बिहार में पैक्स चुनाव का बजा बिगुल, 26 नवंबर को पहले चरण का मतदान, उग्रवादी इलाके में इतने बजे तक वोटिंग

Bihar Pacs Election: बिहार में प्राथमिक कृषि साख समिति (पैक्स) चुनाव के लिए बिगुल बज गया है. बिहार राज्य निर्वाचन प्राधिकार ने रविवार को इसकी अधिसूचना जारी कर दी है. पहले चरण का मतदान 26 नवंबर और अंतिम चरण का मतदान 3 दिसंबर को होनेवाला है.

Bihar Pacs Election: बिहार में प्राथमिक कृषि साख समिति (पैक्स) चुनाव के लिए बिगुल बज गया है. बिहार राज्य निर्वाचन प्राधिकार ने रविवार को इसकी अधिसूचना जारी कर दी है. पहले चरण का मतदान 26 नवंबर और अंतिम चरण का मतदान 3 दिसंबर को होनेवाला है. प्राधिकार ने 6422 पैक्सों के लिए चुनाव कार्यक्रम रविवार को जारी कर इसकी जानकारी दी.

बता दें कि, मतदान का समय सुबह 7 बजे से अपराह्न 4.30 बजे तक होगा. उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों में अपराह्न तीन बजे तक वोट डाले जाएंगे. मतगणना मतदान के दिन या अगले दिन होगी. सीवान-सारण समेत 17 जिलों में पांच चरणों में मतदान आयोजित होंगे. 11 जिले में चार, पांच जिले में तीन और शेष पांच जिले में दो चरण में वोटिंग होगी. प्रथम चरण में 1608, दूसरे में 740, तीसरे में 1659, चौथे में 1137, पांचवें में 1278 पैक्सों में चुनाव कराए जाएंगे.

Also Read: बेलागंज सीट से NDA ने उतारा महिला उम्मीदवार, जानें कौन हैं दबंग मनोरमा देवी?

3 दिसंबर को पांचवें चरण का मतदान (Bihar Pacs Election Date)

26 नवंबर को पहले चरण, 27 को दूसरे, 29 को तीसरे, 1 दिसंबर को चौथे और 3 दिसंबर को पांचवें चरण का मतदान होगा. पहले चरण के लिए नामांकन 11 से 13 नवंबर, दूसरे चरण के लिए 13 से 16 नवंबर, तीसरे चरण के लिए 16 से 18 नवंबर, चौथे के लिए 17 से 18 नवंबर और पांचवें के लिए 19 से 21 नवंबर तक नामांकन होंगे. पैक्सों के लिए मतदाता सूची के प्रारूप का प्रकाशन कर दिया गया है. इस पर 22 अक्टूबर तक दावा-आपत्ति की जाएगी. 25 अक्टूबर को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा.

पटना जिले में तीन चरणों में पैक्स चुनाव

पटना जिले में तीन चरणों में पैक्स चुनाव आयोजित किया जाएगा. इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है. जिले में पहले, तीसरे और पांचवे चरण में चुनाव की तिथि घोषित कर दी गई है. पटना में 26 नवंबर को आठ प्रखंडों में पैक्स चुनाव आयोजित किया जाएगा. तीसरे चरण में 29 नवंबर को 6 प्रखंडों में और पांचवें चरण में 3 दिसंबर को 8 प्रखंडों में चुनाव कराया जाएगा. जिले में कुल 331 पैक्स समितियां हैं जिसका चुनाव होना तय हुआ है.

ये वीडियो भी देखें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >