Bihar Politics Live: बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी प्रेस कांफ्रेंस में बोले-अधूरे सपनों को पूरा करेंगे..

Bihar Political Crisis: जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने रविवार को बिहार के नौवें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली. इससे पहले उन्होंने राज्यपाल को अपने पद से इस्तीफा सौंप दिया था. इस्तीफा देकर नीतीश कुमार ने कहा कि लोग राजद के रवैये से नाराज थे. इसलिए उन्होंने सीएम पद से इस्तीफा दिया. इसके बाद रविवार शाम पांच बजे का समय नई सरकार के शपथ ग्रहण के लिए तय किया गया. जिसमें मुख्यमंत्री और आठ मंत्रियों ने शपथ लिया. शपथ ग्रहण समारोह के बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रेस कांफ्रेंस कर इस बात पर खुशी जाहिर की.

Live Updates
4:03 PM. 29 Jan 24 4:03 PM. 29 Jan

अब अपना मुरैठा खोल लेंगे सम्राट चौधरी

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी अब अपने सिर पर बंधे मुरैठा को खोल देंगे. प्रेस कांफ्रेंस में उन्होंने बताया कि वो पार्टी के निर्णय के साथ हैं. अब अयोध्या जाकर श्रीराम के चरणों में अपना मुरैठा सौंप देंगे.

4:03 PM. 29 Jan 24 4:03 PM. 29 Jan

मंत्रिमंडल सचिवालय ने जारी की अधिसूचना

4:03 PM. 29 Jan 24 4:03 PM. 29 Jan

चिराग पासवान बोले-40 की 40 सीट जीतेंगे 

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा, “… इस बात की खुशी है बिहार को NDA की सरकार मिली है, प्रधानमंत्री की जितनी भी विकास की सोच है हम उसे धरातल पर उतारेंगे… अब NDA गठबंधन 40 की 40 सीटें जीतेगी।”

4:03 PM. 29 Jan 24 4:03 PM. 29 Jan

सम्राट चौधरी का आरोप- जदयू को तोड़ने का प्रयास चल रहा था

भाजपा की प्रेस कांफ्रेस में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बताया कि बिहार में जो स्थिति उत्पन्न हो गयी थी उससे लोकतंत्र शर्मसार हो रहा था. जदयू को तोड़ने का काम हो रहा था. सुनिए क्या बोले सम्राट चौधरी..

4:03 PM. 29 Jan 24 4:03 PM. 29 Jan

पटना में भाजपा की प्रेस कांफ्रेंस

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा संयुक्त रूप से भाजपा की प्रेस कांफ्रेंस कर रहे हैं. सम्राट चौधरी ने बताया कि किस परिस्थितियों में जदयू के साथ मिलकर सरकार बनाने का फैसला लिया गया. बिहार के विकास का रोडमैप उन्होंने बताया.

4:03 PM. 29 Jan 24 4:03 PM. 29 Jan

बिहार की 6 सीटों पर राज्यसभा चुनाव का एलान

राज्यसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है. बिहार में 6 सीटों पर चुनाव होना है. 27 फरवरी को मतदान होना है.

4:03 PM. 29 Jan 24 4:03 PM. 29 Jan

किशनगंज में बोले राहुल गांधी

बिहार के किशनगंज में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान जनता को संबोधित करते हुए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, “…हिंदुस्तान की राजनीति पर यात्रा का बहुत बड़ा असर पड़ा। एक विचारधारा जो भाजपा देश के सामने रोज रखती है, नफरत, हिंसा। उसके खिलाफ एक नई विचारधारा खड़ी हुई, मोहब्बत… जितनी भी कोशिश कर लो नफरत को नफरत नहीं काट सकती, नफरत को सिर्फ प्यार काट सकता है…”

4:03 PM. 29 Jan 24 4:03 PM. 29 Jan

बिहार के उपमुख्यमंत्री करेंगे प्रेस वार्ता

बिहार के दोनों उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा आज प्रेस वार्ता को संबोधित करेंगे. पटना के अटल सभागार में आज दोपहर 2.30 बजे मीडियो को दोनों संबोधित करेंगे.

4:03 PM. 29 Jan 24 4:03 PM. 29 Jan

बिहार में मंत्रिमंडल का होगा विस्तार

बिहार में अब मंत्रिमंडल का विस्तार होना है. पहली कैबिनेट बैठक संपन्न होने के बाद नीतीश कुमार सीएम हाउस पहुंचे जहां जदयू के सांसदों के साथ उनकी बैठक हुई है. वहीं सचिवालय में राजद कोटे से बने मंत्रियों के नेम प्लेट हटा दिए गए हैं.

4:03 PM. 29 Jan 24 4:03 PM. 29 Jan

INDIA गठबंधन पर बोले केसी त्यागी

जदयू नेता के.सी. त्यागी ने कहा, “INDIA गठबंधन के घटक दलों में समन्वय कायम नहीं हो पाया। बाहर से देखने में सब कुछ सामान्य था। कांग्रेस पार्टी घटक दलों के साथ राजनीति करने में लगी थी। हम इसे (INDIA गठबंधन) मजबूत करने में लगे थे और वे(कांग्रेस) इसके बड़े पदों को हथियाने में लगे हुए थे… एक मौके पर राहुल गांधी भी कह चुके हैं कि क्षेत्रीय दलों की कोई विचारधारा नहीं होती…”

4:03 PM. 29 Jan 24 4:03 PM. 29 Jan

नीतीश कुमार की पहली कैबिनेट बैठक संपन्न

नीतीश कुमार की एनडीए सरकार में पहली कैबिनेट की बैठक आज संपन्न हुई. सदन की कार्यवाही बुलाये जाने के लिये सीएम को अधिकृत किया गया. इसके लिए अभी कोई तिथि तय नही की गयी है. बजट सत्र 5 फरवरी को आगे बढ़ाया गया है. बैठक में कुल 4 एजेंडा पर मुहर लगी है. संसदीय कार्य से दो और वित्त विभाग के दो एजेंडाें पर मुहर लगी है.

4:03 PM. 29 Jan 24 4:03 PM. 29 Jan

कांग्रेस की न्याय यात्रा, बोले जयराम रमेश

किशनगंज में कांग्रेस महासचिव(संचार) जयराम रमेश ने कहा, ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा का हमें असम के मुख्यमंत्री से खूब प्रचार मिला। नीतीश कुमार के विश्वासघात के बाद किशनगंज और बिहार की जनता राहुल गांधी का स्वागत कर रही है। हमें बिहार के मुख्यमंत्री या असम के मुख्यमंत्री से कोई प्रमाणपत्र नहीं चाहिए… हमने सभी को निमंत्रण दिया है… हमने नीतीश कुमार को भी कहा था लेकिन वे तो गिरगिट निकले…”

4:03 PM. 29 Jan 24 4:03 PM. 29 Jan

केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने किया बड़ा दावा

नीतीश कुमार के भाजपा के साथ गठबंधन पर केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा, “…राजद के लोग उनके विधायकों को तोड़ने की कोशिश भी कर रहे थे…कांग्रेस INDIA गठबंधन में अपना ज्यादा प्रभाव डालने की कोशिश कर रही थी…INDIA गठबंधन को बहुत बड़ा धक्का लगा है…”

4:03 PM. 29 Jan 24 4:03 PM. 29 Jan

तेजस्वी यादव से जुड़े मामले की सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट में तेजस्वी यादव से जुड़े एक मामले की सुनवाई सोमवार को हुई. जिसमें अदालत ने तेजस्वी यादव को कहा है कि वो नया हलफनामा दें और उसमें अपने बयान के लिए खेद जताने का जिक्र करें. अगले हफ्ते इस मामले की सुनवाई होगी. गुजरातियों को ठग बताने वाले विवादित बयान पर तेजस्वी की याचिका पर सुनवाई चल रही है.

4:03 PM. 29 Jan 24 4:03 PM. 29 Jan

लालू यादव को समन मिलने पर बोलीं मीसा भारती

लालू यादव ईडी के दफ्तर पहुंचे तो उनके साथ मीसा भारती भी मौजूद रहीं. मीसा भारती ने इस दौरान मीडिया के सवालों का सामना किया. उन्होंने केंद्र सरकार पर आरोप लगाए.

4:03 PM. 29 Jan 24 4:03 PM. 29 Jan

बिहार पहुंची राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा बिहार में प्रवेश कर चुकी है. सीमांचल में दो दिनों तक राहुल गांधी भ्रमण करेंगे. आज किशनगंज में जनसभा को भी राहुल गांधी संबोधित करेंगे. पढ़िए पूरी खबर..

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पहुंची बिहार, सियासी उलटफेर के बीच किशनगंज में होगी कांग्रेस की जनसभा

4:03 PM. 29 Jan 24 4:03 PM. 29 Jan

लालू यादव के साथ राजद कार्यकर्ताओं की भीड़ पहुंची ईडी दफ्तर

जमीन के बदले नौकरी मामले में समन मिलने पर सोमवार को लालू यादव ईडी दफ्तर पहुंचे हैं. उनके साथ राजद कार्यकर्ताओं की भीड़ भी ईडी दफ्तर के सामने है. वहीं लालू यादव दफ्तर में प्रवेश कर चुके हैं जहां उनसे पूछताछ की जाएगी.

4:03 PM. 29 Jan 24 4:03 PM. 29 Jan

मीसा भारती के साथ ईडी ऑफिस पहुंचे लालू यादव

राजद सुप्रीमो लालू यादव पटना स्थित ईडी दफ्तर पहुंच गए हैं. उनके साथ आरजेडी सांसद मीसा भारती भी मौजूद हैं. आज लालू यादव से जमीन के बदले नौकरी मामले में पूछताछ होगी.

4:03 PM. 29 Jan 24 4:03 PM. 29 Jan

पटना स्थित ईडी ऑफिस के लिए रवाना हुए लालू यादव

राजद सुप्रीमो लालू यादव पटना स्थित ईडी दफ्तर के लिए रवाना हो गए हैं. जमीन के बदले नौकरी मामले में उनसे ईडी पूछताछ करेगी. मंगलवार को तेजस्वी यादव को भी ईडी के सामने पेश होना है.

4:03 PM. 29 Jan 24 4:03 PM. 29 Jan

लालू यादव पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का हमला

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव को ED कार्यालय के समक्ष पेश होने पर बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा, “… देश की जनता जानती है कि ये भ्रष्टाचारी लोग हैं। भ्रष्टाचार इनके लिए गहना है… मैं तेजस्वी यादव से आग्रह करना चाहता हूं कि वे बिहार के युवाओं को ये तंत्र बता दें कि डेढ़ साल के अंदर करोड़पति कैसे बनते हैं।”

9:54 AM. 29 Jan 24 9:54 AM. 29 Jan

‘भरोसे की हत्या हुई तो नीतीश कुमार को भी कष्ट होगा’, बोले राजद नेता मनोज झा

नीतीश कुमार के दल-बदल मामले पर राजद नेता मनोज झा ने कहा है कि अगर पूरे देश में भरोसे की हत्या हुई है तो कहीं न कहीं नीतीश कुमार को भी कष्ट होगा. आगे उन्होंने यह भी कहा कि एक सरकार जो बहुजन चरित्र के साथ समाजवादी सरोकारों पर आगे बढ़ रही थी, आज युवाओं में भी देखिए कितनी हताशा है.

9:54 AM. 29 Jan 24 9:54 AM. 29 Jan

नीतीश कैबिनेट की आज पहली बैठक, विधानसभा सत्र पर हो सकता है फैसला

नीतीश कैबिनेट की आज पहली बैठक होने वाली है. बताया जा रहा है कि विधानसभा सत्र पर फैसला हो सकता है.

Bihar Political crisis: बिहार में बदलाव की पटकथा 5 महीने पहले से हो रही थी तैयार, यहां पढ़िए पूरी कहानी..

7:37 AM. 29 Jan 24 7:37 AM. 29 Jan

बिहार विधानसभा स्पीकर को हटाने की तैयारी, बीजेपी ने अविश्वास प्रस्ताव नोटिस दिया

बिहार विधानसभा स्पीकर को हटाने की तैयारी की जा रही है. बीजेपी ने अविश्वास प्रस्ताव नोटिस दिया है.

6:46 AM. 29 Jan 24 6:46 AM. 29 Jan

जनता नीतीश कुमार को ‘विश्वासघात’ का माकूल जवाब देगी, विपक्षी दलों ने कहा

कांग्रेस, राजद और ‘इंडिया’ गठबंधन की अन्य पार्टियों ने रविवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की लोकसभा चुनाव से पहले विपक्षी गठबंधन से ‘‘विश्वासघात’’ करने के लिए आलोचना की. कुछ विपक्षी दलों ने उन्हें बार-बार पाला बदलने के लिए ‘गिरगिट’ और ‘पलटू राम’’ तक करार दिया. नीतीश कुमार ने रविवार को राजद और कांग्रेस के ‘महागठबंधन’ से नाता तोड़कर कर बीजेपी के साथ मिलकर सरकार बना ली. विपक्षी पार्टियों ने चेतावनी दी कि बिहार के लोग नीतीश कुमार और बीजेपी को ‘‘करारा जवाब’’ देंगे.

8:55 PM. 28 Jan 24 8:55 PM. 28 Jan

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जताया आभार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को एक्स हैंडल पर बिहारवासियों की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लिखा है कि में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को उनके द्वारा दी गई बधाई एवं शुभकामना के लिए अपनी ओर से और समस्त बिहारवासियों की ओर से आभार प्रकट करता हूं. उनके सहयोग के लिए हृदय से धन्यवाद देता हूं. बिहार में एनडीए गठबंधन के साथ नई सरकार का गठन हो चुका है. जनता मालिक है और उनकी सेवा करना हमारा मूल उद्देश्य है. केंद्र और राज्य में एनडीए गठबंधन की सरकार होने से विकास कार्यों को गति मिलेगी और राज्यवासियों की बेहतरी होगी.

8:55 PM. 28 Jan 24 8:55 PM. 28 Jan

चिराग पासवान बोले…

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा कि हमें इस बात की खुशी है कि बिहार को एनडीए की सरकार मिली है, प्रधानमंत्री की जितनी भी विकास की सोच है हम उसे धरातल पर उतारेंगे. अब NDA गठबंधन 40 की 40 सीटें जीतेगी.

8:55 PM. 28 Jan 24 8:55 PM. 28 Jan

नीतीश कुमार एनडीए में वापस आ गए, ये हमारे लिए हर्ष का विषय : जेपी नड्डा

बिहार में नीतीश कुमार के शपथ लेने के बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि नीतीश कुमार एनडीए में वापस आ गए हैं, ये हमारे लिए हर्ष का विषय है. बिहार ने हमें जो जनादेश दिया था वह एनडीए को दिया था, जदयू और नीतीश कुमार का स्वाभाविक गठबंधन एनडीए ही है.

8:55 PM. 28 Jan 24 8:55 PM. 28 Jan

रविशंकर प्रसाद बोले…

भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा कि अब बिहार में विकास होगा, डबल इंजन की सरकार आएगी और लोकसभा में 40 की 40 सीटें जीतेंगे.

8:55 PM. 28 Jan 24 8:55 PM. 28 Jan

हम जहां थे फिर वहीं आ गए : सीएम नीतीश कुमार

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शपथ ग्रहण समारोह के बाद कहा कि हम जहां थे फिर वहीं आ गए हैं और अब इधर-उधर जाने का कोई सवाल नहीं.

8:55 PM. 28 Jan 24 8:55 PM. 28 Jan

लालू यादव के पूरे परिवार को हराएंगे, जीतेंगे 40 की 40 सीटें : डिप्टी सीएम

बिहार के नवनर्वाचित उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि लोकसभा चुनाव में बिहार की 40 की 40 सीटें जीतेंगे. 2020 में हम चुनाव जीतकर लालू प्रसाद यादव के पूरे परिवार को हराकर आए थे, आगे भी हराएंगे.

8:55 PM. 28 Jan 24 8:55 PM. 28 Jan

उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा बोले…

बिहार के नवनिर्वाचित उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि प्रधानमंत्री, गृह मंत्री, अध्यक्ष (जेपी नड्डा) ने मुझ पर विश्वास किया है मैं उस पर खरा उतरूंगा. सुशासन का फिर से बेहतर माहौल हम सब मिलकर खड़ा करेंगे. निश्चित रूप से प्रधानमंत्री ने साफ शब्दों में कहा है कि महिलाओं, युवाओं, किसानों का उत्थान किया जाएगा.

8:55 PM. 28 Jan 24 8:55 PM. 28 Jan

बिहार के अपराधियों का खेला बंद : संजय जायसवाल

बिहार भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने तेजस्वी यादव के बयान पर कहा कि उन्होंने (तेजस्वी यादव) यह सोच रखा था वे पिछले दरवाजे से मुख्यमंत्री बन जाएंगे, उनका पिछला दरवाजा बंद हो गया और बिहार के अपराधी जो सोचते थे कि वे पीछे से शासन करेंगे उनका भी खेला बंद हो गया.

8:55 PM. 28 Jan 24 8:55 PM. 28 Jan

केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय बोले…

बिहार में सत्ता परिवर्तन पर केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि बिहार के लिए यह जरूरी था कि एक अच्छी सरकार बने. राजद के लोगों ने तांडव कर दिया था, अपराधियों को संरक्षण मिल रहा था. नीतीश कुमार ने सही फैसला लिया है. वहीं, तेजस्वी यादव के बयान पर उन्होंने कहा कि वो और क्या कहेंगे, उनका सारा खेल समाप्त हो गया

8:55 PM. 28 Jan 24 8:55 PM. 28 Jan

डिप्टी सीएम विजय सिन्हा की पत्नी बोलीं…

बिहार के नवनिर्वाचित डिप्टी सीएम विजय सिन्हा की पत्नी सुशीला देवी ने कहा कि हमने उन्हें जनता की सेवा करते हुए देखा है और वे अब जनता के लिए ही उप मुख्यमंत्री बने हैं. उन्होंने बहुत मेहनत की है, उन्हें मेहनत का ही फल मिला है.

8:55 PM. 28 Jan 24 8:55 PM. 28 Jan

पीएम नरेंद्र मोदी ने सीएम नीतीश कुमार को दी बधाई

पीएम नरेंद्र मोदी ने बिहार में नई सरकार बनने पर बधाई देते हुए कहा कि बिहार में बनी एनडीए सरकार राज्य के विकास और यहां के लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेगी. नीतीश कुमार जी को मुख्यमंत्री और सम्राट चौधरी जी एवं विजय सिन्हा जी को उप मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर मेरी बहुत-बहुत बधाई. मुझे विश्वास है कि यह टीम पूरे समर्पण भाव से राज्य के मेरे परिवारजनों की सेवा करेगी.

8:55 PM. 28 Jan 24 8:55 PM. 28 Jan

जदयू और भाजपा से तीन-तीन मंत्रियों ने ली शपथ

बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली नई सरकार में कुल 8 नेताओं ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ गरहन किया. जिसमें भाजपा से तीन सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, प्रेम कुमार. जेडीयू से तीन विजय कुमार चौधरी, बिजेंद्र प्रसाद यादव, श्रवण कुमार और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) के अध्यक्ष संतोष कुमार सुमन और निर्दलीय विधायक सुमित कुमार सिंह ने मंत्री पद की शपथ ली.

5:33 PM. 28 Jan 24 5:33 PM. 28 Jan

Bihar Politics Live: सुमित कुमार सिंह ने मंत्री पद की शपथ ली

सुमित कुमार सिंह ने मंत्री पद की शपथ ली. सुमित छात्र जीवन से राजनीति में सक्रिय हैं. उनके दादा श्रीकृष्ण सिंह चकाई से दो बार विधायक रहे हैं. सुमित पिछली सरकार में विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री रहे थे.

5:33 PM. 28 Jan 24 5:33 PM. 28 Jan

Bihar Politics Live: डॉ प्रेम कुमार ने मंत्री पद की शपथ ली

भाजपा के डॉ प्रेम कुमार ने नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली नई सरकार में मंत्री पद की शपथ ली.

5:33 PM. 28 Jan 24 5:33 PM. 28 Jan

Bihar Politics Live: जदयू के बिजेंद्र प्रसाद यादव ने मंत्री पद की शपथ ली

जदयू के बिजेंद्र प्रसाद यादव ने नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली नई सरकार में मंत्री पद की शपथ ली. बिहार के राज्यपाल राजेंद्र अर्लेकर ने उन्हें शपथ दिलाई.

5:33 PM. 28 Jan 24 5:33 PM. 28 Jan

Bihar Politics Live: विजय कुमार चौधरी ने मंत्री पद की शपथ ली

जदयू के विजय कुमार चौधरी ने नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली नई सरकार में मंत्री पद की शपथ ली. बिहार के राज्यपाल राजेंद्र अर्लेकर ने शपथ दिलाई.

5:33 PM. 28 Jan 24 5:33 PM. 28 Jan

Bihar Politics Live: सम्राट चौधरी ने बिहार के उप मुख्यमंत्री की शपथ ली

सम्राट चौधरी ने बिहार के उप मुख्यमंत्री की शपथ ली. बिहार के राज्यपाल राजेंद्र अर्लेकर ने सम्राट चौधरी को शपथ दिलाई.

5:33 PM. 28 Jan 24 5:33 PM. 28 Jan

Bihar Politics Live: विजय कुमार सिन्हा ने बिहार के उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली

विजय कुमार सिन्हा ने बिहार के उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. बिहार के राज्यपाल राजेंद्र अर्लेकर ने उन्हें शपथ दिलाई.

5:14 PM. 28 Jan 24 5:14 PM. 28 Jan

विजय सिन्हा ने भी ली डिप्टी सीएम पद की शपथ

बिहार में नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने बिहार के डिप्टी सीएम पद की शपथ ली है. विजय सिन्हा ने भी ली डिप्टी सीएम पद की शपथ

5:14 PM. 28 Jan 24 5:14 PM. 28 Jan

नीतीश कुमार ने नौवीं बार ली शपथ

बिहार में एक बार फिर से सत्ता परिवर्तन हुआ है. नीतीश कुमार ने भाजपा के साथ मिलकर सरकार बनाई है. रविवार को नीतीश कुमार ने राजभवन में नौवीं बार बिहार के सीएम के रूप में शपथ ली है.

5:14 PM. 28 Jan 24 5:14 PM. 28 Jan

थोड़ी देर में शपथ लेंगे नीतीश कुमार

बिहार में नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह थोड़ी देर में शुरू होगा. सीएम और मंत्री लेंगे शपथ. नीतीश कुमार सहित सभी मेहमान और संभावित मंत्री राजभवन पहुंच चुके हैं. समारोह में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मौजूद हैं.

5:14 PM. 28 Jan 24 5:14 PM. 28 Jan

पटना पहुंचे जेपी नड्डा ने राज्यपाल से की मुलाकात

नीतीश कुमार ने आज सीएम पद से इस्तीफा दे दिया और बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए गुट में शामिल हो गए हैं. नीतीश कुमार कुछ ही देर में शपथ लेने वाले हैं. इस समारोह में शामिल होने जेपी नड्डा पटना पहुंचे हुए हैं. शपथ ग्रहण समारोह से पहले नड्डा ने राज्यपाल से मुलाकत की है

5:14 PM. 28 Jan 24 5:14 PM. 28 Jan

जदयू 2024 में खत्म हो जाएगी. जनता हमारे साथ : तेजस्वी

नीतीश कुमार के एनडीए में शामिल होने पर राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि नीतीश कुमार एक थके हुए सीएम थे. खेल अभी शुरू हुआ है, खेल अभी बाकी है. मैं आपको लिखकर दे सकता हूं कि जदयू 2024 में खत्म हो जाएगी. जनता हमारे साथ है.

5:14 PM. 28 Jan 24 5:14 PM. 28 Jan

जेपी नड्डा पहुंचे पटना

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पटना एयरपोर्ट पहुंच चुके हैं. चिराग पासवान भी उनके साथ मौजूद हैं. उनके स्वागत के लिए एयरपोर्ट पर कई भाजपा नेता पहुंचे. जेपी नड्डा शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे.

5:14 PM. 28 Jan 24 5:14 PM. 28 Jan

सत्ता बदलने पर बदली तस्वीर, नीतीश कुमार और पीएम नरेंद्र मोदी का लगा पोस्टर

बिहार में एक बार फिर से सत्ता परिवर्तन होने वाला है. नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है. अब शाम पांच बजे वो एक बार फिर से बीजेपी के साथ मिलकर सरकार बना सकते हैं. नीतीश कुमार द्वारा इस्तीफा दिए जाने के बाद पटना में पोस्टर लगा है. इस पोस्टर में जदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साथ में हैं.

5:14 PM. 28 Jan 24 5:14 PM. 28 Jan

सब भाजपा से जुड़ना चाहते हैं : केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल

बिहार के मुख्यमंत्री पद से नीतीश कुमार के इस्तीफे पर केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा कि विकसित भारत की जो परिकल्पना PM मोदी दी है और देश जो विकास के रास्ते पर चल रहा है उससे सभी को यह विश्वास होने लगा है कि भाजपा ही देश का विकास कर सकती है इसलिए नीतीश कुमार हों या बाकी राज्यों के लोग हों सब भाजपा से जुड़ने के लिए इच्छुक हैं.

5:14 PM. 28 Jan 24 5:14 PM. 28 Jan

नीतीश कुमार के इस्तीफे का INDIA गठबंधन पर नहीं पड़ेगा असर : कांग्रेस

बिहार में बदले सियासी समीकरण पर कांग्रेस महासचिव (संचार) जयराम रमेश ने कहा कि नीतीश कुमार के इस्तीफे का INDIA गठबंधन पर कोई असर नहीं पड़ेगा. जो अपना राजनीतिक रंग वक्त के अनुसार बदलते रहते हैं उनसे बड़ा अवसरवादी नेता मैंने नहीं देखा.

5:14 PM. 28 Jan 24 5:14 PM. 28 Jan

जेपी नड्डा आ रहे पटना, शाम में करेंगे प्रेस कांफ्रेंस

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज पटना पहुंचेंगे उनके साथ चिराग पास भी मौजूद हैं. नड्डा अपने आवास से एअरपोर्ट के लिए निकाल चुके हैं. वो दिल्ली एयरपोर्ट से पटना के लिए रवाना होंगे. पटना में जेपी नड्डा शाम 6:30 बजे प्रेस कांफ्रेंस करेंगे.

5:14 PM. 28 Jan 24 5:14 PM. 28 Jan

बीजेपी विधायक दल के उपनेता विजय सिन्हा बोल…

बिहार बीजेपी विधायक दल के उपनेता चुने जाने के बाद विजय सिन्हा ने कहा कि राजद की विदाई करके बिहार में फिर से सुशासन स्थापित करना है. हम इसके लिए संकल्पित हैं.

5:14 PM. 28 Jan 24 5:14 PM. 28 Jan

छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल बोले..

छत्तीसगढ़ के पूर्व CM और कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने कहा कि जिस तरह से उनकी (नीतीश कुमार) गतिविधियां थी उससे लोगों को शंका थी कि ये बीच में गड़बड़ करेंगे और उन्होंने की… इससे कोई कमजोरी (INDIA गठबंधन में) नहीं आएगी बस उनकी जो थोड़ी बहुत विश्वसनीयता थी वह भी खत्म हो गई.

1:25 PM. 28 Jan 24 1:25 PM. 28 Jan

शाम 5 बजे फिर होगी नीतीश कुमार की ‘ताजपोशी’, 8 मंत्री ले सकते है शपथ

नीतीश कुमार सरकार बनाने का दावा पेश करने के बाद राजभवन से बाहर निकलने के बाद बीजेपी चुनाव प्रभारी विनोद तावड़े ने कहा है कि बिहार के राज्यपाल ने एनडीए के सरकार बनाने के दावे को स्वीकार कर लिया है और आज शाम 5 बजे शपथ लेने के लिए आमंत्रित किया है. इसके अलावा आठ अन्य विधायक भी मंत्रीपद की शपथ लेने की खबर सामे आ रही है. ये है सूची…

  • सम्राट चौधरी

  • प्रेम कुमार

  • संतोष सुमन

  • सुमित कुमार सिंह

  • विजय सिन्हा

  • विजेंद्र यादव

  • विजय चौधरी

  • श्रवण कुमार

1:25 PM. 28 Jan 24 1:25 PM. 28 Jan

राजभवन से निकले नीतीश कुमार, गाड़ी में सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा मौजूद

नीतीश कुमार सरकार बनाने का दावा पेश करने के बाद राजभवन से बाहर निकल गए है. उनके साथ गाड़ी में सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा भी मौजूद है.

1:25 PM. 28 Jan 24 1:25 PM. 28 Jan

सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा हो सकते है डिप्टी सीएम

राजनीतिक उलटफेर के बीच नीतीश कुमार एक बार फिर एनडीए के साथ जुड़ चुके है. आज शाम पांच बजे उनके शपथ लेने की खबर आ रही है. साथ ही कहा जा रहा है कि डिप्टी सीएम पद पर सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा शपथ ले सकते है.

नीतीश कुमार ने बताया बिहार में क्यों गिरी महागठबंधन सरकार, इस्तीफा देकर बतायी पूरी वजह

1:25 PM. 28 Jan 24 1:25 PM. 28 Jan

नीतीश कुमार ने सरकार बनाने का दावा पेश किया, राज्यपाल को सौंपा पत्र

नीतीश कुमार ने एक बार फिर राजभवन में सरकार बनाने का दावा पेश किया है. उन्होंने राज्यपाल को पत्र सौंप दिया है. बता दें कि भारतीय जनता पार्टी के साथ उन्होंने गठबंधन किया है. एनडीए की बैठक में नीतीश कुमार को ही विधायकदल का नेता चुना गया है. ऐसे में 9वीं बार वो सीएम पद की शपथ लेंगे.

1:25 PM. 28 Jan 24 1:25 PM. 28 Jan

राजभवन पहुंचे नीतीश कुमार, सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे

एनडीए विधायक दल की बैठक खत्म हो चुकी है. बीजेपी और जदयू के विधायक बैठक में मौजूद थे. बैठक के बाद वह राजभवन पहुंचे है जहां वो बीजेपी के साथ सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे. नीतीश कुमार के साथ बीजेपी के कुछ बड़े नेता भी मौजूद है.

1:25 PM. 28 Jan 24 1:25 PM. 28 Jan

सीएम आवास पर एनडीए विधायकों की बैठक जारी

बिहार में राजनीतिक हलचल के बीच नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है और महागठबंधन से खुद को अलग कर लिया है. इस बीच सीएम आवास पर एनडीए विधायकों की बैठक चल रही है. इस बैठक में विधायक दल के नेता का चुनाव होगा और नीतीश कुमार बीजेपी नेताओं के साथ सरकार बनाने का दावा पेश करने के लिए फिर एक बार राजभवन जाएंगे.

1:25 PM. 28 Jan 24 1:25 PM. 28 Jan

HAM ने पटना में बैठक

बिहार में राजनीतिक घटनाक्रम के बीच हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) ने पटना में बैठक की है.

1:25 PM. 28 Jan 24 1:25 PM. 28 Jan

नीतीश के इस्तीफे पर खरगे बोले

बिहार में नीतीश कुमार के इस्तीफे पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि “बिहार के उपमुख्यमंत्री (तेजस्वी यादव) और लालू प्रसाद यादव ने इस बारे में संकेत दिया था और आज यह सच हो गया। ‘ऐसे देश में बहुत सारे लोग हैं, आया राम गया राम’…”


1:25 PM. 28 Jan 24 1:25 PM. 28 Jan

विधायकों के साथ जीतनराम मांझी पहुंचे सीएम हाउस

एनडीए के विधायकों का सीएम आवास पहुंचना जारी है. हम पार्टी के 4 विधायकों के साथ जीतनराम मांझी भी मुख्यमंत्री आवास पहुंचे हैं.

12:23 PM. 28 Jan 24 12:23 PM. 28 Jan

सम्राट चौधरी बनाए गए भाजपा विधानमंडल दल के नेता

बिहार में एनडीए की सरकार बनने जा रही है. भाजपा ने सम्राट चौधरी को विधानमंडल का नेता बनाया है. सम्राट चौधरी ने पार्टी के नेतृत्व का धन्यवाद किया.

11:58 AM. 28 Jan 24 11:58 AM. 28 Jan

NDA की सरकार बनेगी- बोले विनोद तावड़े, थोड़ी देर में जदयू विधायकों के साथ बैठक

बिहार में बीजेपी विधायक दल के नेता के तौर पर सम्राट चौधरी को चुना गया है. साथ ही विजय सिंह को उपनेता चुना गया है. बिहार बीजेपी चुनाव प्रभारी विनोद तावड़े ने कहा है कि राज्य में एनडीए की सरकार बनेगी. साथ ही उन्होंने जानकारी दी थोड़ी देर में बीजेपी विधायक और नेता जदयू से मिलने जाएगी और राज्य में एनडीए की सरकार बनेगी.

11:58 AM. 28 Jan 24 11:58 AM. 28 Jan

जदयू नेता संजय झा पहुंचे बीजेपी कार्यालय, आज ही बनेगी नई सरकार!

11:58 AM. 28 Jan 24 11:58 AM. 28 Jan

नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद BJP का रिएक्शन, कहा- ‘मन की बात के बाद बैठक करेंगे’

नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद भारतीय जनता पार्टी की ओर से पहली प्रतिक्रिया सामने आई है. बिहार चुनाव प्रभारी विनोद तावड़े ने ट्वीट कर कहा है कि हम मन की बात के बाद बैठक करेंगे. आइए पढ़ते है उन्होंने क्या लिखा.

11:58 AM. 28 Jan 24 11:58 AM. 28 Jan

राजद के रवैये से लोग नाराज थे, बोले नीतीश कुमार

इस्तीफा देकर नीतीश कुमार ने कहा कि लोग राजद के रवैये से नाराज थे. इसलिए उन्होंने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया. साथ ही उन्होंने राज्य में महागठबंधन की सरकार गिराने की सिफारिश की है.

11:58 AM. 28 Jan 24 11:58 AM. 28 Jan

‘आज मैंने इस्तीफा दे दिया’, राजभवन से निकलकर बोले नीतीश कुमार

इस्तीफा देकर नीतीश कुमार राजभवन से बाहर निकल चुके है. यहां उन्होंने हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया. साथ ही उन्होंने मीडिया से बातचीत की और जानकारी देते हुए कहा कि आज मैंने इस्तीफा दे दिया है. आज हमलोग महागठबंधन से अलग हो गए है. बीजेपी के साथ गठबंधन पर उन्होंने कहा कि आज औराने परिवार से बात बनेगी तो काम करेंगे. उन्होंने I.N.D.I.A. गठबंधन पर भी सवाल किया और कहा कि हम काम करने के लिए बोलते थे लेकिन काम नहीं होता था.

https://www.facebook.com/prabhat.khabar/videos/711425857805107

11:58 AM. 28 Jan 24 11:58 AM. 28 Jan

नीतीश कुमार ने राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यपाल को अपने पद से इस्तीफा सौंप दिया है. अब खबरें है कि नीतीश कुमार बीजेपी के साथ गठबंधन कर राज्य में नई सरकर बनाएंगे और 9वीं बार सीएम पद की शपथग्रहण लेंगे.

बिहार में गिरी महागठबंधन की सरकार, नीतीश कुमार ने राज्यपाल को सौंपा अपना इस्तीफा

11:58 AM. 28 Jan 24 11:58 AM. 28 Jan

राजभवन पहुंचे सीएम नीतीश कुमार, राज्यपाल को सौंपेंगे इस्तीफा

बिहार की सियासी हलचल के बीच बड़ी खबर सामने आ रही है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राजभवन पहुंच चुके है. बता दें कि वो जल्द ही राज्यपाल को अपना सीएम पद से इस्तीफा सौंप सकते है.

11:58 AM. 28 Jan 24 11:58 AM. 28 Jan

बैठक में नीतीश कुमार ने दिया इस्तीफे का ऐलान! थोड़ी देर में पहुंचेंगे राजभवन

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, जदयू विधायकों की बैठक में नीतीश कुमार इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया है. उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार के साथ काम नहीं हो पा रहा है. कहा यह भी जा रहा है कि वह जल्द ही राजभवन पहुंचेंगे और अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंपेंगे.

11:58 AM. 28 Jan 24 11:58 AM. 28 Jan

‘देखा है पहली बार ऐसी पलटीमार सरकार’, बोले राजद नेता

बिहार के मौजूदा राजनीतिक हालात पर राजद नेता मृत्युंजय तिवारी का कहना है, ”…जनता सब देख रही है और सबका हिसाब रखेगी. तेजस्वी यादव के डिप्टी सीएम रहते हुए पिछले 15 महीने में जो काम हुआ, वह कभी नहीं हो सकता.” भूल जाओ. यह हमारी उपलब्धि है… हमें किसी को बीजेपी का असली चेहरा बताने की जरूरत नहीं है. बीजेपी ने कहा कि उसके सभी दरवाजे (नीतीश कुमार के लिए) बंद हो गए हैं और अब उन्होंने फिर से सभी दरवाजे खोल दिए हैं… हमने बिहार के लोगों के लिए बड़े पैमाने पर काम किया और हमारा काम बोलता है. हम काम करते रहेंगे…”

11:58 AM. 28 Jan 24 11:58 AM. 28 Jan

CM हाउस पहुंचे JDU नेताओं की बैठक शुरू, पार्टी दफ्तर में BJP के दिग्गजों का जुटान

बिहार में सियासी उठापटक के बीच जदयू नेताओं की बैठक सीएम आवास पर शुरू हो गई है. वहीं, बीजेपी दफ्तर में पार्टी नेताओं की बड़ी बैठक चल रही है.

11:58 AM. 28 Jan 24 11:58 AM. 28 Jan

जदयू विधायक दल की बैठक के बाद इस्तीफा दे सकते है नीतीश कुमार

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, जदयू विधायक दल की बैठक के बाद नीतीश कुमार इस्तीफा दे सकते है.

11:58 AM. 28 Jan 24 11:58 AM. 28 Jan

तेजस्वी यादव का पोस्टर, नौकरी और जनगणना का दिया श्रेय

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री की बेटी और वर्तमान डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव की बहन रोहिणी आचार्य ने एक सोशल मीडिया पोस्ट किया है और तेजस्वी यादव को राज्य में नौकरी और जातीय जनगणना का श्रेय दिया है.

9:42 AM. 28 Jan 24 9:42 AM. 28 Jan

नीतीश कुमार ने राज्यपाल से मुलाकात का मांगा समय!

समाचार एजेंसी ANI के अनुसार, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यपाल से रविवार की सुबह मुलाकात का समय मांगा है. इसे सियासी उलटफेर प्रकरण से जोड़कर ही देखा जा रहा है. बिहार में महागठबंधन की सरकार पर ग्रहण लग चुका है और अब यह तय हो चुका है कि जदयू महागठबंधन से अलग होगी और फिर एकबार सूबे में एनडीए की सत्ता लौटेगी. नीतीश कुमार ही सरकार में मुखिया बनेंगे. रविवार को ही नीतीश कुमार भाजपा के साथ मिलकर सरकार बनाएंगे.

9:42 AM. 28 Jan 24 9:42 AM. 28 Jan

नौवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं नीतीश कुमार

बिहार में सत्ता समीकरण बदलने वाला है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर (नौवीं बार) प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं. 2014 से लेकर अब तक यह उनकी छठी बार ताजपोशी होगी. सूत्रों की मानें तो इस नये समीकरण की पूरी पटकथा लिख दी गयी है. उसके अमल में लाने के जो विधायी तरीके होते हैं, उसे अमलीजामा पहनाया जा रहा है.

मुख्य बातें

Bihar Political Crisis: जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने रविवार को बिहार के नौवें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली. इससे पहले उन्होंने राज्यपाल को अपने पद से इस्तीफा सौंप दिया था. इस्तीफा देकर नीतीश कुमार ने कहा कि लोग राजद के रवैये से नाराज थे. इसलिए उन्होंने सीएम पद से इस्तीफा दिया. इसके बाद रविवार शाम पांच बजे का समय नई सरकार के शपथ ग्रहण के लिए तय किया गया. जिसमें मुख्यमंत्री और आठ मंत्रियों ने शपथ लिया. शपथ ग्रहण समारोह के बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रेस कांफ्रेंस कर इस बात पर खुशी जाहिर की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aditya kumar

I adore to the field of mass communication and journalism. From 2021, I have worked exclusively in Digital Media. Along with this, there is also experience of ground work for video section as a Reporter.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >