बिहारशरीफ: रेलवे कर्मचारियों ने खोला मोर्चा, नई भर्ती और सुविधाओं को लेकर की ये मांग

BiharSharif Railway Junction : ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन की बिहारशरीफ में आयोजित बैठक में रेल कर्मचारियों ने अपनी लंबित समस्याओं और सुविधाओं को लेकर आवाज बुलंद की. इस बैठक में कई अहम प्रस्ताव पारित किए गए, जिन पर आगे कार्रवाई की उम्मीद है.

BiharSharif Railway Junction : बिहारशरीफ रेलवे जंक्शन परिसर में शनिवार को ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन (ईसीआरकेयू) बख्तियारपुर शाखा की एक अहम बैठक आयोजित हुई. इस बैठक में रेल कर्मचारियों की लंबित समस्याओं, कार्यस्थल की सुविधाओं और रिक्त पदों पर भर्ती सहित कई विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई. बैठक के दौरान कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की है.

कार्य का दबाव बढ़ने पर जताई गई चिंता

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में ईसीआरकेयू हाजीपुर के महामंत्री और ऑल इंडिया रेलवे मेन्स फेडरेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एस.एन.पी. श्रीवास्तव शामिल हुए. उन्होंने कहा कि रेलवे का लगातार विस्तार हुआ है. इसके बावजूद कर्मचारियों की संख्या नहीं बढ़ने से कार्य का दबाव काफी बढ़ गया है. उन्होंने नए पदों के सृजन और रिक्त पदों पर शीघ्र भर्ती की मांग मजबूती से उठाई.

लंबित यात्रा भत्ते और सुविधाओं पर चर्चा

इस दौरान ट्रैकमैन की पेट्रोलिंग, यात्रा भत्ता, ओवरटाइम, पदोन्नति, वर्दी और शिक्षा भत्ता जैसी प्रमुख समस्याओं के समाधान की मांग की गई. पूर्व शाखा मंत्री विश्वनाथ प्रसाद ने बताया कि रेल कर्मचारियों का यात्रा भत्ता लंबे समय से लंबित है, जिसका भुगतान जल्द होना चाहिए.

सड़क निर्माण और स्टेशन के सौंदर्यीकरण की मांग

बैठक में बिहारशरीफ जंक्शन तक आने वाली जर्जर रेलवे सड़क के निर्माण की मांग प्रमुखता से रखी गई. इसके अलावा स्टेशन के सौंदर्यीकरण, बाउंड्री फेंसिंग और कर्मचारियों के रहने के लिए नए आवास बनाने की भी मांग की गई है.

स्थानीय अस्पतालों से अनुबंध का पारित हुआ प्रस्ताव

यूनियन के सदस्यों ने बैठक में सर्वसम्मति से कई प्रस्ताव पारित किए. इनमें स्थानीय अस्पतालों से रेलवे का अनुबंध कराने, ट्रैकमैन की पेट्रोलिंग की दूरी कम करने और रेलवे के सभी रिक्त पदों को जल्द से जल्द भरने का प्रस्ताव मुख्य रूप से शामिल है.

बड़ी संख्या में रेल कर्मचारी हुए शामिल

ईसीआरकेयू बख्तियारपुर शाखा की इस बैठक में भारी संख्या में रेल कर्मचारी उपस्थित रहे. मुख्य रूप से शाखा मंत्री अनिल कुमार गुप्ता, बी.के. सिंह, चंद्रशेखर प्रसाद, विकास कुमार, नीरज कुमार, एस.के. निराला और दिलीप कुमार सहित कई अन्य कर्मचारियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई.

Also Read : बिहार के स्कूलों में अब 10 मिनट का 'आनापान' ध्यान, JDU MLC ने शिक्षा विभाग से की मांग


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >