बिहार के जमीन मालिकों के खाते में पहुंचे 30000 करोड़ से ज्यादा, देखें 9 प्रमंडलों की पूरी लिस्ट

Bihar Land Acquisition Project: बिहार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने राज्य में सड़क, रेलवे और हाईवे जैसी बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के लिए जमीन अधिग्रहण में हो रही देरी पर कड़ा रुख अपनाया है. उन्होंने अधिकारियों की जवाबदेही तय करते हुए सभी लंबित मामलों को तुरंत निपटाने के निर्देश दिए हैं.

Bihar Land Acquisition Project: बिहार में सड़क, नेशनल हाईवे (NH), रेलवे और अन्य इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं के लिए होने वाले जमीन अधिग्रहण के कामों में अब किसी भी तरह की देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी. राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने साफ कर दिया है कि प्रमंडलीय आयुक्तों से लेकर जिला भू-अर्जन पदाधिकारियों तक, सभी अधिकारियों की जवाबदेही तय होगी. उन्होंने 349 भू-अर्जन परियोजनाओं की नियमित समीक्षा और एमआइएस (MIS) आधारित ऑनलाइन मॉनिटरिंग के जरिए लंबित मामलों का तुरंत समाधान करने के निर्देश दिए हैं. मंत्री ने यह बातें गुरुवार को विभागीय अधिकारियों के साथ प्रमंडलवार समीक्षा बैठक के दौरान कहीं.

रैयतों को दिए गए 30 हजार करोड़ रुपये से अधिक

समीक्षा बैठक के दौरान मंत्री ने बताया कि राज्य में कुल 349 विकास परियोजनाओं के लिए अब तक 45,748 एकड़ भूमि का अधिग्रहण किया गया है. जमीन से प्रभावित हुए रैयतों को मुआवजे के तौर पर 30000 करोड़ रुपये से अधिक की राशि उपलब्ध कराई जा चुकी है. उन्होंने जोर देकर कहा कि किसी भी राज्य में विकास परियोजनाओं की रफ्तार सीधे तौर पर इस बात पर निर्भर करती है कि वहां जमीन अधिग्रहण का काम कितनी तेजी से हो रहा है.

प्रमंडलवार भूमि और मुआवजे का पूरा आंकड़ा

पटना प्रमंडल: 66 परियोजनाओं के लिए 8023 एकड़ भूमि के अर्जन पर 9502 करोड़ रुपये दिए गए.

तिरहुत प्रमंडल: 91 परियोजनाओं के लिए 12540 एकड़ भूमि पर 6692 करोड़ रुपये मिले.

पूर्णिया प्रमंडल: 46 परियोजनाओं के लिए 6762 एकड़ भूमि पर 3517 करोड़ रुपये जारी हुए.

मगध प्रमंडल: 29 परियोजनाओं के लिए रैयतों को 3534 करोड़ रुपये दिए गए.

सारण प्रमंडल: 21 परियोजनाओं के लिए 1782 करोड़ रुपये उपलब्ध कराए गए.

दरभंगा प्रमंडल: 28 परियोजनाओं के लिए 1685 करोड़ रुपये का भुगतान हुआ.

मुंगेर प्रमंडल: 35 परियोजनाओं के लिए 1409 करोड़ रुपये जारी किए गए.

भागलपुर प्रमंडल: 13 परियोजनाओं के लिए 1049 करोड़ रुपये दिए गए.

कोसी प्रमंडल: 20 परियोजनाओं के लिए 915 करोड़ रुपये रैयतों के भुगतान के लिए मिले.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

हर महीने होगी समीक्षा

मंत्री ने सभी प्रमंडलीय आयुक्तों को निर्देश दिया है कि वे हर महीने अपने स्तर पर भू-अर्जन कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक करें. जिला भू-अर्जन अधिकारियों को आदेश दिया गया है कि वे हर प्रोजेक्ट की प्रगति की जानकारी को सार्वजनिक करें और एमआइएस (MIS) पोर्टल पर नियमित रूप से डेटा अपडेट करें. राज्य मुख्यालय से अब इन सभी परियोजनाओं की ऑनलाइन निगरानी और ज्यादा सख्ती से की जाएगी. अगर आंकड़ों में किसी भी तरह की गड़बड़ी या काम में लापरवाही पाई गई, तो जिम्मेदार अधिकारियों से तुरंत जवाब-तलब किया जाएगा और उन पर कार्रवाई होगी.

इसे भी पढ़ें: पिस्टल, फेसबुक लाइव और ताबड़तोड़ फायरिंग, जानिए भरत तिवारी एनकाउंटर की पूरी कहानी

भरत तिवारी के एनकाउंटर को बिहार के शिक्षा मंत्री ने बताया दुर्भाग्यपूर्ण, बोले- हाफ एनकाउंटर होना चाहिए था

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >