Bihar News: पटना से फेरी लगा कर युवक लौट रहा था घर, बदमाशों ने गोली मार कर दी हत्या

Bihar News: पटना में लगातार गोली बारी की घटनाएं सामने आ रही है. मंगलवार की रात दीदारगंज थाना क्षेत्र के कोठिया गांव निवासी 32 वर्षीय युवक दिनेश ठाकुर को बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी है. थानाध्यक्ष चेतनानंद झा ने बताया कि मंगलवार की रात को वो फेरी लगा कर घर लौट रहा था.

इसी दौरान बदमाशों ने गोली मारकर जख्मी कर दिया था. घटना के बाद घायल दिनेश को परिजनों ने निजी अस्पताल मे भर्ती कराया. इलाज के दौरान बुधवार की सुबह उसकी मौत हो गई है. युवक की मौत के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए एनएमसी भेजा गया है. अभी तक हत्या की वजह स्पष्ट नहीं है. इस मामले की छानबीन पुलिस कर रही है.

यह खबर अपडेट हो रही है…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >