बिहारशरीफ: आइ एंड डी व सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट परियोजना को मंजूरी, जलजमाव से मिलेगी निजात

Bihar Sharif News : परियोजना पर कुल 101.63 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे. इसका उद्देश्य गंदे पानी को बिना उपचार के नदियों और नालों में जाने से रोकना है. नीचे पढ़ें पूरी खबर.

बिहार शरीफ से रणजीत सिंह
Bihar Sharif News :  शहर की सीवरेज और स्वच्छता व्यवस्था को आधुनिक बनाने के लिए केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी अमृत 2.0 योजना के तहत बिहारशरीफ स्मार्ट सिटी के लिए इंटरसेप्शन एंड डायवर्जन (I&D) सिस्टम तथा सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) निर्माण परियोजना को प्रशासनिक स्वीकृति मिल गई है.

परिजयोजना पर 101.63 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे

इस परियोजना पर कुल 101.63 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे. परियोजना का मुख्य उद्देश्य शहर में इंटरसेप्शन एंड डायवर्जन सिस्टम तथा सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित कर गंदे पानी को बिना उपचार के नदियों और नालों में जाने से रोकना है. इससे न केवल जलजमाव की समस्या में कमी आएगी, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और सार्वजनिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण सुधार होगा.

परियोजना को स्वीकृति मिलने के बाद शहरवासियों में खुशी का माहौल है. लोगों का मानना है कि यह योजना शहर के समग्र विकास में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगी.

परियोजना से जुड़ी प्रमुख बातें

प्रशासनिक स्वीकृति मिलने के बाद अब टेंडर प्रक्रिया और निर्माण कार्य शुरू होने का मार्ग प्रशस्त हो गया है. I&D सिस्टम के तहत शहर के विभिन्न नालों से निकलने वाले गंदे पानी को रोककर सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट तक पहुंचाया जाएगा. वहां वैज्ञानिक तरीके से पानी का शोधन किया जाएगा और उपचार के बाद ही उसे बाहर छोड़ा जाएगा.

परियोजना से लोगों को होने वाले प्रमुख लाभ

● जलजमाव से मुक्ति
बरसात के समय शहर के निचले इलाकों में जलजमाव एक बड़ी समस्या रहती है. इंटरसेप्शन एंड डायवर्जन (I&D) सिस्टम लागू होने के बाद नालों का गंदा पानी सीधे सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) तक पहुंचाया जाएगा, जिससे जल निकासी व्यवस्था बेहतर होगी और जलजमाव की समस्या में कमी आएगी.

● स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण
खुले नालों और दूषित पानी से फैलने वाली बीमारियों पर रोक लगेगी. डेंगू, मलेरिया तथा अन्य जलजनित रोगों का खतरा कम होगा, जिससे लोगों को स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण मिलेगा.

● नदियों और जलाशयों की सफाई
शहर का गंदा पानी बिना उपचार के नदियों और जलाशयों में नहीं जाएगा. वैज्ञानिक तरीके से शोधन के बाद ही पानी छोड़ा जाएगा, जिससे फलगु नदी और आसपास के जल स्रोतों की गुणवत्ता में सुधार होगा.

● बेहतर शहरी बुनियादी ढांचा
परियोजना के पूरा होने से बिहारशरीफ की शहरी संरचना अधिक सुदृढ़ होगी. आधुनिक सीवरेज व्यवस्था विकसित होने से निवेश की संभावनाएं बढ़ेंगी और रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे.

● स्वच्छ भारत मिशन को मिलेगा बल
शहर की स्वच्छता रैंकिंग में सुधार होगा. साथ ही बिहारशरीफ की पहचान एक आधुनिक, स्वच्छ और पर्यावरण-अनुकूल शहर के रूप में स्थापित होगी, जिससे स्वच्छ भारत मिशन के उद्देश्यों को भी मजबूती मिलेगी.

नागरिकों को मिलेगी बेहतर सुविधा

इस व्यवस्था से जल स्रोतों के प्रदूषण को रोकने में मदद मिलेगी. साथ ही भूजल स्तर और उसकी गुणवत्ता में सुधार की संभावना भी बढ़ेगी. अधिकारियों के अनुसार, परियोजना के पूर्ण होने के बाद शहर की स्वच्छता व्यवस्था अधिक प्रभावी होगी और नागरिकों को बेहतर शहरी सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी.

Also Read : प्रिंस यादव को हिलसा में दी गई श्रद्धांजलि, निष्पक्ष जांच की उठाई गई मांग

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार तीन वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय है. फिलहाल हिंदी डिजिटल मीडिया में कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिए हैं. बिहार के स्थानीय-क्षेत्रिय मुद्दों पर विशेष नजर बनाए रखते है. राजीतिक-सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरो पर पकड़ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए स्रोतों की जांच के साथ तथ्यों की पुष्टि अनिवार्य रूप से करते हैं.

विशेषज्ञता

राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है.

पत्रकारिता अनुभव

राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता की शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम, खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.

शिक्षा/पुरस्कार

मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >