जिले के 19 शिक्षकों ने नहीं लिया प्रशिक्षण में भाग

विगत 13 से 17 मई तक जिले के विभिन्न प्रारंभिक विद्यालयों के 240 शिक्षकों के लिए पांच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण का आयोजन डायट नूरसराय नालंदा में किया गया था.

बिहारशरीफ. विगत 13 से 17 मई तक जिले के विभिन्न प्रारंभिक विद्यालयों के 240 शिक्षकों के लिए पांच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण का आयोजन डायट नूरसराय नालंदा में किया गया था. इस आवासीय प्रशिक्षण में सभी चयनित शिक्षकों को शामिल होना आवश्यक था. लेकिन जिले के बिहार शरीफ प्रखंड के 13 तथा इस्लामपुर प्रखंड के 06 शिक्षकों ने बिना किसी सूचना के प्रशिक्षण में शामिल नहीं हुए हैं. प्रशिक्षण समाप्त होने के बाद जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डायट नूरसराय की प्रभारी प्राचार्य डॉ फरहत जहां के द्वारा ऐसे सभी 19 शिक्षकों की सूची जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना को उपलब्ध कराई गई है, जिन्होंने प्रशिक्षण में भाग नहीं लिया है. प्रशिक्षण केंद्र से प्राप्त सूची के आधार पर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी मो शाहनवाज के द्वारा पत्र जारी कर ऐसे सभी शिक्षकों से 24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण की मांग की गई है. इन 19 शिक्षकों में 13 शिक्षक बिहारशरीफ प्रखंड के हैं जबकि 06 शिक्षक इस्लामपुर प्रखंड के हैं. स्पष्टीकरण का संतोषजनक जवाब नहीं देने पर शिक्षकों पर कार्रवाई की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SANTOSH KUMAR SINGH

SANTOSH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >