Bihar Politics: बिहार में नेतृत्व को लेकर महागठबंधन में अलग-अलग सुर! सांसद पप्पू यादव ने RJD पर कह दी बड़ी बात

Bihar Politics: बिहार की राजनीति इन दिनों गरमाई हुई है. महागठबंधन में भी अलग-अलग विचार के कयास लगाए जा रहे हैं. नेतृत्व को लेकर महागठबंधन एकमत नहीं दिख रही है. सांसद पप्पू यादव ने आरजेडी को लेकर कहा है कि वह अपनी पार्टी का निर्णय ले सकती है महागठबंधन का नहीं. पढ़ें पूरी खबर…

Bihar Politics: बिहार में इस साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. इसको लेकर तमाम पार्टियों ने अपने-अपने हिस्से की तैयारी शुरू कर दी है. वार पलटवार का दौर भी जारी है. विधानसभा चुनाव से पहले ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि महागठबंधन में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है. पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने महागठबंधन को लेकर बड़ा बयान दिया है. महागठबंधन में आरजेडी के नेतृत्व को लेकर सांसद पप्पू यादव ने कहा कि महागठबंधन का निर्णय सामूहिक होता है. सबकी सहमति से होता है. महागठबंधन का निर्णय राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, माले के नेता और लालू यादव सब मिलकर लेंगे. नेतृत्व कांग्रेस करेगी. 

कांग्रेस नेतृत्व के साथ बैठकर होगा निर्णय

सांसद पप्पू यादव ने आगे कहा, ”सवाल ही नहीं उठता है कि आरजेडी और उनका कोई भी नेता अकेला सक्षम है, निर्णय लेने के लिए. कांग्रेस कभी भी किसी के थोपे हुए निर्णय पर नहीं चलती है और ना ही स्वीकार करती है. कांग्रेस हमेशा देश और समाज के हित में निर्णय लेती है. जो बिहार के हित में होगा वो निर्णय लेगी. आरजेडी अपनी पार्टी के निर्णय लेने में सक्षम है. महागठंबधन का निर्णय कांग्रेस नेतृत्व के साथ बैठकर ही होगा.”

कांग्रेस के भी नेताओं ने दी है प्रतिक्रिया

सांसद पप्पू यादव ही नहीं बल्कि कांग्रेस के भी कई नेताओं ने इस तरीके का बयान दिया है. ऐसे में इस बात के कयास लगाए जा रहे हैं कि  महागठबंधन में नेतृत्व को लेकर अभी भी एकजुटता नहीं है. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और विधायक अजीत शर्मा ने भी कहा था कि मुख्यमंत्री का चेहरा चुनाव जीतने के बाद तय होगा. जो जीते हुए विधायक होंगे वह तय करेंगे.

ALSO READ: Bihar Politics: जदयू से गठबंधन के मुद्दे पर भड़के तेजस्वी, कहा- अब पहले जैसे नहीं रहे…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >