अनुशासन नाम की कोई चीज नहीं है, पार्टी को राजद बना दिया है... जानिए कार्यकर्ता पर क्यों बरसे प्रशांत किशोर

Bihar Politics: बिहार उपचुनाव में मिली करारी हार के बाद प्रशांत किशोर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें वो अपने एक कार्यकर्ता को फटकार लगाते नजर आ रहे हैं.

Bihar Politics: बिहार उपचुनाव में मिली करारी हार के बाद प्रशांत किशोर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें वो अपने एक कार्यकर्ता को फटकार लगाते नजर आ रहे हैं. यह वीडियो एक कार्यकर्ता सम्मेलन का बताया जा रहा है. जहां पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे.

दरअसल, प्रशांत किशोर तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में MLC प्रत्याशी डॉक्टर विनायक गौतम के चुनाव प्रचार के लिए आयोजित मीटिंग में शामिल होने के लिए मुजफ्फरपुर के चन्द्रहठी पहुंचे थे. बैठक में एक कार्यकर्ता माइक लेकर अपनी बातों को उनके सामने पेश करना चाह रहा था. प्रशांत किशोर बार-बार उसे बैठने के लिए कह रहे थे, लेकिन वह बात मानने को तैयार नहीं था. वहां मौजूद लोगों ने भी उसे बैठाने की कोशिश की लेकिन उसने किसी की नहीं सुनी. एक बार तो वह स्टेज पर प्रशांत किशोर के सामने भी आ गया.

यह RJD नहीं है, मीटिंग से बाहर निकलो- पीके

कार्यकर्ता की इस करतूत को देख प्रशांत किशोर ने अपना आपा खो दिया और गुस्से से आगबबूला हो गए. कार्यकर्ता पर बरसते हुए उन्होंने कहा कि यह RJD नहीं है, मीटिंग से बाहर निकलो. अनुशासन नाम की कोई चीज नहीं है, पार्टी को राजद बना दिया है. उन्होंने कहा कि अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी. पार्टी को आरजेडी नहीं बनाना है. इस दौरान हॉल में मौजूद लोग हैरान रह गए. किसी तरह से मामले को रफा-दफा कर माहौल शांत किया गया.

कार्यकर्ता को फटकार लगाते प्रशांत किशोर

Also Read: हार पर प्रशांत किशोर ने कहा- जनता जिसे चाही उसे वोट की, अगले 6 महीने में बदलेगा समीकरण…

दो अक्टूबर को किया था दल का गठन

प्रशांत किशोर ने दो अक्टूबर को ‘जन सुराज पार्टी’ के नाम से अपना राजनीतिक दल गठित किया था. वह बिहार के राजनीतिक परिदृश्य में बड़ा बदलाव लाने की लगातार कोशिश कर रहे हैं. प्रशांत किशोर ने चंपारण से राज्य की तीन हजार किलोमीटर से अधिक लंबी ‘पदयात्रा’ शुरू करने के ठीक दो साल बाद इस पार्टी का गठन किया. उपचुनाव में चार सीटों पर चुनाव भी लड़े लेकिन करारी हार मिली.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >