बिहार में शिक्षकों की समस्याओं का अब जनता दरबार में होगा समाधान, शिक्षा विभाग ने जारी किया SOP

Bihar Education Department: बिहार में शिक्षकों की सुविधा के लिए नई व्यवस्था लाई जा रही है. अब उनकी समस्याओं के समाधान के लिए जनता दरबार लगाया जाएगा. शिक्षा विभाग की ओर से इसे लेकर एसओपी जारी कर दी गई है.

पटना से अनुराग प्रधान की रिपोर्ट
Bihar Education
Department: बिहार में अब शिक्षकों के समस्या के समाधान के लिए जनता दरबार लगेगा. इसके लिए शिक्षा विभाग ने दिशा-निर्देश जारी कर दिया है. शिक्षा विभाग के सचिव विनोद सिंह गुंजियाल ने शिक्षकों की शिकायतों के जल्द और प्रभावी निपटारे के लिए मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी की है.

शिक्षा विभाग ने किया स्पष्ट

विभाग ने स्पष्ट किया है कि शिक्षकों की समस्याओं का समाधान स्थानीय स्तर पर ही किया जाये, ताकि उन्हें बार-बार राज्य मुख्यालय का चक्कर न लगाना पड़े और स्कूलों में पढ़ाई प्रभावित न हो. एसओपी में जिला और प्रखंड स्तर पर आयोजित होने वाले जनता दरबार को शिकायत निवारण की प्रमुख व्यवस्था बताई गई है.

विभाग के सचिव ने कहा है कि निर्धारित तारीखों पर आयोजित जनता दरबार में शिक्षकों की समस्याओं का समाधान स्थानीय स्तर पर किया जाना चाहिए. बड़ी संख्या में शिक्षक अपनी शिकायतों के साथ राज्य मुख्यालय पहुंच रहे हैं, जिससे न केवल शिक्षकों को व्यक्तिगत कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है, बल्कि विभाग से जुड़े काम भी प्रभावित होते हैं.

जिलों में दिया गया ये आदेश

विभाग ने जिलों को निर्देश दिया है कि जनता दरबार, ई-शिक्षाकोष पोर्टल और स्थानीय प्रशासनिक तंत्र के माध्यम से शिक्षकों की शिकायतों का जल्द समाधान सुनिश्चित करें. ताकि शिकायतों के समाधान के लिए राज्य मुख्यालय पर निर्भरता कम हो और शिक्षा व्यवस्था अधिक सुचारु रूप से संचालित हो सके.

कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर लगाने में समय न गंवाएं

शिक्षा विभाग का मानना है कि शिक्षकों की समस्याओं का समाधान उनके कार्यस्थल के नजदीक ही हो, ताकि वे स्कूलों में रहकर पढ़ाने का काम कर सकें और विभिन्न कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर लगाने में समय न गंवाएं. विभाग ने बताया कि शिक्षकों के लिए ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर शिकायत दर्ज करने की सुविधा पहले से उपलब्ध है.

इसके तहत एक संरचित ‘ग्रीवांस मॉड्यूल’ विकसित किया गया है, जहां शिक्षक अपने लॉगिन आईडी के माध्यम से विभिन्न प्रकार की शिकायतें दर्ज कर सकते हैं. इन शिकायतों की स्थिति की समीक्षा हर मंगलवार को आयोजित साप्ताहिक बैठक में की जाती है. लेकिन समीक्षा में यह पाया गया है कि जिला स्तर पर अभी भी बड़ी संख्या में शिकायतें लंबित हैं.

इसी को देखते हुए शिक्षा विभाग ने शिकायतों के निपटारे की प्रक्रिया को अधिक जवाबदेह और समय के अनुसार बनाने के लिए एसओपी जारी की है. इसमें ट्रांसफर से संबंधित मामलों को छोड़कर वेतन भुगतान, सेवा संबंधी समस्याओं और अन्य प्रशासनिक शिकायतों के निपटारे की जिम्मेदारी और कार्रवाई की प्रक्रिया निर्धारित की गई है.

Also Read: खेमनीचक मेट्रो स्टेशन अक्टूबर तक होगा तैयार, जू के पास इस महीने लॉन्च होगी TBM मशीन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >