नालंदा के इस्लामपुर में शव मिलने की सूचना से मचा हड़कंप, पुलिस मौके पर पहुंची

Bihar Sharif News: नालंदा के इस्लामपुर थाना क्षेत्र के दहौड़ बिगहा गांव में 35 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर सभी पहलुओं से मामले की जांच शुरू कर दी है.

नालंदा (बिहारशरीफ) से संतोष कुमार की रिपोर्ट
Bihar Sharif News : नालंदा जिला के हिलसा अनुमंडल के इस्लामपुर थाना क्षेत्र के दहौड़ बिगहा गांव में मंगलवार को एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. घटना की सूचना मिलते ही इस्लामपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी. मृतक की पहचान दहौड़ बिगहा गांव निवासी नगीना दास के 35 वर्षीय पुत्र कांग्रेस कुमार प्रसाद के रूप में हुई है.

घटनास्थल का निरीक्षण कर पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

डीएसपी कुमार ऋषिराज ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई की है. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ मॉडल सदर अस्पताल भेज दिया गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा. पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है. घटना के कारणों का पता लगाने के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है. मृतक की मौत कैसे हुई, इसका खुलासा जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा.

Also Read : पावापुरी फ्लाइओवर में दरार, ट्रैफिक वन-वे होने से बिहारशरीफ-गया जी-नवादा रूट पर लगा लंबा जाम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Yuvraj Ratan

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >