Bihar Vidhwa Pension Scheme: सरकार दे रही हर महीने 1100 रुपये पेंशन , जानिए विधवा पेंशन योजना की पूरी प्रक्रिया

Bihar Vidhwa Pension Scheme: बिहार की इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना के तहत पात्र महिलाओं को अब हर महीने 1100 रुपये मिल रहे हैं. जानिए योजना की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया, जरूरी दस्तावेज, पेंशन स्टेटस चेक करने का तरीका और शिकायत दर्ज करने की पूरी जानकारी. पढे़ं पूरी डिटेल…

Bihar Vidhwa Pension Scheme: बिहार सरकार की ओर से संचालित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना राज्य की लाखों विधवा महिलाओं के लिए आर्थिक सहारा बनी हुई है. इस योजना के तहत गरीबी रेखा (बीपीएल) से जुड़ी पात्र विधवा महिलाओं को हर महीने पेंशन दी जाती है, ताकि वे आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकें और सामाजिक सुरक्षा का लाभ उठा सकें.

राज्य सरकार ने इस साल पेंशनधारियों को बड़ी राहत देते हुए विधवा पेंशन की राशि 400 रुपये से बढ़ाकर 1100 रुपये प्रति माह कर दी है. इससे हजारों महिलाओं को सीधा फायदा मिल रहा है.

क्या है इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना?

विधवा पेंशन योजना की जानकारी लेती महिलाएं, फोटो- एआई जेनरेटेड

यह योजना सामाजिक कल्याण विभाग के माध्यम से संचालित की जाती है. इसका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर विधवा महिलाओं को नियमित वित्तीय सहायता उपलब्ध कराना है, ताकि वे सम्मानजनक जीवन जी सकें और दैनिक जरूरतों को पूरा कर सकें.

अब हर महीने मिलते हैं 1100 रुपये

योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 1100 रुपये पेंशन के रूप में दिए जाते हैं.

पेंशन की राशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से भेजी जाती है. इससे भुगतान प्रक्रिया पारदर्शी और आसान बनी रहती है.

यह भी पढे़ं: Bihar E-Bus Service: लो भैया एक और बड़ी खुशखबरी, इन 6 शहरों में दौड़ेंगी 400 इलेक्ट्रिक बसें

कौन-कौन महिलाएं ले सकती हैं लाभ?

इस योजना का लाभ लेने के लिए कुछ आवश्यक शर्तें निर्धारित की गई हैं.

  • महिला बिहार की स्थायी निवासी हो.
  • महिला विधवा हो.
  • आयु 40 से 79 वर्ष के बीच हो.
  • परिवार बीपीएल श्रेणी में आता हो.
  • किसी अन्य सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना का लाभ नहीं ले रही हो.

आवेदन कैसे करें?

आवेदन प्रक्रिया, फोटो- एआई जेनरेटेड

योजना का लाभ लेने के लिए पात्र महिला को आवेदन पत्र भरकर आवश्यक दस्तावेजों के साथ अपने प्रखंड कार्यालय स्थित आरटीपीएस काउंटर पर जमा करना होगा.

आवेदन जमा होने के बाद एक रसीद दी जाएगी, जिसे सुरक्षित रखना जरूरी है. आवेदन स्वीकृत या अस्वीकृत होने की सूचना एसएमएस या ईमेल के माध्यम से भेजी जाती है. आवेदन स्वीकृत होने पर आरटीपीएस काउंटर से स्वीकृति आदेश प्राप्त किया जा सकता है.

यह भी पढे़ं: Darbhanga Airport Night Landing: जल्द शुरू हो सकती है नाइट लैंडिंग, कोहरे में नहीं होगी परेशानी

पेंशन का स्टेटस कैसे चेक करें?

लाभार्थी अपनी पेंशन की स्थिति ऑनलाइन भी देख सकते हैं.

  • SSPMIS पोर्टल पर जाएं.
  • Important Links में “ई-लाभार्थी” विकल्प चुनें.
  • “Check Your Payment Status” पर क्लिक करें.
  • वित्तीय वर्ष और लाभार्थी आईडी दर्ज करें.
  • Search बटन दबाकर भुगतान की जानकारी प्राप्त करें.

शिकायत कहां करें?

शिकायत करते लोग, फोटो- एआई जेनरेटेड

यदि पेंशन से जुड़ी कोई समस्या आती है तो लाभार्थी टोल-फ्री नंबर 18003456262 पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं.

इसके अलावा ब्लॉक कार्यालय, अनुमंडल कार्यालय, जिला सामाजिक सुरक्षा प्रकोष्ठ और लोक शिकायत निवारण कार्यालय में भी शिकायत दर्ज करने की सुविधा उपलब्ध है.

आवेदन रिजेक्ट हो जाए तो क्या करें?

यदि आवेदन अस्वीकृत हो जाता है तो संबंधित कारण की जानकारी दी जाती है. आवेदक उस कमी को दूर कर दोबारा आवेदन कर सकते हैं या शिकायत निवारण प्रणाली की मदद ले सकते हैं.

यह भी पढे़ं: Bihar Land Registry: रैयतों के लिए जरूरी खबर, जमीन रजिस्ट्री का बदलेगा नियम, कैसे तय होगा सर्किल रेट?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >