बिहार विधानसभा में गूंजा बिहारशरीफ का मुद्दा, पंचाने नदी की सफाई और रिवर फ्रंट विस्तार की उठी मांग

बिहारशरीफ के विधायक सह पूर्व मंत्री डॉ. सुनील कुमार ने विधानसभा सत्र में शहर की बाढ़ और जलजमाव की समस्या पर ध्यान केंद्रित किया. उन्होंने पंचाने नदी की गाद सफाई और रिवर फ्रंट परियोजना के विस्तार की मांग उठाई, जिससे शहर को स्थायी राहत मिल सके.

Biharsharif News : बिहार विधानसभा के मानसून सत्र में बिहारशरीफ विधानसभा क्षेत्र के विधायक सह पूर्व मंत्री डॉ. सुनील कुमार ने शहर की बाढ़, जलजमाव और विकास से जुड़े अहम मुद्दों को प्रमुखता से उठाया. उन्होंने कहा कि पंचाने नदी में वर्षों से जमी गाद के कारण बरसात के दौरान जलस्तर तेजी से बढ़ जाता है, जिससे शहर के कई मोहल्लों में बाढ़ और जलजमाव की समस्या उत्पन्न होती है.

पंचाने नदी की गाद सफाई की उठाई मांग

डॉ. सुनील कुमार ने सरकार से देवीसराय, सोहसराय होते हुए रहुई तक पंचाने नदी की व्यापक गाद सफाई कराने की मांग की. उन्होंने कहा कि इससे बिहारशरीफ शहर को हर वर्ष होने वाली बाढ़ और जलजमाव की समस्या से स्थायी राहत मिल सकेगी और लोगों को काफी सुविधा होगी.

रिवर फ्रंट परियोजना विस्तार का भी रखा प्रस्ताव

विधायक ने सदन में कोसुक में निर्माणाधीन रिवर फ्रंट परियोजना का विस्तार बिहारशरीफ, सोहसराय होते हुए बबूरबन्ना मोहल्ला तक करने की मांग भी रखी. उनका कहना था कि इससे नदी संरक्षण और सौंदर्यीकरण के साथ-साथ पर्यटन, पर्यावरण संरक्षण और नागरिक सुविधाओं को भी बढ़ावा मिलेगा.

सरकार ने डीपीआर और कार्रवाई का दिया आश्वासन

मामले की गंभीरता को देखते हुए उपमुख्यमंत्री सह जल संसाधन विभाग की ओर से प्रस्ताव को नगर विकास एवं आवास विभाग को भेजने पर सहमति दी गई. नगर विकास एवं आवास मंत्री ने सदन में आश्वासन दिया कि रिवर फ्रंट परियोजना के विस्तार के लिए जल्द विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन (डीपीआर) तैयार कराया जाएगा. साथ ही पंचाने नदी की गाद सफाई की दिशा में भी आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.

विधायक ने जताया आभार

डॉ. सुनील कुमार ने मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और नगर विकास मंत्री के सकारात्मक आश्वासन पर आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि बिहारशरीफ के समग्र विकास और जनहित से जुड़े मुद्दों को आगे भी विधानसभा में मजबूती से उठाते रहेंगे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >