Bihar CHO Exam: माफियाओं ने जारी की थी गाइडलाइन, पुणे की 'वी-शाइन' कंपनी से इतने रुपए में हुई थी डील

Bihar CHO Exam: माफियाओं ने अभ्यर्थियों के लिए एक गाइडलाइन भी जारी की थी. गाइडलाइन के मुताबिक पुलिस या कोई चेकिंग करने आने वाले अधिकारी के पर प्रश्न नंबर 3 पर क्लिक करना था. जबकि उसके जाने के बाद प्रश्न नंबर पर 6 पर क्लिक कर देना था.

Bihar CHO Exam: पटना में राज्य स्वास्थ्य समिति की कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (CHO) के 4500 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित परीक्षा को रद्द कर दिया गया है. प्रश्नपत्र लीक होने के पुख्ता सबूत मिलने के बाद यह निर्णय लिया गया. EOU अपनी जांच में यह खुलासा किया है. माफियाओं ने अभ्यर्थियों के लिए एक गाइडलाइन भी जारी की थी. गाइडलाइन के मुताबिक पुलिस या कोई चेकिंग करने आने वाले अधिकारी के पर प्रश्न नंबर 3 पर क्लिक करना था. जबकि उसके जाने के बाद प्रश्न नंबर पर 6 पर क्लिक कर देना था.

वी-शाइन कंपनी से मंगाया था 25 हजार अभ्यर्थियों का डाटा

बता दें कि CHO के 4,500 पदों के लिए देशभर के करीब 25 हजार अभ्यर्थियों ने फॉर्म भरा था. ऑनलाइन परीक्षा आयोजित कराने की जिम्मेदारी पुणे की वी-शाइन कंपनी को मिली थी. माफियाओं ने वी-शाइन के बिहार के प्रतिनिधियों से मिलकर सभी 25 हजार अभ्यर्थियों का डाटा मांगा लिया. इसके बाद फोन कर इन अभ्यर्थियों से माफियाओं ने सेटिंग कर ली थी.

अधिकतर सेंटरों का नहीं हुआ था ऑडिट

पटना के जिन 12 सेटरों पर परीक्षा आयोजित होनी थी. उनमें से अधिकतर सेंटरों का ऑडिट ही नहीं किया गया था. जबकि ऐसा नियम है कि परीक्षा से करीब 10 दिन पहले कंपनी का प्रतिनिधि ऑनलाइन सेंटर का ऑडिट करेंगे. कुछ को परीक्षा से एक या दो दिन पहले मेल कर सूचना दी गई थी. माफियाओं ने बड़े स्तर पर धांधली की साजिश रची थी.

Also Read:  बिहार में शिक्षकों की मौज, 2025 में मिलेंगी इतनी छुट्टियां, देखें लिस्ट

अभ्यर्थियों से 5-5 लाख रुपए में हुई थी डील

मिली जानकारी के अनुसार EOU की जांच में यह भी बात सामने आई है कि इस परीक्षा के लिए सभी सेट अभ्यर्थियों से 5-5 लाख रुपए में डील की गई थी. टोकन मनी के रूप में सभी अभ्यर्थियों से 25 से 50 हजार रुपए लिए गए थे. बाकी के पैसे परीक्षा देने के बाद जमा करने थे. वहीं सेंटर सेट करने के लिए इस परीक्षा को करा रही कंपनी वी शाइन टेक प्राइवेट लिमिटेड से 8 लाख रुपए में डील हुई थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >