्र के रसुला गांव के समीप सोमवार की सुबह एक अज्ञात युवक का शव पैमार नदी से मिला है.

बिहारशरीफ. बेन थाना क्षेत्र के रसुला गांव के समीप सोमवार की सुबह एक अज्ञात युवक का शव पैमार नदी से मिला है. ग्रामीणों की सूचना के उपरांत मौके पर पहुंची बेन थाना पुलिस ने गोताखोर के सहयोग से शव को नदी से बाहर निकाला. शव से काफी दुर्गंध आ रही थी जिससे आशंका है कि इस युवक की मौत दो से तीन दिन पूर्व हो चुकी है. बेन थानाध्यक्ष राजीव रंजन कुमार ने बताया कि मृतक के पास से पहचान संबंधी कोई साक्ष्य नहीं मिला है जिसके कारण उसकी पहचान नहीं की जा सकी है. मृतक की पहचान के लिये उसके फोटो को सोशल साइटों पर पोस्ट किया गया है. उन्होंने बताया कि सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराकर उसकी पहचान के लिये उसे सदर अस्पताल के शवदाह गृह में रखा गया है. मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही पता चल सकेगा. शव की पहचान के बाद ही युवक एवं उसके मौत के बारे में जानकारी मिल सकेगी. इस संबंध में फिलहाल यूडी केस दर्ज कर अग्रेत्तर कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >