Bihar Politics: जदयू से गठबंधन के मुद्दे पर भड़के तेजस्वी, कहा- अब पहले जैसे नहीं रहे…

Bihar Politics: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने रविवार को आरक्षण के मुद्दे पर धरना प्रदर्शन किया. प्रदर्शन के बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने जदयू के साथ गठबंधन को लेकर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि किसी को कोई ऑफर नहीं दिया जा रहा है. पढ़ें पूरी खबर…

Bihar Politics: बिहार में इस साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. इसको लेकर तमाम पार्टियों ने अपने-अपने हिस्से की तैयारी शुरू कर दी है. पक्ष विपक्ष के बीच वार पलटवार का दौरा जारी है. इसी बीच रविवार को बिहार में आरक्षण के मुद्दे पर को लेकर सियासी घमासान जारी रहा. राजधानी पटना में आरजेडी नेता तेजस्वी यादव अपने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बिहार में बढ़ाई गई 65% आरक्षण सीमा को लागू किए जाने को लेकर धरना-प्रदर्शन किया. 

“हम गठबंधन क्यों करेंगे?”

धरना प्रदर्शन के बाद आरजेडी कार्यालय में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने प्रेस वार्ता किया. इस दौरान जब तेजस्वी यादव से पूछा गया कि क्या वह फिर से बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ गठबंधन कर सकते हैं? इस पर तेजस्वी भड़क गए. तेजस्वी ने कहा, “हम गठबंधन क्यों करेंगे? मुद्दे से ध्यान भटकाने की प्रयास मत करिए. किसी को कोई ऑफर नहीं दिया जा रहा है. मेरे और आरजेडी मुखिया लालू प्रसाद यादव के अलावा गठबंधन पर बयान देने के लिए कोई भी अधिकृत नहीं है.” वहीं सीएम नीतीश पर तंज कसते हुए तेजस्वी ने कहा, “वह अब पहले जैसे नहीं रहे, सभाओं में उनकी भाषा से ये साफ स्पष्ट हो रहा है.” 

आरक्षण को संविधान की 9वीं अनुसूची में जोड़ने की मांग

धरना प्रदर्शन के दौरान तेजस्वी यादव ने मांग की है कि आरक्षण कानून को संविधान की नौंवी अनुसूची में शामिल किया जाए. जिससे अनुसूचित जाति/जनजाति, पिछड़ा-अति पिछड़ा वर्ग के लोगों को नौकरी की सुरक्षा मिलेगी. धरना प्रदर्शन का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें राजद कार्यकर्ताओं के साथ तेजस्वी यादव धरना प्रदर्शन कर रहे हैं. उनके हाथ में आरक्षण से संबंधित एक पोस्टर है. अन्य कार्यकर्ताओं के हाथ में भी पोस्टर दिख रहा है.

ALSO READ: Bihar Budget Session: थर्ड सप्लीमेंट्री बजट पर आज सदन में होगी चर्चा, हंगामा कर सकता है विपक्ष

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >