बिहार-नेपाल बॉर्डर पर 1300 जवान रहेंगे तैनात, 138 स्पेशल दारोगाओं की होगी पैनी नजर, जानिए वजह

Bihar Nepal Border: बिहार-नेपाल बॉर्डर पर सख्ती बढ़ाई जाने वाली है. लगभग 1300 जवान बॉर्डर पर तैनात रहेंगे. इतना ही नहीं, इसमें से करीब 138 दारोगा की टीम बॉर्डर पर पैनी नजर रखेगी. सरकार की तरफ से बॉर्डर इलाके में छोटी-बड़ी तमाम संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए यह कदम उठाया.

Bihar Nepal Border: बिहार-नेपाल बॉर्डर पर हाई सिक्योरिटी की तैयारी की गई है. बॉर्डर इलाके में चप्पे-चप्पे पर जवानों की नजर रहेगी. राज्य सरकार की तरफ से लगभग 729 किलोमीटर लंबी सीमा पर जवानों का सख्त पहरा होने वाला है. लगभग 1300 पुलिस जवान बॉर्डर पर तैनात रहेंगे. इसके साथ ही इसमें से 138 दारोगा की स्पेशल टीम पैनी नजर रखेगी.

बॉर्डर आईजी का पद भी बनाया

मिली जानकारी के अनुसार, राज्य में घुसपैठ, तस्करी और फेक करेंसी से जुड़े मामलों पर रोक लगाने के लिए राज्य सरकार की तरफ से यह फैसला लिया गया है. सरकार की ओर से सुरक्षा को प्रभावी बनाने के लिए बॉर्डर आईजी का पद भी बनाया गया है. इस तरह से बिहार में बॉर्डर के रास्ते होने वाले अवैध धंधों पर रोक लगाने के लिए पूरी तैयारी की गई है.

बिहार की अन्य ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

बॉर्डर पर तैनात जवानों की होगी ये जिम्मेदारी

बॉर्डर पर जवानों की तैनाती से बॉर्डर वाले जिलों में छोटी-बड़ी घटनाओं से लेकर तमाम गतिविधियों पर सख्ती बरती जाएगी. जिन भी जवानों की बॉर्डर पर तैनाती होगी, उन्हें संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने, खुफिया सूचनाएं जुटाने और समय पर सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट करने की जिम्मेदारी होगी. इससे राज्य में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत हो सकेगी.

इन सीमावर्ती इलाकों में भी होगी निगरानी

बिहार की सीमा नेपाल के अलावा देश के अन्य राज्यों जैसे कि यूपी, बंगाल और झारखंड से भी लगती है. ऐसे में इन इलाकों को भी संवेदनशील माना जा रहा है और निगरानी पहले से ज्यादा बढ़ा दी गई है. सरकार के इस पहल से माना जा रहा है कि इससे सीमा वाले इलाकों में पुलिस और खुफिया तंत्र के बीच अच्छा समन्वय स्थापित हो सकेगा. इसके साथ ही किसी भी तरह की चुनौती वाले परिस्थिति से निपटना भी आसान हो सकेगा.

Also Read: बांकीपुर उपचुनाव: बिना वोटर आईडी कार्ड के भी डाल सकेंगे वोट, इन 12 पहचान पत्रों में से दिखाना होगा कोई एक

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Preeti dayal

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >