क्या IPL में दिखेगी बिहार की टीम? अनिल अग्रवाल की मांग पर सम्राट चौधरी ने कही ये बात

CM Samrat Choudhary: वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने सोशल मीडिया पर बिहार की अपनी आईपीएल (IPL) टीम बनाने की वकालत की है. इस पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सहमति जताते हुए कहा कि सरकार बिहार के क्रिकेट विजन के लिए मिशन मोड में काम कर रही है और मिलकर सकारात्मक फैसला लिया जाएगा.

CM Samrat Choudhary: वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने बिहार के लिए एक स्पेशल आईपीएल टीम बनाने की मांग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर उठाई. उनके इस पोस्ट पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने तुरंत संज्ञान लिया और इस मुहिम को अपना पूरा समर्थन दिया. अनिल अग्रवाल के सोशल मीडिया पोस्ट का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लिखा कि वह उनकी इस बात से पूरी तरह सहमत हैं.

मुख्यमंत्री ने राज्य के युवाओं को भरोसा दिलाते हुए कहा कि बिहार के लोगों के क्रिकेट इमोशन और यहां की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए राज्य सरकार एक बिल्कुल साफ विजन के साथ मिशन मोड में काम कर रही है. उन्होंने अनिल अग्रवाल से कहा कि आपके जैसे बड़े उद्योगपति के सहयोग और मार्गदर्शन से निश्चित रूप से आने वाले समय में बिहार की अपनी एक क्रिकेट टीम को लेकर बहुत ही सकारात्मक और ऐतिहासिक निर्णय लिया जाएगा.

सीएसके, मुंबई और केकेआर की तरह मिले पहचान

मूल रूप से बिहार से ताल्लुक रखने वाले और लंदन में रह रहे उद्योगपति अनिल अग्रवाल भले ही देश से दूर हों, लेकिन अपने गृह राज्य की तरक्की और वहां के युवाओं के लिए उनका प्यार हमेशा सोशल मीडिया पर दिखता रहता है. उन्होंने अपने ताजा पोस्ट में लिखा कि जिस तरह देश के बड़े राज्यों और शहरों के पास अपनी खुद की आईपीएल टीमें हैं, ठीक उसी तरह हमारे बेमिसाल बिहार को भी आईपीएल के महामंच पर अपनी एक खास पहचान मिलनी चाहिए.

उन्होंने कहा कि बिहार की मिट्टी में वो ताकत है जिसने देश को कई महान खिलाड़ी दिए हैं, लेकिन इसके बावजूद क्रिकेट की चमचमाती दुनिया में राज्य को अब तक वो असली पहचान और सम्मान नहीं मिल पाया है जिसका वो हकदार है. उन्होंने साफ किया कि वह बिहार की इस मांग के साथ मजबूती से खड़े हैं.

ईशान किशन, वैभव सूर्यवंशी और साकिब हुसैन का उदाहरण देकर समझाया बिहार का असली दम

अनिल अग्रवाल ने बिहार की क्रिकेट ताकत को साबित करने के लिए राज्य के तीन उभरते हुए बड़े सितारों का खास तौर पर जिक्र किया. उन्होंने कहा कि पटना की धरती पर पैदा हुए ईशान किशन ने अंतरराष्ट्रीय वनडे क्रिकेट में सबसे तेज दोहरा शतक जड़कर पूरी दुनिया में अपना लोहा मनवाया है.

समस्तीपुर के बेहद युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने बहुत ही कम उम्र में आईपीएल के मंच पर डेब्यू करके इतिहास रच दिया है. इसके साथ ही गोपालगंज के तेज गेंदबाज साकिब हुसैन भी अपनी रफ्तार और स्विंग से बड़े-बड़े दिग्गजों का ध्यान अपनी ओर खींच रहे हैं. उन्होंने कहा कि ये तीनों खिलाड़ी इस बात का सबसे बड़ा सबूत हैं कि बिहार के गांवों और शहरों में क्रिकेट टैलेंट कूट-कूट कर भरा है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

वर्ल्ड क्लास सुविधाएं और सही ट्रेनिंग मिली तो दुनिया पर राज करेंगे बिहार के युवा

वेदांता के चेयरमैन ने आगे लिखा कि बिहार के बच्चों में हुनर की कोई कमी नहीं है, कमी है तो बस एक सही और पेशेवर मंच की. आधुनिक स्टेडियमों की और सही समय पर मिलने वाली वर्ल्ड क्लास ट्रेनिंग की. उन्होंने वादा किया कि अगर बिहार के खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर और अच्छे कोच की सुविधाएं मिलने लगें, तो भविष्य में बिहार की टीम देश की सबसे खतरनाक और मजबूत टीमों में से एक बन जाएगी.

उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि मेरे लिए बिहार सिर्फ राज्य नहीं है, बल्कि एक इमोशन है और अब वो सही समय आ गया है जब बिहार की असली प्रतिभा खेल के मैदान पर चारों तरफ चमकेगी.

इसे भी पढ़ें: 23 मई से बदलेगा बिहार में मौसम का मिजाज, IMD ने आंधी-तूफान और बारिश को लेकर जारी किया डबल अलर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >