Bihar Breaking News Live: महागठबंधन को झटका, भाजपा ने एक सीट छीनी, कोसी शिक्षक क्षेत्र से संजीव सिंह जीते

Bihar Breaking News Live: बिहार में राजनीतिक हलचल, सड़क हादसे, शिक्षा, खेल, क्राइम व मौसम समेत अन्य किसी भी क्षेत्र की तमाम छोटी-बड़ी खबरों से सबसे पहले रूबरू होने के लिए पढ़ें prabhatkhabar.com के Bihar Live सेक्शन को...

Live Updates
8:47 PM. 5 Apr 23 8:47 PM. 5 Apr

गया शिक्षक सीट से भाजपा की जीत तय

गया शिक्षक निर्वाचन सीट पर बीजेपी की जीत लगभग तय हो गयी है. दूसरी वरीयता के वोटों की गिनती के बाद बीजेपी के प्रत्याशी जीवन कुमार लगभग चार हजार वोटों की बढत बना चुके हैं. इस सीट से जेडीयू के संजीव श्याम सिंह सीटिंग विधान पार्षद हैं. जेडीयू ने उन्हें ही मैदान में उतारा है. लेकिन संजीव श्याम सिंह की हार तय हो गयी है. हालांकि रिजल्ट का औपचारिक एलान नहीं हुआ है. यहां तीसरे नंबर पर निर्दलीय अभिराम शर्मा रहे, जिन्हें प्रशांत किशोर का समर्थन हासिल था. वैसे विधान परिषद की पांच सीटों में से एक पर रिजल्ट घोषित कर दिया गया है. कोसी शिक्षक एमएलसी सीट परजदयू प्रत्याशी संजीव कुमार सिंह ने जीत हासिल की है. संजीव कुमार को 8692 मत मिले. वहीं, बीजेपी प्रत्याशी रंजन कुमार को 599 वोट मिले.

8:47 PM. 5 Apr 23 8:47 PM. 5 Apr

महागठबंधन को झटका, भाजपा ने एक सीट छीनी

बिहार में विधान परिषद की पांच सीटों के लिए हुए चुनाव की काउंटिंग जारी है. कुल पांच सीटों में से एक का रिजल्ट घोषित कर दिया है. वहीं, एक अन्य सीट पर नतीजा तय हो गया है. भाजपा ने ये सीट महागठबंधन से छीन लिया है. हालांकि रिजल्ट का औपचारिक एलान होना बाकी है. कोसी शिक्षक क्षेत्र से जदयू के संजीव सिंह ने जीत दर्ज की है. गया शिक्षक निर्वाचन सीट पर बीजेपी की जीत लगभग तय हो गयी है.

8:47 PM. 5 Apr 23 8:47 PM. 5 Apr

मनीष कश्यप ने सुप्रीम कोर्ट में दायर की याचिका

तमिलनाडु में बिहारी मजदूरों पर हमले का फर्जी वीडियो वायरल करने के आरोपी यूट्यूबर मनीष कश्यप उर्फ त्रिपुरारी तिवारी ने सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दाखिल की है. इस याचिका के जरीये मनीष ने तमिलनाडु और बिहार में दर्ज सभी मामलों की सुनवाई एक जगह करने की अपील की है. फिलहाल वो तमिलनाडु पुलिस की हिरासत में है.

8:47 PM. 5 Apr 23 8:47 PM. 5 Apr

गया स्नातक निर्वाचन क्षेत्र

गया स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में बीजेपी और महागठबंधन के उम्मीदवारों के बीच कांटे की लड़ाई हो रही है. बीजेपी ने विधान परिषद के पूर्व सभापति और मौजूदा एमएलसी अवधेश नारायण सिंह को मैदान में उतारा है. वहीं आरजेडी ने अपने प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के बेटे और पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह के भाई पुनीत कुमार को टिकट दिया है. खबर लिखे जाने तक दोनों में कांटे की लड़ाई चल रही थी.

8:47 PM. 5 Apr 23 8:47 PM. 5 Apr

सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से अफाक अहमद आगे

सारण शिक्षक एमएलसी सीट पर प्रथम वरीयता के वोटों की गिनती के बाद दूसरी वरीयता के वोटों की गिनती हो रही है. प्रथम वरीयता के वोटों में प्रशांत किशोर समर्थित अफाक अहमद को सबसे ज्यादा वोट मिले. अफाक अहमद को प्रथम वरीयता के 2014 वोट मिले हैं. प्रथम वरीयता के वोटों में दूसरे नंबर पर सीपीआई के आनंद पुष्कर रहे, जिन्हें 1770 वोट मिले हैं.

8:47 PM. 5 Apr 23 8:47 PM. 5 Apr

सासाराम हिंसा में घायल युवक की मौत

सासाराम में हिंसा के दौरान बम धमाके में घायल युवक की वाराणसी में इलाज के दौरान मौत हो गयी. बम धमाके के दौरान उसके सिर में चोट लगी थी. इलाज के दौरान आज राजा नामक एक युवक की मौत हो गयी है. राजा की मौसी सासाराम में रहती हैं. अपनी मौसी से मिलने के लिए वह मां के साथ सासाराम आया था लेकिन तभी वहां हिंसा होने लगी. हिंसा के दौराम बम के धमाके से वह बुरी तरह से घायल हो गया था, उसके सिर में चोटे आई थी. राजा की गंभीर हालत को देखते हुए सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने उसे वाराणसी रेफर कर दिया था. 

8:47 PM. 5 Apr 23 8:47 PM. 5 Apr

गया शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से जीवन कुमार निर्णायक बढ़त

गया शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा के उम्मीदवार जीवन कुमार निर्णायक बढत बनाते हुए दिख रहे हैं. वहां जेडीयू के सीटिंग एमएलसी संजीव श्याम सिंह काफी पिछड़ गये हैं. यहां प्रथम वरीयता के मतों की गिनती में बीजेपी के जीवन कुमार 2462 वोट से आगे हैं. जीवन कुमार को 5684, संजीव श्याम को 3222 मत प्राप्त हुए हैं. तीसरे नंबर पर निर्दलीय अभिराम शर्मा हैं, जिन्हें प्रशांत किशोर का समर्थन हासिल था. गया शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में दूसरी वरीयता के मतों की गिनती के बाद ही रिजल्ट आयेगा. 

8:47 PM. 5 Apr 23 8:47 PM. 5 Apr

सारण स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से वीरेंद्र आगे 

स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए भी मतगणना शुरू हो गई है. अब तक मिली जानकारी के मुताबिक महागठबंधन के उम्मीदवार वीरेंद्र नारायण यादव पहले राउंड की गिनती में एनडीए उम्मीदवार महाचन्द्र प्रसाद सिंह से 331 वोटों से आगे चल रहे हैं. सारण स्नातक क्षेत्र पर कुल 9 उम्मीदवार मैदान में हैं, मगरजेडीयू और बीजेपी के बीच मुख्य मुकाबला है. 

8:47 PM. 5 Apr 23 8:47 PM. 5 Apr

पटना के एपार्टमेंट में लगी आग

पटना के जगदेव पथ इलाके में एक एपार्टमेंट में दोपहर बाद आग लग गयी. दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गयी है. आग बुझाने का काम जारी है.

8:47 PM. 5 Apr 23 8:47 PM. 5 Apr

कोसी शिक्षक क्षेत्र से जेडीयू के संजीव सिंह जीते, गया में बीजेपी के जीवन कुमार आगे

बिहार में विधान परिषद की पांच सीटों पर रहे चुनाव में पहला रिजल्ट आ गया है. कोसी शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से जेडीयू के संजीव सिंह ने भारी मतों से जीत हासिल कर ली है. इस सीट पर मतगणना समाप्त हो चुकी है, जिसमें जेडीयू प्रत्याशी संजीव कुमार सिंह ने जीत हासिल की है. संजीव कुमार को 8692 मत मिले. वहीं, बीजेपी प्रत्याशी रंजन कुमार को सिर्फ 599 वोट मिले. इस सीट पर कुल 13467 वोट वैलिड पाए गए थे. उधर, गया शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा के जीवन कुमार आगे चल रहे हैं. पहले राउंड की समाप्ति के बाद जीवन कुमार को 2939 वोट मिले थे. वहीं, सीटिंग एमएलसी जेडीयू के संजीव श्याम सिंह को सिर्फ 1604 वोट मिले थे. निर्दलीय अभिराम शर्मा तीसरे स्थान पर थे.

8:47 PM. 5 Apr 23 8:47 PM. 5 Apr

नालंदा सासाराम हिंसा मामले में सरकार दोषी

पटना- बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी का बयान, ‘नालंदा सासाराम हिंसा मामले में सरकार दोषी’.’मुख्यमंत्री सदन के बाहर बयान दे रहे’.’लेकिन सदन इस मामले में जानना चाहता है’.’दोनों जगहों पर अबतक कोई कार्रवाई नहीं’.

8:47 PM. 5 Apr 23 8:47 PM. 5 Apr

सरकार का जवाब नहीं

पटना- नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा का बयान,डॉक्टर के अपहरण पर सरकार का कोई जवाब नहीं, इसरायल मसूरी के रिपोर्ट पर सरकार का जवाब नहीं, शराबकांड में मुआवजे पर सरकार का जवाब नहीं, शिक्षकों के नियुक्ति मामले पर सरकार का जवाब नहीं.

8:47 PM. 5 Apr 23 8:47 PM. 5 Apr

कोसी शिक्षक सीट से जदयू प्रत्याशी संजीव कुमार सिंह जीते

एमएलसी सीट पर चुनाव के मतगणना में कोसी शिक्षक व जदयू प्रत्याशी संजीव कुमार सिंह ने जीत हासिल की है. संजीव कुमार को 8692 मत मिले साथ ही बीजेपी प्रत्याशी रंजन कुमार को 599 वोट मिले. इसके अलावा बता दें कि 13467 वोट वैलिड पाए गए.

8:47 PM. 5 Apr 23 8:47 PM. 5 Apr

आरा ब्लास्ट कांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, दोषी लंबू शर्मा को फांसी की सजा

आरा की कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है. आरा कोर्ट में हुए बम ब्लास्ट के मामले में अदालत ने दोषी कुख्यात लंबू शर्मा को फिर से फांसी की सजा सुनाई है. कोर्ट ने आरोपी लंबू शर्मा को पहले ही दोषी करार किया था. इससे पहले भी आरा की कोर्ट ने लंबू शर्मा को फांसी की सजा सुनाई थी, लेकिन पटना हाईकोर्ट ने सजा पर रोक लगाते हुए केस को फिर से निचली अदालत में भेज दिया था.

8:47 PM. 5 Apr 23 8:47 PM. 5 Apr

बिहार विधानपरिषद की कार्यवाही अनिश्चिकाल के लिए स्थगित

बिहार विधानपरिषद की कार्यवाही अनिश्चिकाल के लिए स्थगित,राष्ट्रीय गीत के साथ बजट सत्र का समापन,कई दिवंगत विधायक और विधान पार्षदों को किया गया याद, एक मिनट का मौन रखकर किया शोक व्यक्त.

2:09 PM. 5 Apr 23 2:09 PM. 5 Apr

शिक्षक को बनाया ड्राइवर, छिड़ा विवाद

बिहार के खगड़िया में बीइओ के एक पत्र से घमासान मचा है. जिसमें अधिकारी ने एक शिक्षक को अपना ड्राइवर बनाने का फरमान जारी कर दिया. बीइओ को अब डीइओ ने शोकॉज किया है और इस पूरे प्रकरण पर जवाब मांगा है.

2:09 PM. 5 Apr 23 2:09 PM. 5 Apr

डीजीपी भट्टी पहुंचे सासाराम

सासाराम में हिंसा के बाद अब बिहार के डीजीपी आरएस भट्टी खुद सासाराम पहुंचे हैं जहां अधिकारियों के साथ उनकी बैठक चल रही है.

2:09 PM. 5 Apr 23 2:09 PM. 5 Apr

मनीष कश्यप का हिरासत में सौंपा गया

मनीष कश्यप को फिर एकबार पुलिस हिरासत में भेजा गया है. मदुरै कोर्ट में आज मनीष कश्यप की पेशी हुई. जहां तमिलनाडु पुलिस को हिरासत में सौंपा गया. पुलिस अब फिर मनीष कश्यप से पूछताछ करेगी.

2:09 PM. 5 Apr 23 2:09 PM. 5 Apr

भाजपा विधायक जीवेश मिश्रा को सदन से बाहर किया गया

बिहार विधानसभा के बजट सत्र के आखिरी दिन आज बुधवार को जमकर हंगामा मचा. भाजपा विधायक जीवेश मिश्रा को सदन के बाहर लेकर मार्शल आ गए. स्पीकर के आदेश के बाद भाजपा विधायक को बाहर निकाला गया.

2:09 PM. 5 Apr 23 2:09 PM. 5 Apr

बिहार विधानसभा में हंगामा

बिहार विधानसभा में बजट सत्र का आज आखिरी दिन है. आखिरी दिन जोरदार हंगामा सदन में दिखा. भाजपा ने हिंसा, बिजली व डॉक्टर अपहरण मामले समेत कई मुद्दों को हथियार बनाकर सरकार पर हमलावर रही.

2:09 PM. 5 Apr 23 2:09 PM. 5 Apr

बिहार में हिंसा पर सीएम नीतीश कुमार का बड़ा बयान

बिहार में हिंसा पर सीएम नीतीश कुमार ने बड़ा बयान दिया है. सीएम ने कहा कि बिहार में हिंसा कराई गयी. सब जानबूझकर किया गया. हिंसा की जांच जारी है. जल्द ही सारा सच सामने आ जाएगा.

2:09 PM. 5 Apr 23 2:09 PM. 5 Apr

बिहार में 215 जातियों का कोड जारी

बिहार में अब जातीय जनगणना के सेकेंड फेज के काम की सुगबुगाहट तेज होने लगी है. बिहार में अब हर जाती को अपना एक कोड दे दिया गया है. अगरिया 1 नंबर पर जबकि 2 नंबर पर अघोरी है. ब्राह्मण के लिए ये कोड 128 है जबकि कायस्त का कोड 22 है. राजपूत का कोड 171, भूमिहार का कोड 144, कुर्मी का कोड 25, कुशवाहा-कोईरी को कोड नंबर 27 दिया गया है. यादव जाति को 167 कोड दिया गया है जिसमें ग्वाला, गोरा, घासी, मेहर, अहीर, सदगोप, लक्ष्मीनारायण गोला शामिल हैं.

2:09 PM. 5 Apr 23 2:09 PM. 5 Apr

बिहार में जातीय जनगणना का दूसरा फेज इसी माह

बिहार में जातीय जनगणना 2023 के दूसरे फेज का काम 15 अप्रैल से शुरू होने जा रहा है. बिहार की 215 जातियों को अलग-अलग कोड दिया गया है.

2:09 PM. 5 Apr 23 2:09 PM. 5 Apr

तमिलनाडु कोर्ट में मनीष कश्यप को लेकर सुनवाई आज

तमिलनाडु प्रकरण में गिरफ्तार यूट्यूबर मनीष कश्यप की मुश्किलें बढ़ सकती है .मदुरै हाईकोर्ट में आज रिमांड को लेकर अहम सुनवाई है. साइबर सेल ने मनीष कश्यप की रिमांड 7 दिनों के लिए मांगी है जिसपर आज सुनवाई होगी.

2:09 PM. 5 Apr 23 2:09 PM. 5 Apr

एसकेएमसीएच से पटना के व्यवसायी की हत्या का आरोपी बंदी हुआ फरार

पटना एसकेएमसीएच में भर्ती पटना के कारोबारी योगेंद्र कुमार की हत्या व आर्म्स एक्ट का आरोपी बंदी कृष्ण मुरारी कुमार फरार हो गया है. वह मंगलवार को तड़के सुबह चार बजे सुरक्षाकर्मियों को चकमा देकर हथकड़ी के साथ मेडिसिन के आइसीयूवार्ड से भागा है. कैदी भागने की सूचना के बाद पूरे परिसर में अफरा- तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी.

2:09 PM. 5 Apr 23 2:09 PM. 5 Apr

पटना का प्रदूषण

मंगलवार को पटना शहर के जिन पांच इलाकों का एक्यूआइ केंद्रीय प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड किया गया था उसमें सभी पांचों इलाके में वायु प्रदूषण का मुख्य कारण पीएम 10 रहा है. पीएम 2.5 जहां हवा में सूक्ष्म धूलकण है, वहीं पीएम 10 हवा में मौजूद मोटे आकार के धूलकण हैं. शहर के डीआरएम कार्यालय दानापुर के पास का एक्यूआइ 121, पटना सिटी स्थित गवर्नमेंट हाइ स्कूल शिकारपुर का एक्यूआइ 138, राजवंशी नगर का एक्यूआइ 175, समनपुरा का एक्यूआइ 210 दर्ज किया गया है.

2:09 PM. 5 Apr 23 2:09 PM. 5 Apr

बिहार में फिर से कोरोना संक्रमण फैला

पटना सहित पूरे बिहार में फिर से कोरोना संक्रमण फैलने के चलते स्वास्थ्य विभाग ने सख्ती बरतने के निर्देश दिये हैं. 24 घंटे के अंदर जिले में 5224 संदिग्ध लोगों की जांच हुई, इसमें सात नये मरीज मिले हैं. सात में छह मरीज पटना जिले, जबकि एक प्रदेश के अन्य जिले का मरीज शामिल है. द

2:09 PM. 5 Apr 23 2:09 PM. 5 Apr

यूट्बर यू मनीष कश्यप के ऊपर एक और केस दर्ज

यूट्बर यू मनीष कश्यप पर पुराने मामले में भी केस दर्ज किया जा रहा है. मनीष के खिलाफ पटना में आर्थिक अपराध इकाई (इओयू) ने एक और केस दर्ज किया है.ये केस एक पुराने वीडियो के आधार पर किया गया है.जिसमें मनीष कश्यप अपने दो साथियों के साथ मिलकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करता हुआ दिख रहा है.इओयू के अनुसार नयी एफआइआर में मनीष कश्यप, रवि पुरी और अमित सिंह को नामजद किया गया है.आइपीसी और आइटी एक्ट की धाराओं के तहत दर्ज इस नए केस की टीम बनाकर इसकी जांच शुरू कर दी है.

2:09 PM. 5 Apr 23 2:09 PM. 5 Apr

नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी

जवाहर नवोदय विद्यालय सिलेक्शन टेस्ट (जेएनएसवीटी) छठी कक्षा में प्रवेश परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है. जवाहर नवोदय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए छठी कक्षा में प्रवेश के लिए परीक्षा 29 अप्रैल को राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर सुबह 11.30 बजे से आयोजित की जायेगी. रिजल्ट जून में जारी किया जायेगा. एडमिट कार्ड navodaya.gov.in जाकर डाउनलोड कर सकते हैं. सेलेक्सन टेस्ट दो घंटे का होगा. परीक्षा 11:30 बजे से 1:30 बजे तक ली जायेगी. इसमें तीन सेक्शन होंगे.

2:09 PM. 5 Apr 23 2:09 PM. 5 Apr

बिहार में गर्मी को लेकर अपडेट

बिहार में गर्मी अब बढ़ती जा रही है. इस बार कड़कड़ाती ठंड के बाद अब भीषण गर्मी का सामना भी लोगों को करना पड़ेगा. फिलहाल मौसम का तेवर अधिक खतरनाक नहीं है लेकिन अब सूबे का तापमान तेजी से बढ़ने के आसार हैं. 3 से 5 डिग्री तक तापमान आने वाले दिनों में बढ़ सकता है. राजधानी पटना समेत प्रदेश के अधिकतर जिलों के अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होगी और लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ सकता है.

2:09 PM. 5 Apr 23 2:09 PM. 5 Apr

बिहार विधानपरिषद चुनाव में 72.5% वोटिंग

बिहार विधानपरिषद चुनाव परिणाम आज आएगा. पांच निर्वाचन क्षेत्रों में शुक्रवार को हुए चुनाव में 72.5% वोटिंग हुई थी. इन चुनाव में गया स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आठ, सारण स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में नौ, गया शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 12, सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 12 और कोसी शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में सात प्रत्याशी मैदान में हैं.

6:16 AM. 5 Apr 23 6:16 AM. 5 Apr

आज विधानपरिषद की पांच सीटों का आयेगा चुनाव परिणाम

बिहार विधानपरिषद की पांच सीटों की मतगणना बुधवार को सुबह आठ बजे से शुरू हो जायेगी और देर रात तक परिणाम आने की संभावना है. जिनका परिणाम बुधवार को आयेगा उसमें गया स्नातक निर्वाचन क्षेत्र, सारण स्नातक निर्वाचन क्षेत्र, गया शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र, कोसी शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र और सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र शामिल है.

मुख्य बातें

Bihar Breaking News Live: बिहार में राजनीतिक हलचल, सड़क हादसे, शिक्षा, खेल, क्राइम व मौसम समेत अन्य किसी भी क्षेत्र की तमाम छोटी-बड़ी खबरों से सबसे पहले रूबरू होने के लिए पढ़ें prabhatkhabar.com के Bihar Live सेक्शन को…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >