Bihar Weather: Cyclone Dana मचाएगा तबाही, बिहार के इन जिलों में आंधी-तूफान के साथ बारिश का अलर्ट

Bihar Weather: बंगाल की खाड़ी से उठा साइक्लोन 'दाना' ओडिशा के तट से रात करीब 12:30 बजे टकरा गया है. सुबह तक तूफान के लैंडफॉल की प्रोसेस चली है. जिसका असर बिहार में भी दिख रहा है. कटिहार, भागलपुर, किशनगंज, मुंगेर समेत कई जिलों में बादल छाए हैं.

Bihar Weather: बंगाल की खाड़ी से उठा साइक्लोन ‘दाना’ ओडिशा के तट से रात करीब 12:30 बजे टकरा गया है. सुबह तक तूफान के लैंडफॉल की प्रोसेस चली है. जिसका असर बिहार में भी दिख रहा है. कटिहार, भागलपुर, किशनगंज, मुंगेर समेत कई जिलों में बादल छाए हैं. मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, बिहार के दक्षिण और पूर्वी हिस्सों में साइक्लोन का सबसे ज्यादा असर देखने को मिल रहा है.

साइक्लोन के अलर्ट के बाद मुंगेर में 25 अक्टूबर यानि आज गंगा में नाव चलाने पर रोक लगा दी गई है. बिहार आपदा प्रबंधन ने सभी जिलों के CO को लेटर जारी किया गया है. वहीं, नालंदा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) को अलर्ट मोड पर रखा गया है.

19 जिलों में तेज हवा के साथ होगी बारिश

मौसम विभाग द्वारा आज प्रदेश के 19 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. इसके मुताबिक मुंगेर और पूर्णिया में भारी बारिश की संभावना है. वहीं, पटना, नालंदा और कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है. बता दें कि, गुरुवार की शाम किशनगंज में खूब बादल बरसे. भागलपुर और बांका में भी तेज हवा चली.

बता दें कि, 26 अक्टूबर को प्रदेश के उत्तर-पूर्व, उत्तर-मध्य और दक्षिणी हिस्सों के एक या दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. इसके अलावा कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. इस दौरान 20 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है.

Also Read: धनतेरस से पहले सोने-चांदी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड्स! 80 हजार पार पहुंचा सोना, जानें चांदी का भाव…

बिहार के इन जिलों में आज बारिश का अलर्ट

साइक्लोन दाना की वजह से 19 जिलों में आज बारिश का अलर्ट है. इसमें पटना, भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर, खगड़िया, लखीसराय, बेगूसराय, नवादा, शेखपुरा, गया, जहानाबाद, नालंदा, औरंगाबाद, अरवल, भोजपुर, बक्सर, रोहतास और कैमूर शामिल हैं.

पिछले 24 घंटे कैसा रहा मौसम

बता दें कि, साइक्लोन का असर बिहार के कुछ जिले में बुधवार रात से ही दिखना शुरू हो गया था. सुपौल, किशनगंज में बुधवार को तेज बारिश हुई थी. वहीं आज गुरुवार को दोपहर बाद भी मध्य और दक्षिणी बिहार के कई जिलों में बारिश हुई. इनमें गया, औरंगाबाद, शेखपुरा, लखीसराय और भागलपुर भी शामिल हैं. इनके अलावा बक्सर में भी बारिश हुई है. राजधानी पटना में भी गुरुवार सुबह से अभी तक बादल छाए हुए हैं.

ये वीडियो भी देखें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >