बिंद में 1100 कन्याओं ने निकाली भव्य धार्मिक शोभायात्रा, जयघोष और श्रद्धा से गूंजा मीराचक गांव

Bihar Sharif News : महाभंडारे और भागवत कथा की तैयारी, बिंद में श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब.

नालंदा से मुकुल की रिपोर्ट
Bihar Sharif News : नालंदा जिले के बिंद प्रखंड के मीराचक गांव में बुधवार को 1100 कुमारी कन्याओं एवं महिला श्रद्धालुओं द्वारा भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई. धार्मिक उत्साह और श्रद्धा के माहौल में निकली इस शोभायात्रा में महिलाओं ने सिर पर कलश रखकर गाजे-बाजे तथा जयघोष के साथ नगर भ्रमण किया. कलशयात्रा बिंद गांव स्थित शिवालय परिसर से प्रारंभ हुई. श्रद्धालु बाढ़ के उमानाथ धाम से गंगाजल लाकर कलश में जलभरी की. इसके बाद शोभायात्रा बिंद बाजार स्थित दुर्गा मंदिर, अठारह भुजाओं वाली मां महारानी मंदिर, देवी मंदिर, गोसायमठ तथा बस स्टैंड स्थित हनुमान मंदिर होते हुए पुनः वेदी स्थल पहुंची.

जयकारों के बीच सम्पन्न कलश स्थापना, बिंद में शुरू हुआ भव्य यज्ञ और कथा कार्यक्रम

पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं द्वारा धार्मिक मंत्रोच्चार और जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा. वेदी स्थल पर पहुंचने के बाद वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश स्थापना की गई. इसके साथ ही धार्मिक अनुष्ठानों का शुभारंभ हुआ. यहां वैदिक विधि-विधान से वेदी पूजन एवं यज्ञारंभ किया जाएगा. समिति के अध्यक्ष चन्द्रचूड़ दिवाकर उर्फ बुलेट महतो ने बताया कि 17 जून से 23 जून तक वृंदावन के प्रसिद्ध कथावाचक श्री प्रेम शरणागत जी महाराज द्वारा श्रीमद्भागवत कथा एवं ज्ञान यज्ञ का प्रवचन किया जाएगा. वहीं 24 जून को भव्य भगवती जागरण एवं महाभंडारे का आयोजन किया जाएगा. इस धार्मिक आयोजन को लेकर क्षेत्र के श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है.

Also Read : मायके रह रही थी पत्नी, गुजरात से अचानक पहुंचे पति ने कर दिया चाकू से ताबड़तोड़ हमला, जानिए वजह

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: YUVRAJ RATAN

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >