राज्यस्तरीय शतरंज प्रतियोगिता के लिए 16 जून को होगा ट्रायल मैच का आयोजन...

Bihar Chess Championship: शतरंज खेल में रुचि रखने वाले युवा खिलाड़ियों के लिए अच्छी खबर है. दरअसल, 24 जून को शतरंज का राज्यस्तरीय प्रतियोगिता होना सुनिश्चित हुआ है. इसको लेकर 16 जून 2024 दिन रविवार को शतरंज का ट्रायल भागलपुर में होगा.

Bihar Chess Championship: शतरंज खेल में रुचि रखने वाले युवा खिलाड़ियों के लिए अच्छी खबर है. दरअसल, 24 जून को शतरंज का राज्यस्तरीय प्रतियोगिता होना सुनिश्चित हुआ है. इसको लेकर 16 जून 2024 दिन रविवार को शतरंज का ट्रायल भागलपुर में होगा. भागलपुर एवं आस-पास के खिलाड़ियों के लिए यह सुनहरा अवसर है. शतरंज प्रतियोगिता को लेकर ट्रायल में शामिल होने वाले खिलाड़ी यदि चयनित होते हैं तो, उन्हें राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा.

भागलपुर में यहां होगा शतरंज का ट्रायल

शतरंज खेल संघ के सचिव अजय मिश्रा का कहना है कि भागलपुर में कई वर्षो से शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन नहीं हो पा रहा था. बता दें कि इस वर्ष लखीसराय में राज्यस्तरीय खेल का अयोजन होना है. इसको लेकर 16 जून को भागलपुर के मनाली स्थित करतार कोचिंग सेंटर में शतरंज खेल के लिए खिलाड़ियों को चयनित करने हेतु ट्रायल का आयोजन किया जाएगा. जिसमें शतरंज खेलने वाले कोई भी प्रतिभागी हिस्सा ले सकते हैं.

ट्रायल में शामिल होने वाले प्रतिभागी के लिए जरूरी दस्तावेज

ट्रायल में शामिल होने वाले प्रतिभागियों को आधार कार्ड और पास्पोर्ट साइज फ़ोटो साथ लाना होगा. इसके बाद वहां आप तुरंत रजिस्ट्रेशन करा कर खेल सकते हैं. रजिस्ट्रेशन के लिए जिला शतरंज खेल संघ के सचिव अजय मिश्रा से आप सम्पर्क कर सकते हैं. खिलाड़ी दिए गए इस मोबाइल नंबर-7633926940 पर रजिस्ट्रेशन के लिए संपर्क कर सकते हैं.

प्रतियोगिता का आयोजन से खिलाड़ियों का बढ़ता है मनोबल

शतरंज खेल संघ के सचिव अजय मिश्रा ने बताया कि सरकार ने जब “मेडल लाओ नौकरी पाओ” का नारा दी है तब से खेल को नई जान मिली है और खिलाड़ियों में रूचि भी देखने को मिल रहा है. अब युवा पूरे उत्साह के साथ खेल से जुड़ रहे हैं. पहले जिले में खिलाड़ियों को खोजना पड़ता था, लेकिन अब यहां से कई खिलाड़ी उभर रहे हैं.

वहीं जिले में भी समय- समय पर प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जा रहा है. इससे खिलाड़ियों का मनोबल भी बढ़ रहा है. उन्होंने बताया कि शतरंज एक ऐसा खेल है, जिससे बच्चों के दिमाग का विकास होता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >