नवादा में शादी समारोह को लेकर जुटी भीड़ पर छत से भरभराकर गिरा ईंट, 12 से ज्यादा लोग घायल

Bihar News: नवादा के वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के कोचगांव में गुरुवार को उस समय अफरातफरी मच गई जब एक शादी समारोह वाले घर में हल्दी एवं मेंहदी के दौरान छत पर सजाए गए ईंट की दीवार अचानक भरभरा कर गिर गई. जिससे कई महिलाएं, लड़कियां और युवक जख्मी हो गए.

Bihar News: नवादा के वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के कोचगांव में गुरुवार को उस समय अफरातफरी मच गई जब एक शादी समारोह वाले घर में हल्दी एवं मेंहदी के दौरान छत पर सजाए गए ईंट की दीवार अचानक भरभरा कर गिर गई. जिससे कई महिलाएं, लड़कियां और युवक जख्मी हो गए.

घटना की सूचना मिलने के बाद गांव के लोग आनन फानन में जख्मियों को इलाज के लिए वारिसलीगंज के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराए. जबकि एक गंभीर रूप से जख्मी युवती को विम्स पावापुरी ले जाया गया.

हल्दी एवं मेंहदी रस्म के बीच छत से भरभराकर गिरा ईंट

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गांव में उदय सिंह की पुत्री की बारात शुक्रवार को आने वाली थी. जिसकी तैयारी जोरों सोरो से घर में चल रही थी. इस बीच गुरुवार की दोपहर बाद घर के आंगन में अधिकांश महिला और युवती हल्दी एवं मेंहदी में व्यस्त थी.

तभी अचानक छत के छज्जे पर रखे दीवारनुमा ईंट जिसमें त्रिपाल बांधा गया था, कार्यक्रम में शामिल महिलाओं पर गिर गई. दीवार गिरते ही घर में शहनाई की जगह लोगों की चीख पुकार का शोर गूंजने लगा. स्थानिए लोगों के मुताबिक महिलाओं को गंभीर चोट आई है.

ये भी पढ़ें: गर्लफ्रेंड को मिलने के बहाने बांसवारी में बुलाया, फिर उसके शरीर पर पेट्रोल छिड़क लगा दी आग, अस्पताल में मौत

मौके पर जुटी ग्रामीणों की भारी भीड़

जैसे गाँव में यह बात फैली लोगों की भीड़ मौके पर उमड़ने लगी. इस बीच वर्षा भी खूब हो रही थी. अधिकांश जख्मियों को इलाज के लिए वारिसलीगंज स्थित एक निजी क्लिनिक लाया गया. जबकि एक दो को पीएचसी भेजा गया.

बताया गया कि करीब 12 लोग जख्मी हुए हैं. जिसमें छह महिलाएं को ज्यादा चोटें आई हैं. वही, एक को गंभीरावस्था में विम्स पावापुरी में भर्ती कराया गया. जहां उसका इलाज चल रहा है. अस्पताल में ग्रामीणों की काफी भीड़ जुट गई थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >