Bihar Weather: बिहार में बढ़ रही गर्मी, मार्च के अंत तक 40°C पार करेगा तापमान! पछुआ हवाओं से बढ़ेगी तपिश

Bihar Weather: बिहार में गर्मी का असर तेज होने लगा है. दिन का तापमान 35°C के करीब पहुंच चुका है, जबकि रात में भी गर्माहट महसूस होने लगी है. पछुआ हवाओं के चलते तापमान में और वृद्धि की संभावना है, और मार्च के अंत तक यह 40°C तक पहुंच सकता है.

Bihar Weather: बिहार में गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं. दिन के तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है, जबकि रातें भी अब ठंडी नहीं रहीं. राज्य के अधिकांश जिलों में अधिकतम तापमान 35°C के करीब पहुंच चुका है, वहीं न्यूनतम तापमान भी 20°C को पार कर रहा है. इससे लोग दिन के साथ-साथ रात में भी गर्मी महसूस करने लगे हैं. नतीजतन, पंखे चलने लगे हैं और एयर कंडीशनर की सर्विसिंग का दौर भी शुरू हो गया है. मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि मार्च के अंत तक बिहार में दिन का तापमान 40°C तक पहुंच सकता है, जिससे गर्मी और लू का प्रभाव तेज होगा.

पश्चिमी विक्षोभ का असर नहीं, पछुआ हवा से बढ़ेगी गर्मी

पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक कुमार गौरव के अनुसार, 9 मार्च को सक्रिय हुआ पश्चिमी विक्षोभ अभी पश्चिमी ईरान के पास एक चक्रवाती परिसंचरण के रूप में बना हुआ है. वहीं, असम के ऊपर भी एक चक्रवात सक्रिय है. इसके अलावा, 12 मार्च से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा. लेकिन, इसका बिहार के मौसम पर कोई खास असर पड़ने की संभावना नहीं है. राज्य में पछुआ हवाओं की सक्रियता बढ़ रही है, जिससे तापमान में और वृद्धि होगी और गर्मी अधिक महसूस होगी.

11 मार्च का मौसम: तेज धूप और गर्म हवाएं

मौसम विभाग के अनुसार, आज (11 मार्च) बिहार का मौसम शुष्क और गर्म रहेगा. आसमान साफ रहने के कारण तेज धूप देखने को मिलेगी, जिससे दोपहर के समय गर्मी का अहसास और बढ़ जाएगा. पछुआ हवा के हल्के झोंके भी चलेंगे, जिससे वातावरण में गर्माहट बनी रहेगी. अगले तीन दिनों में दिन और रात के तापमान में 3°C से 4°C तक की बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही है.

आज का अनुमानित तापमान

  • अधिकतम तापमान: 30°C से 36°C
  • न्यूनतम तापमान: 16°C से 20°C

10 मार्च को बिहार में तापमान का हाल

10 मार्च को बिहार के अधिकतर हिस्सों में तापमान में वृद्धि दर्ज की गई. सबसे अधिक अधिकतम तापमान 33.4°C गोपालगंज में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 13°C औरंगाबाद में रहा. वहीं, सबसे गर्म रात बेगूसराय में रही, जहां न्यूनतम तापमान 20.7°C दर्ज किया गया. वायु गुणवत्ता की बात करें तो कटिहार और अरेराज में सबसे अच्छी हवा रिकॉर्ड की गई. यहां का AQI क्रमशः 76 और 98 रहा, जो संतोषजनक श्रेणी में आता है.

पढ़िए प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: समर्थकों के लिए मसीहा विरोधियों के लिए आतंक! राजनीति, अपराध और सत्ता के बेताज बादशाह की कहानी 

अगले कुछ दिनों में और बढ़ेगी गर्मी!

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मार्च के अंत तक बिहार में गर्मी अपने चरम पर होगी. पछुआ हवा के प्रभाव से लू चलने की भी संभावना है. ऐसे में लोगों को अधिक धूप में बाहर निकलने से बचने, हल्के और सूती कपड़े पहनने और पानी का अधिक सेवन करने की सलाह दी गई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >