मुंगेर में खड़ी कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग, दो युवक की मौत, छानबीन में जुटी पुलिस...

Bihar Crime News: दो अज्ञात हथियारबंद अपराधियों ने शनिवार को एनएच 333 बी बांक मोड़ के निकट स्थित संगीता होटल के सामने ताबड़तोड़ गोलीबारी कर ब्रेजा कार में सवार दो युवक मनजीत मंडल व चंदन कुमार की गोली मार हत्या कर दी.

Bihar Crime News: दो अज्ञात हथियारबंद अपराधियों ने शनिवार को एनएच 333 बी बांक मोड़ के निकट स्थित संगीता होटल के सामने ताबड़तोड़ गोलीबारी कर ब्रेजा कार में सवार दो युवक मनजीत मंडल व चंदन कुमार की गोली मार हत्या कर दी. इस घटना में ब्रेजा कार के अंदर ही दोनों युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. पुलिस द्वारा घटनास्थल से पिस्टल के 12 खोखे बरामद किए गए हैं.

इसके बाद होटल संचालक ने 112 नंबर पर डायल कर पुलिस को बुलाया. घटनास्थल पहुंची पुलिस ने अपने वाहन से दोनों को सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया.

मीडिया रिपोर्ट्स की मुताबिक घटना की जानकारी देते हुए होटल संचालक ने बताया कि वह अपने होटल के अंदर बैठा था. इसी दौरान फट-फट की आवाज सुनाई दी. इसके बाद जब वह बाहर निकला तो देखा कि दो अज्ञात बंदूक धारी कर में सवार दो युवकों पर अंधाधुंध गोलीबारी कर रहे हैं.

कार के सामने बाइक लगाकर अंधाधुंध फायरिंग की

वहीं, होटल के कर्मचारी शंकर साह ने बताया कि एक कार होटल के बाहर आकर रुकी तथा उसमें बैठे युवक ने पैसा देकर रजनीगंधा लाने को कहा. उसने कार में सवार दोनों युवकों को गुटका दिया तथा वापस लौट गया.

उन्होंने बताया कि इतने में बाइक सवार दो अपराधियों ने होटल के सामने कार के आगे बाइक लगाया तथा बाइक से उतरकर पिस्टल से दोनों के ऊपर अंधाधुंध फायरिंग कर दी तथा फिर पिस्तौल लहराते हुए बाइक पर सवार होकर श्री कृष्णा सेतु की ओर भाग गए.

ये भी पढ़ें: लूटकांड का पेशेवर अपराधी जैकी मांझी नवादा से गिरफ्तार, दूसरा आरोपी अभी भी फरार…

मामले की छानबीन कर रही पुलिस

इधर, घटना की सूचना मिलने पर मुफस्सिल, नयारामनगर, सफियासराय आदि थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. मामले की छानबीन जारी है. घटनास्थल पर अब भी मृतक मनजीत मंडल की ब्रेजा कार खड़ी है. चार फोन के डब्बे पड़े हैं.

वहीं पुलिस का कहना है कि घटनास्थल से गोली का खोखा बरामद किया गया है. कार के अंदर ही मृतक का मोबाइल तथा अन्य सामान रखा हुआ है. एफएसएल की टीम पहुंच रही है, जो तकनीकी साक्ष इकट्ठा करेगी. पुलिस तकनीकी और उपलब्ध साक्ष्य के आधार पर मामले की जांच में जुटी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >