नालंदा में जमीन को लेकर दो बेटों ने मिलकर मां की गला काटकर हत्या कर दी

Bihar crime News: नालंदा जिले के चंडी थाना इलाके के नरसंडा बाजार में गुरुवार की सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. स्थानीय लोगों के अनुसार परिवार में तीन भाई और दो बहनें हैं. दोनों आरोपित बेटों को यह डर सताने लगा था कि कहीं मां जमीन और संपत्ति का हिस्सा अन्य भाई-बहनों को न दे दे. इसी बात को लेकर परिवार में अक्सर विवाद होता रहता था. इसी विवाद को लेकर दो बेटों ने मिलकर अपनी ही मां की गला काटकर हत्या कर दी. घटना के बाद पूरे इलाके में डर का माहौल है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया है .वहीं घटना के बाद से दोनों आरोपी फरार बताए जा रहे हैं. पुलिस दोनों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है.

Bihar crime News: ( सुनील कुमार ) नालंदा जिले के चंडी थाना इलाके के नरसंडा बाजार में गुरुवार की सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जहां जमीन विवाद में दो बेटों ने मिलकर अपनी ही मां की गला काटकर हत्या कर दी है .

घटना के बाद पूरे इलाके में डर फैल गई है. सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीणों की भारी भीड़ घटनास्थल पर उमड़ पड़ी.

मृत महिला की पहचान

मृतका की पहचान नरसंडा बाजार निवासी स्वर्गीय रामचंद्र प्रसाद की पत्नी के रूप में की गई है. प्राप्त जानकारी के अनुसार परिवार में लंबे समय से जमीन और पैसों को लेकर विवाद चल रहा था.

बताया जा रहा है कि महिला अपने छोटे बेटे को जमीन से संबंधित पैसा देती थी. जिससे उसके बड़े बेटे चंद्रभूषण और मझले बेटे शिवशंकर काफी नाराज रहते थे.

घटना पर स्थानीय लोगों ने क्या बताया?

स्थानीय लोगों के अनुसार परिवार में तीन भाई और दो बहनें हैं. दोनों आरोपित बेटों को यह डर सताने लगा था कि कहीं मां जमीन और संपत्ति का हिस्सा अन्य भाई-बहनों को न दे दे.

इसी बात को लेकर परिवार में अक्सर विवाद होता रहता था. बुधवार की रात भी इसी मुद्दे को लेकर घर में कहासुनी हुई, जो धीरे-धीरे हिंसक रूप ले लिया.

घटना का मुख्य आरोपी

आरोप है कि गुस्से में आकर चंद्रभूषण और शिवशंकर ने मिलकर अपनी मां पर धारदार हथियार से हमला कर दिया और गला काटकर हत्या कर दी. हमले में महिला की मौके पर ही मौत हो गई.

घटना के बाद घर में चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े.

घटना के बारें में पुलिस ने क्या बताया?

घटना की सूचना मिलते ही चंडी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया.पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया.

वहीं घटना के बाद से दोनों आरोपी फरार बताए जा रहे हैं. पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है.

घटना के बाद लोगों ने सड़क जाम कर दिया

घटना के विरोध में स्थानीय लोगों का गुस्सा भी फूट पड़ा है. मामले को लेकर करीब एक घंटे तक सड़क जाम की स्थिति बनी हुई है. जिससे सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई,आने-जाने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

घटना के बाद गांव और परिवार का माहौल

घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. पूरे मोहल्ले में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है और लोग इस घटना को लेकर स्तब्ध हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि परिवार में काफी दिनों से जमीन को लेकर तनाव चल रहा था. लेकिन किसी ने नहीं सोचा था कि मामला इतना भयावह रूप ले लेगा.

घटना पर थानाध्यक्ष ने क्या बताया?

चंडी थानाध्यक्ष अखलेश कुमार झा ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला पारिवारिक एवं जमीन विवाद से जुड़ा हुआ प्रतीत हो रहा है. पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है. जल्द ही दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vivek Singh

विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 2 वर्षों से सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं.

उन्होंने मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. अध्ययन के दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की, जहां उन्हें न्यूजरूम की कार्यप्रणाली, टीवी समाचार निर्माण, स्क्रिप्ट लेखन, विजुअल चयन, फील्ड रिपोर्टिग और प्रसारण प्रक्रिया को नजदीक से समझने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ.

पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है.

इसके साथ ही वे NGO से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं.

वर्तमान में विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.

विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >