रोटरी क्लब ऑफ राजगीर का भव्य आयोजन, 21वें स्थापना दिवस पर नई कार्यकारिणी का गठन, डॉ. अमित कुमार गुप्ता बने नए अध्यक्ष

Bihar Sharif News : रोटरी क्लब ऑफ राजगीर का 21वां स्थापना दिवस इंडो होक्के होटल के सभागार में गरिमामय माहौल में मनाया गया. कार्यक्रम में नेतृत्व परिवर्तन के साथ नए पदाधिकारियों की घोषणा की गई और समाजसेवा से जुड़े कई नए प्रकल्पों की रूपरेखा प्रस्तुत की गई.

Bihar Sharif News : रोटरी इंटरनेशनल की इकाई रोटरी क्लब ऑफ राजगीर का 21वां स्थापना दिवस इंडो होक्के होटल के सभागार में गरिमामय माहौल में मनाया गया. समारोह में शेखपुरा, नवादा और नालंदा जिले के विभिन्न रोटरी एवं इनर व्हील क्लबों के पदाधिकारियों, सदस्यों तथा शहर की कई प्रमुख हस्तियों ने भाग लिया. इस अवसर पर नए सत्र के लिए नेतृत्व परिवर्तन भी हुआ. इसमें निवर्तमान अध्यक्ष रोटेरियन राजेश कुमार पप्पू ने रोटेरियन डॉ. अमित कुमार गुप्ता को अध्यक्ष पद का दायित्व सौंपा.

महिलाओं के लिए सिलाई प्रशिक्षण केंद्र सहित कई नई योजनाएं

वहीं रोटेरियन अनुराग दुबे को क्लब का नया सचिव बनाया गया है. नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. अमित कुमार गुप्ता ने अपने संबोधन में आगामी सत्र की प्राथमिकताओं की घोषणा करते हुए कहा कि क्लब सदस्यता विस्तार के साथ समाज के हर वर्ग तक सेवा गतिविधियों का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध रहेगा. उन्होंने महिलाओं के आत्मनिर्भरता के लिए सिलाई प्रशिक्षण केंद्र स्थापित करने, शहर के सौंदर्यीकरण एवं स्वच्छता अभियान को गति देने, एंबुलेंस सेवा उपलब्ध कराने तथा जनहित से जुड़े कई नए प्रकल्प शुरू करने की घोषणा की. उन्होंने अपने निदेशक मंडल का परिचय भी उपस्थित सदस्यों से कराया.

बीते कार्यकाल की उपलब्धियों का प्रतिवेदन प्रस्तुत, राजेश कुमार पप्पू ने साझा की रिपोर्ट

निवर्तमान अध्यक्ष राजेश कुमार पप्पू ने बीते कार्यकाल में क्लब द्वारा संचालित सेवा कार्यों का विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत किया. इस दौरान विभिन्न सामाजिक एवं संगठनात्मक गतिविधियों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले सदस्यों को सम्मानित किया गया. रो. के.एन. झा को ”शक्ति स्तंभ अवार्ड”, डॉ. विमलेंद्र कुमार सिन्हा को ”पब्लिक इमेज अवार्ड”, रो. राजेश नंदन को ”सिग्नीफिकेंट अवार्ड” तथा डॉ. जितेंद्र दीपक को ”प्रोजेक्ट एंड सर्विस अवार्ड” प्रदान किया गया.

रोटरी इंटरनेशनल के सहयोग से राजगीर में शुरू होंगी नई परियोजनाएं

मुख्य अतिथि बिहार एवं झारखंड के चयनित आगामी रोटरी जिला पाल रोटेरियन डॉ. अजय कुमार ने कहा कि राजगीर अंतरराष्ट्रीय पहचान वाला शहर है. ऐसे में यहां रोटरी के माध्यम से बड़े और स्थायी जनकल्याणकारी कार्य किए जाने की अपार संभावनाएं हैं. उन्होंने भरोसा दिलाया कि अन्य रोटरी क्लबों और रोटरी इंटरनेशनल के सहयोग से राजगीर में जल्द ही कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं शुरू की जाएंगी.

संगठन विस्तार के लिए सदस्यता अभियान जरूरी: जोसेफ टी.टी.

सहायक जिला पाल रोटेरियन जोसेफ टी.टी. ने सभी सदस्यों से बेहतर समन्वय के साथ कार्य करने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती और समाज सेवा के विस्तार के लिए सदस्यता अभियान को व्यापक स्तर पर चलाना आवश्यक है. कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं ऑल सेंट्स स्कूल के विद्यार्थियों की मनमोहक गणेश वंदना से हुआ. इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले कई गणमान्य व्यक्तियों को भी रोटरी क्लब राजगीर की ओर से सम्मानित किया गया.

समारोह में बड़ी भागीदारी, रोटरी क्लब राजगीर का कार्यक्रम हुआ संपन्न

समारोह में राजेश नंदन, राजेश रंजन, के.एन. झा, डॉ. विमलेंद्र कुमार सिन्हा, रामकृष्ण प्रसाद सिंह, प्रद्युम्न कुमार, शांतनु दीपक, डॉ. निशा गुप्ता, देवेंद्र प्रसाद, अंजना सहगल, अनीता गहलौत, गिरिजा नंदन पांडेय सहित बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे. कार्यक्रम का संचालन डॉ. जितेंद्र दीपक ने किया.

Also Read : मोहनपुर में अवैध बालू खनन के खिलाफ सख्त कार्रवाई, 20 आरोपियों पर एफआईआर, 10 लाख रुपये का जुर्माना

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ramvilas prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >