Bihar News: रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला युवक का शव, एक घंटे तक रुकी रही ट्रेन

Bihar News: मुंगेर में दशरथपुर रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव संदिग्ध स्थिति में पड़ा मिला. आरपीएफ की टीम ने पुलिस को सूचना दी. इस दौरान करीब एक घंटे तक ट्रेन रुकी रही.

Bihar News: मुंगेर जिले में जमालपुर-क्यूल रेलखंड पर दशरथपुर रेलवे स्टेशन एवं अभयपुर रेलवे स्टेशन के बीच रेलवे ट्रैक पर पुलिस ने क्षत विक्षत अवस्था में एक युवक का शव बरामद किया है. युवक की मौत कौन सी ट्रेन की चपेट में आने से हुई है इसकी स्पष्ट जानकारी अब तक नहीं हो सकी है. हालांकि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. घटना की सूचना के बाद अप लाइन से ट्रेन का परिचालन करवाया गया. वहीं धरहरा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मुंगेर भेज दिया है.

सुबह ट्रैक हुआ क्लियर

इस दौरान करीब एक घंटा तक अपलाइन जमालपु क्यूल ईएमयू पैसेंजर ट्रेन घटनास्थल के पास ही रूकी रही. सुबह 5:00 ट्रैक को क्लियर करवाया गया. शव को देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि मृतक की उम्र 35 वर्ष के आसपास होगी. धरहरा थाना अध्यक्ष धीरेंद्र कुमार पाठक ने बताया कि रेल पुलिस की तरफ से सुबह 3:00 बजे सूचना मिली की रेलवे ट्रैक पर किसी युवक की लाश बरामद हुई है. सूचना मिलते ही धरहरा पुलिस मौके पर पहुंची और शव के पहचान में जुट गई. मृतक का सिर और शरीर के अन्य हिस्सा बुरी तरह से क्षत विक्षत हो गया है, जिसकी वजह से उसकी पहचान नहीं हो पा रही है. मृतक के पास से मोबाइल एवं अन्य किसी भी प्रकार का कोई साक्ष्य नहीं मिला पाया है. जिस कारण से तत्काल शव की पहचान नहीं हो पाई है.

यह भी पढ़ें: Bihar Accident News: सिवान में स्कूल बस और स्कॉर्पियो की भीषण टक्कर, एक दर्जन बच्चे घायल

शव की पहचान के लिए थानों से ली जा रही मदद

घटना को लेकर बताया जा रहा है कि देर रात 09028 बांद्रा टर्मिनस स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन के चालक ने अभयपुर स्टेशन मास्टर को अदलपुर के पास रेलवे ट्रैक पर एक शव होने की सूचना दी. धरहरा स्टेशन मास्टर ने आरपीएफ को घटना की जानकारी दी. इसके बाद पुलिस भी वहां पहुंची और जांच में जुट गई. पुलिस हत्या, आत्महत्या और हादसा तीनों एंगल से मामले की जांच कर रही है. शव के पहचान के लिए आसपास के थानों से मदद ली जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >