राजगीर में दो युवकों की मॉब लिंचिंग के मामले में साधु गिरफ्तार, झुनकिया बाबा मंदिर पहुंची SIT

Bihar Sharif News : मॉब लिंचिंग कांड में पुलिस का एक्शन जारी, सोशल मीडिया सेल रख रही पैनी नजर. नीचे पढ़िए पूरी खबर.

नालंदा (बिहारशरीफ) से रामविलास की रिपोर्ट
Bihar Sharif News : राजगीर थाना क्षेत्र के झुनकिया बाबा मंदिर के निकट चोरी के आरोप में दो युवकों की भीड़ द्वारा की गयी पिटाई के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. डीएसपी संजीत कुमार गुप्ता ने यह जानकारी गुरुवार को दी है. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी कुंज बिहारी शरण (50 वर्ष), पिता किशोरी शरण, निवासी अयोध्याजी गोला घाट मंदिर, अयोध्या, वर्तमान में झुनकिया बाबा मंदिर परिसर, राजगीर से गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने बताया कि इस बहुचर्चित मॉब लिंचिंग कांड में घायल दोनों युवकों पिंटू कुमार (22) और श्रवण कुमार (22) दीपनगर थाना क्षेत्र के गंजपर गांव निवासी की इलाज के दौरान पटना के पीएमसीएच में मौत हो गई थी.

जांच में जुटी पुलिस

CCTV फुटेज और सोशल मीडिया वीडियो बने अहम साक्ष्य

इसके बाद पूरे जिले में मामला चर्चा का विषय बन गया था. डीएसपी ने बताया कि 15 जून को हुई इस घटना के संबंध में राजगीर थाना कांड संख्या 411/26 एवं 412/26 दर्ज किया गया है. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक भारत सोनी द्वारा डीएसपी के नेतृत्व में तत्काल एक विशेष अनुसंधान दल (एसआईटी) का गठन किया था. टीम को घटना के सभी पहलुओं की गहन जांच कर दोषियों की पहचान और गिरफ्तारी का जिम्मा सौंपा गया था. पुलिस के अनुसार अनुसंधान के दौरान एसआईटी ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज, सोशल मीडिया पर वायरल हुए मारपीट के वीडियो तथा अन्य तकनीकी साक्ष्यों का बारीकी से विश्लेषण किया.

Also Read : नवादा में सांसद विवेक ठाकुर का जनसंवाद, व्यापार, रोजगार और विकास पर चर्चा

तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने बढ़ाई दबिश

जांच में मिले प्रमाणों के आधार पर बुधवार की रात्रि छापेमारी कर कुंज बिहारी शरण (50 वर्ष), पिता किशोरी शरण, निवासी अयोध्याजी गोला घाट मंदिर तथा वर्तमान में झुनकिया बाबा मंदिर, राजगीर को गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक प्रक्रिया के तहत न्यायालय में प्रस्तुत करने की कार्रवाई की जा रही है. संजीत कुमार गुप्ता ने बताया कि वायरल वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर घटना में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है. उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है.

झुनकिया बाबा मंदिर के बाहर पहुंची पुलिस

वायरल पोस्ट और वीडियो पर पुलिस सख्त, नियम तोड़ने वालों पर होगी कानूनी कार्रवाई

एसआईटी को उम्मीद है कि जल्द ही शेष आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा. डीएसपी ने लोगों से सोशल मीडिया पर जिम्मेदारी पूर्वक व्यवहार करने की अपील की है. पुलिस का कहना है कि ऐसी तस्वीरें, वीडियो या सामग्री, जिससे सामाजिक तनाव, भय अथवा वैमनस्य फैलने की आशंका हो, उसे साझा करना कानूनन अपराध की श्रेणी में आ सकता है. सोशल मीडिया सेल ऐसे सभी अकाउंट्स पर नजर रख रही है. आपत्तिजनक सामग्री को हटाने की कार्रवाई की जा रही है. डीएसपी ने चेतावनी दी है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज की जाएगी. उन्होंने बताया कि मॉब लिंचिंग कांड के अन्य आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिसिया कार्रवाई जारी है.

Also Read : नालंदा में बढ़ रहीं नाबालिगों से यौन हिंसा की घटनाएं, परिचितों पर ही लग रहे यौन शोषण के आरोप, बढ़ी अभिभावकों की चिंता

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Yuvraj Ratan

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >