Bihar Breaking News Live: 12 जून को BJP करेगी विपक्षी बैठक के खिलाफ पटना में आंदोलन

Bihar Breaking News Live: बिहार में राजनीतिक हलचल, सड़क हादसे, शिक्षा, खेल, क्राइम व मौसम समेत अन्य किसी भी क्षेत्र की तमाम छोटी-बड़ी खबरों से सबसे पहले रूबरू होने के लिए पढ़ें prabhatkhabar.com के Bihar Live सेक्शन को...

Live Updates
8:22 PM. 31 May 23 8:22 PM. 31 May

12 जून BJP करेगी आपातकाल की याद आंदोलन

12 जून को विपक्षी दलों की पटना में बैठक को लेकर विजय सिन्हा ने निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि 12 जून को ही देश में आपातकाल लगा था, इंदिरा गांधी की सदस्यता चली गयी थी. 12 जून को लोकनायक ने भ्रष्टाचार मुक्त राष्ट्र बनाने का आह्वान किया था. ऐसे में भ्रष्टाचारियों की बैठक का हमलोग विरोध करेंगे. आंदोलन किया जाएगा.

8:22 PM. 31 May 23 8:22 PM. 31 May

सीतामढ़ी में लूटपाट के दौरान वकील को मारी गोली

सीतामढ़ी में अपराधियों ने बाइक सवार वकील को गोली मार दी. गोली लगने से वकील बुरी तरह घायल हो गए. घटना जिले के डुमरा थाना क्षेत्र के लगमा से बाजीतपुर के बीच की है. जहां अपने पैतृक निवास से लौट रहे एक वकील को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी. जिससे वो बुरी तरह जख्मी हो गए. घटना के बाद उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया.

8:22 PM. 31 May 23 8:22 PM. 31 May

कुम्हार प्रजापति समन्वय समिति के सम्मेलन में नहीं पहुंचे तेजस्वी 

पटना में आज बिहार कुम्हार प्रजापति समन्वय समिति का सम्मेलन हुआ. डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव इसके मुख्य अतिथि और उद्घाटनकर्ता थे, लेकिन कार्यक्रम के खत्म होने तक तेजस्वी यादव का इंतजार होता रह गया, वे नहीं पहुंचे. कहा जा रहा है कि इस कार्यक्रम में कांग्रेस के नेता कन्हैया कुमार के साथ मंच साझा करने से तेजस्वी ने परहेज किया है.

8:22 PM. 31 May 23 8:22 PM. 31 May

नवादा में आपसी विवाद में अधेड़ की पीट-पीटकर हत्या

नवादा में जमीनी विवाद में एक अधेड़ की पीट-पीटकर हत्या कर दिया गया. वहीं इस घटना में मृतक का एक भाई भी जख्मी हुआ है. वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के गडुआ गांव का है. मृतक का पहचान गडुआ गांव निवासी विजय सिंह के रूप में किया गया है. बताया जा रहा है कि गांव के एक व्यक्ति से सवा बीघा जमीन का विवाद चल रहा था. इसी विवाद में आज मारपीट की घटना घटी.

2:31 PM. 31 May 23 2:31 PM. 31 May

पटना में गंगा में डूबी किशोरी, SDRF ने सुरक्षित निकाला

पटना के दीघा में गंगा नदी में नहाने के दौरान एक किशोरी डूब गयी. एसडीआरएफ की टीम फौरन रेस्क्यू में लगी और काफी मशक्कत के बाद किशोरी को गंगा से बाहर निकाल लिया गया. इलाज के लिए उसे अस्पताल भेजा गया.

2:31 PM. 31 May 23 2:31 PM. 31 May

बिहार की मॉडल का गंभीर आरोप

बिहार की रहने वाली मॉडल मानवी ने रांची के एक मॉडलिंग इंस्टीट्यूट के मालिक तनवीर पर शादी के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया है. मानवी ने आरोप लगाया कि तनवीर यश बनकर उसके साथ जुड़ा और फिर ब्लैकमेल करने लगा.

2:31 PM. 31 May 23 2:31 PM. 31 May

बिहार आएंगी ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आगामी 12 जून को पटना में होने वाली विपक्षी दलों की बैठक में हिस्सा लेंगी. ममता बनर्जी ने नीतीश कुमार के पहल की तारीफ की.

2:31 PM. 31 May 23 2:31 PM. 31 May

पूर्णिया: चाय बिस्किट खाने के बाद एक ही परिवार के पांच बच्चे बीमार पड़े

पूर्णिया: चाय बिस्किट खाने के बाद एक ही परिवार के पांच बच्चे बीमार पड़ गये. पांचो की हालत गंभीर बतायी जा रही है. नगर थाना क्षेत्र के सतकोदरिया पंचायत के अलीनगर में ये घटना घटी. दो साल की एक बच्ची की हालत अधिक गंभीर है जिसे राजकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है.

2:31 PM. 31 May 23 2:31 PM. 31 May

BSSC CGL-3 प्री परीक्षा का रिजल्ट यहां करें चेक

BSSC CGL-3 प्री परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. इस बार प्री परीक्षा में कट ऑफ की बात करें तो सबसे अधिक जेनरल कैटेगरी का कट ऑफ 99.46 रहा. अभ्यर्थी बिहार एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट bssc.bihar.gov.in पर रिजल्ट चेक कर सकते हैं.

2:31 PM. 31 May 23 2:31 PM. 31 May

गया में भाजपा नेता के घर पर बम से हमला

गया में भाजपा नेता के घर पर बम फेंककर बदमाश भाग गये. जिले के डोभी थाना के करमौनी गांव की ये घटना है. जहां दो अज्ञात बदमाशों ने भाजपा नेता संतोष गुप्ता के घर पर बम से हमला किया और भाग गए.

2:31 PM. 31 May 23 2:31 PM. 31 May

BSSC CGL-3 प्री परीक्षा का रिजल्ट जारी

BSSC CGL-3 प्री परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. इस परीक्षा में करीब 6 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे. वहीं प्री परीक्षा में 11 हजार 240 अभ्यर्थी सफल हुए हैं. बीएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट जारी किया गया.

2:31 PM. 31 May 23 2:31 PM. 31 May

अररिया में गैस सिलेंडर वेंडर की हत्या

अररिया में एक घरेलू गैस सिलेंडर वेंडर 32 वर्षीय हीरा साह की हत्या बेरहमी से कर दी गयी. ताराबाड़ी थाना क्षेत्र के बटुरबाड़ी पंचायत के वार्ड संख्या सात अंतर्गत विश्वास टोला में मंगलवार की रात को 32 वर्षीय हीरा साह का शव बरामद किया गया. शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हालत में है. पुलिस मौके पर पहुंची और डॉग स्क्वायड टीम की टीम को बुलाया गया.

2:31 PM. 31 May 23 2:31 PM. 31 May

छपरा में आग से झुलसी दुल्हन की मौत

छपरा में शादी समारोह की रस्मों के बीच लगी आग में झुलसी दुल्हन की मौत हो गयी. नीतू कुमारी ने आज बुधवार को दम तोड़ दिया. बनियापुर थाना क्षेत्र के ख़बसा गांव में शादी का कथा मटकोर के रस्म के दौरान सिलेंडर ब्लास्ट होने से आग लगी थी.

2:31 PM. 31 May 23 2:31 PM. 31 May

बेतिया में मझौलिया के आपूर्ति पदाधिकारी  शैलेंद्र कुमार रिश्वत लेते पकड़े गए

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बेतिया में एक अधिकारी को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया और गिरफ्तार किया गया. मझौलिया के प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार को 55 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ लिया गया और गिरफ्तार किया गया.

2:31 PM. 31 May 23 2:31 PM. 31 May

कटिहार में NIA की छापेमारी

कटिहार में NIA ने बुधवार सुबह छापेमारी की है. PFI नेता के रिश्तेदार मोहम्मद नदवी के ठिकाने पर एनआइए ने दबिश डाली है. जानकारी के अनुसार, हसनगंज थाना क्षेत्र के यूसुफ टोला में छापेमारी चल रही है. एनआइए के साथ हसनगंज थाना की पुलिस भी छापेमारी में शामिल है.

2:31 PM. 31 May 23 2:31 PM. 31 May

भागलपुर में प्लॉटर की हत्या

भागलपुर के हबीबपुर थाना क्षेत्र के शाहजंगी स्थित धोबिया काली स्थान रोड पर सुनसान जगह देखकर एक प्लॉटर की हत्या कर दी गयी. प्लॉटर राकेश कुमार की हत्या गोलियों से भूनकर कर दी गयी. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

2:31 PM. 31 May 23 2:31 PM. 31 May

मुजफ्फरपुर में होटल संचालक का रेल पटरी पर मिला शव

मुजफ्फरपुर में एक युवा कारोबारी का शव रेलवे ट्रैक पर मिला. 35 वर्षीय होटल संचालक सकरा थाना क्षेत्र के दुबहा निवासी रौशन सिंह का शव मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर रेलखंड के दुबहा स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर मिलने से मृतक के घर में कोहराम मचा है. परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है.

2:31 PM. 31 May 23 2:31 PM. 31 May

भागलपुर में ट्रेन से कटकर महिला की मौत

भागलपुर के पिरपैंती में भागलपुर-साहिबगंज रेलखंड के अम्मापाली हाल्ट के पास महिला का शव रेल पटरी के बीच मिला.कोरियाचक के सीताराम मंडल की पत्नी सूरज देवी के रूप में महिला की पहचान हुई.

2:31 PM. 31 May 23 2:31 PM. 31 May

भागलपुर में राजद नेता को लूटा

भागलपुर के सुल्तानगंज में बेखौफ बदमाशों ने शादी समारोह से घर जा रहे राजद नेता से लूटपाट की. राजद के जिला उपाध्यक्ष विवेकानंद यादव को अपराधियों ने तब घेरा जब वो कृष्णगढ़ चौक से रेलवे ओवरब्रिज पर चढ़े. पिस्तौल दिखाकर लूटपाट की घटना को अंजाम देकर अपराधी भाग गए.

2:31 PM. 31 May 23 2:31 PM. 31 May

फूड प्वाइजनिंग के कारण जहानाबाद में 70 लोग बीमार

जहानाबाद शहर के काको रोड स्थित वार्ड संख्या 9 में न्यू बस स्टैंड के समीप एक शादी समारोह में शामिल होने और भोज खाने वाले करीब 70 लोग बीमार पड़ गये, जिनका इलाज सदर अस्पताल सहित शहर के विभिन्न निजी क्लिनिकों में कराया जा रहा है. फूड प्वाइजनिंग के कारण सबकी तबीयत बिगड़ी है.

7:03 AM. 31 May 23 7:03 AM. 31 May

मुजफ्फरपुर में छात्रा का शव मिलने पर बवाल

मुजफ्फरपुर: ब्रह्मपुरा थाना से मात्र 100 मीटर की दूरी पर मंगलवार की सुबह दसवीं की छात्रा का शव पोखर से मिला. छात्रा सोमवार से लापता थी. घटनास्थल पर पुलिस के पहुंचने पर स्थानीय लोग उग्र हो गये. छात्रा के परिजन, रिश्तेदार और स्थानीय लोगों ने ब्रह्मपुरा चौक को बांस-बल्ला लगाकर जाम कर दिया. टायर जलाकर आगजनी की.

7:03 AM. 31 May 23 7:03 AM. 31 May

भागलपुर: देवर भाभी खुदकुशी केस में मिली बड़ी जानकारी

भागलपुर: मोजाहिदपुर थाना क्षेत्र के मिरजानहाट सिकंदरपुर स्थित मदनूचक लेन में किराये के घर में रह रहे देवर मुकेश और उसकी भाभी राधा का शव संदिग्ध परिस्थिति में बंद कमरे से मिला था. उक्त मामले में पुलिस ने तत्काल मुकेश के पिता के बयान पर यूडी केस दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था. उक्त मामले में हुए पोस्टमार्टम में मृतक मुकेश और मृतका राधा के शरीर पर किसी भी प्रकार के चोट के निशान नहीं मिले हैं. हैंगिंग की वजह से मौत होने की बात सामने आयी है. 

6:43 AM. 31 May 23 6:43 AM. 31 May

बूढी गंडक नदी में स्नान के दौरान डूबने से दो किशोर की मौत

समस्तीपुर में चकमहेसी थाना क्षेत्र के सोमनाहा बूड्ढी गंडक नदी के सोमनहा घाट पर स्नान के दौरान दो किशोर की डूबकर मौत हो गयी. करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद स्थानीय गोताखोर की मदद से लाश को पानी से बाहर निकाला जा सका. सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. 

मुख्य बातें

Bihar Breaking News Live: बिहार में राजनीतिक हलचल, सड़क हादसे, शिक्षा, खेल, क्राइम व मौसम समेत अन्य किसी भी क्षेत्र की तमाम छोटी-बड़ी खबरों से सबसे पहले रूबरू होने के लिए पढ़ें prabhatkhabar.com के Bihar Live सेक्शन को…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >