Bihar: ट्रक के चक्के में फंसकर घसीटाता रहा बाइक सवार, टंकी में लगी आग से बुरी तरह जला, साले-बहनोई की मौत

पूर्णिया के बाइपास रोड के बेलौरी स्थित अब्दुल्ला नगर में एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार साला-बहनोई की मौत हो गयी. तेल टैंकर की चपेट में आने से बाइक सवार बेहद दर्दनाक तरीके से अपनी जान गंवा बैठे.

Bihar News: पूर्णिया में एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार साला-बहनोई की मौत हो गयी. तेल टैंकर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हुई है. वहीं टैंकर में भीषण आग लग गयी. ओवरटेक करने की कोशिश में ये हादसा हुआ. इस सड़क हादसे से अफरातफरी मच गयी.बाइपास रोड के बेलौरी स्थित अब्दुल्ला नगर में ये घटना घटी है.

तेल टैंकर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

गुलाबबाग के गुंडा चौक और बेलौरी के बीच बायपास रोड पर अब्दुल्ला नगर में गुरुवार को भीषण सड़क हादसा हुआ. इस हादसे में एक तेल टैंकर की चपेट में आने से बाइक सवार दो लोगों की मौत घटनास्थल पर हो गई. जबकि घटना के बाद टैंकर में आग लग गयी. टैंकर चालक और खलासी मौके से फरार हो गये. मृतकों की पहचान संतोष मंडल और पुनीत मंडल के रूप में की गयी. दोनों रिश्ते में साला-बहनोई थे.

बाइक समेत सवार ट्रक के अंदर चला गया, घसीटता रहा

जानकारी के अनुसार, दुर्घटना इतनी भीषण थी कि टैंकर के चपेट में आते ही बाइक सवार और उसकी बाइक ट्रक के अगले चक्के में फंस कर काफी दूर तक घसीटा चला गया. इस दौरान बाइक की टंकी से पेट्रोल गिरते ही आग लग गयी. देखते ही देखते आग ट्रक में पकड़ ली. आग की चपेट में आने से एक बाइक सवार पूरी तरह जल गया और उसकी मौत हो गई. जबकि दूसरा सवार टैंकर के पीछे के चक्के से दब गया, जिसमें उसकी मौत हो गई.

Also Read: Bihar: अमृत भारत स्टेशन योजना में भागलपुर रेलखंड के ये स्टेशन शामिल, जानिए क्या मिलेगा फायदा, कबतक होगा पूरा..
ओवरटेक में गई दोनों की जान

घटनास्थल पर पहुंचे सदर एसडीपीओ ने बताया कि तेल टैंकर गुलाबबाग से बैलौरी की ओर जा रही थी. इसी दौरान पीछे से ओवरटेक कर एक बाइक पर सवार दो लोग जाने लगे और टैंकर के अगले हिस्से की चपेट में आ गए. इसमें पीछे बैठे सवार की मौत टैंकर के चक्के से दबकर हो गई, जबकि बाइक चला रहा व्यक्ति टैंकर के अगले हिस्से में फंसकर काफी दूर तक घसीटता चला गया. इस दौरान बाइक से पेट्रोल सड़क पर गिरने लगा और घर्षण से आग लग गई. आग लगने से बाइक सवार उसकी बाइक पूरी तरह जल गया.

Posted By: Thakur Shaktilochan

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >