Bihar Weather Forecast : पटना और गया में कोल्ड डे, आज भी रहेगा कोहरा, जानिये तापमान में होगा कितना बदलाव

प्रदेश में बुधवार को कई स्थानों पर मध्यम से घना कोहरा छाया रहने का अनुमान है. हालांकि, बुधवार को दिन के तापमान में कुछ इजाफा होने की संभावना है.

पटना. प्रदेश में बुधवार को कई स्थानों पर मध्यम से घना कोहरा छाया रहने का अनुमान है. हालांकि, बुधवार को दिन के तापमान में कुछ इजाफा होने की संभावना है.

मंगलवार को पटना और गया में कोल्ड डे दर्ज किया गया. प्रदेश में सबसे ठंडा स्थान डेहरी रहा, जहां पांच डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया.

आइएमडी के मुताबिक सोमवार-मंगलवार की दरम्यानी रात पटना, गया, भागलपुर और पूर्णिया में जबरदस्त घना कोहरा छाया.

रात से लेकर सुबह तक इसकी दृश्यता 25 से 50 मीटर तक दर्ज की गयी. हालांकि, दोपहर में धूप निकल आने से ठंड कुछ कम महसूस हुई. इससे लोगों ने राहत की सांस ली.

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक गुरुवार के बाद एक बार फिर ठंड जोर पकड़ सकती है. दरअसल, बिहार मेंं एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के आसार हैं.

फिलहाल पूरे प्रदेश में अधिकतम तापमान सामान्य से एक से दो डिग्री सेल्सियस कम ही दर्ज किया गया है. वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य के करीब पहुंच गया है.

पूरे प्रदेश में आद्रता का स्तर 85% से ऊपर रहा. दरअसल मंगलवार को प्रदेश में पुरवैया बही है. आंशिक तौर पर मौसम में आये बदलाव की यही मुख्य वजह है.

Posted by Ashish Jha

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >