बिहार में 8054 राजस्व कर्मचारियों की होगी बहाली, मंत्री दिलीप जायसवाल ने किया ऐलान

Bihar Revenue Department: बिहार में जल्द ही 8054 राजस्व कर्मचारियों की बहाली होने वाली है. प्रभात खबर से बातचीत के दौरान उन्होंने यह जानकारी दी. उन्होंने यह भी बताया कि 15 जून के बाद वैकेंसी का ऐलान भी हो सकता है.

Bihar Revenue Department: बिहार में आज से 17 जून तक राजस्व महाअभियान चलाया जाएगा. इस बीच मंत्री दिलीप जायसवाल ने 8054 राजस्व कर्मचारियों की बहाली का ऐलान कर दिया है. राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री दिलीप जायसवाल ने प्रभात खबर से बातचीत की. इस दौरान उन्होंने राज्य में राजस्व कर्मचारियों के कमी होने की बात कही.

राजस्व कर्मचारियों के साथ इनकी भी बहाली

मंत्री दिलीप जायसवाल ने बातचीत के दौरान यह भी बताया कि राज्य में राजस्व कर्मचारियों की कमी की वजह से कई सारे काम पेंडिंग हैं. ऐसी स्थिति को देखते हुए राजस्व कर्मचारियों की बहाली का ऐलान किया गया है. सामान्य प्रशासन विभाग से रोस्टर क्लियरेंस कराकर 15 जून के बाद वैकेंसी निकाली जाएगी.

साथ ही उन्होंने यह भी जानकारी दी कि डाटा एंट्री ऑपरेटर कम क्लर्क की वैकेंसी भी 10 से 15 दिनों में भेजी जाएगी. पंचायत भवन में इनकी कमी होने की वजह से काम नहीं हो पा रहे हैं. अगर डाटा एंट्री ऑपरेटर की बहाली होगी, तो पंचायत भवन में काम हो सकेंगे.

भूमिहीनों को जमीन देगी सरकार

मंत्री दिलीप जायसवाल ने बाचतीच में यह भी बताया कि जमीन से जुड़े जमाबंदी में सुधार, वंशावली में नामांतरण सहित कई शिकायतें आ रही हैं, जिसका समाधान किया जा रहा है. सरकारी जमीन को लेकर लैंड बैंक भी बनाए जायेंगे. ऐसा होने के बाद भूमिहीन को जमीन दिए जायेंगे.

राजस्व महाअभियान को लेकर दी थी जानकारी

इससे पहले राजस्व महाअभियान को लेकर राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने कहा था, राजस्व दस्तावेजों में सुधार के लिए 46 लाख पेंडिंग आवेदनों के समाधान के लिए 11 से 17 जून तक सभी अंचलों में विशेष अभियान चलाया जायेगा. वहां रविवार को भी काम होगा. इसके तहत राजस्व महाअभियान में प्राप्त सभी आवेदनों की स्कैनिंग और पोर्टल पर अपलोडिंग अभियान मोड में होगा.

Also Read: बाहुबली अनंत सिंह से मिले पावर स्टार पवन सिंह, कई गाड़ियों का दिखा काफिला, BJP से बनेंगे MLC

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >