नालंदा : खेत में काम करने गए व्यक्ति की करंट से मौत, परिजनों ने बिजली विभाग पर उठाए सवाल

Nalanda News : नालंदा के नूरसराय में खेत में काम करने गए 45 वर्षीय व्यक्ति की करंट लगने से दुखद मौत हो गई. परिजनों ने बिजली विभाग की लापरवाही को इस घटना का जिम्मेदार ठहराया है.

Nalanda News : नालंदा जिले के नूरसराय थाना क्षेत्र के बासो खंधा गांव में रविवार को करंट की चपेट में आने से एक 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई. मृतक की पहचान बासो खंधा गांव निवासी स्वर्गीय रामलगन यादव के 45 वर्षीय पुत्र नागमणि प्रसाद के रूप में हुई है. मृतक के भाई प्रमोद कुमार ने बताया कि नागमणि प्रसाद रविवार की सुबह खेत पटाने के लिए गांव के खंधा की ओर गए थे. इसी दौरान खेत के पास बिजली का तार नीचे लटका हुआ था. बताया जाता है कि अचानक तार में करंट प्रवाहित होने से वह उसकी चपेट में आ गए और मौके पर ही गिर पड़े.

अस्पताल पहुंचने पर मृत घोषित

खेत में काम कर रहे ग्रामीणों की नजर जब उन पर पड़ी तो वे तुरंत मौके पर पहुंचे. घटना की सूचना परिजनों को दी गई. परिजन आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए बिहारशरीफ मॉडल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. मृतक के भाई ने कहा कि इस मामले को लेकर बिजली विभाग को कई बार आवेदन भी दिया गया था, लेकिन इस पर कोई सुनवाई नहीं हुई है. बिजली विभाग की इसी लापरवाही के कारण आज इतनी बड़ी दुर्घटना घट गई और एक हंसता-खेलता परिवार तबाह हो गया.

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

घटना की सूचना मिलने के बाद नूरसराय थाना पुलिस भी सक्रिय हुई. थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी प्राप्त हुई है और पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. यदि पीड़ित परिवार की ओर से लिखित आवेदन दिया जाता है, तो उसके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया है. इस हृदयविदारक घटना के बाद से पूरे गांव में शोक का माहौल है.

Also Read : जलजमाव से जूझ रहा बेगूसराय का झमटिया प्राथमिक विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र में पढ़ाई कराने को मजबूर शिक्षक


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >