Bihar Breaking News Live: सीवान : चलती बस में लगी आग, खिड़की से कूद कर लोगों ने बचायी जान

Bihar Breaking News Live: बिहार में राजनीतिक हलचल, सड़क हादसे, शिक्षा, खेल, क्राइम व मौसम समेत अन्य किसी भी क्षेत्र की तमाम छोटी-बड़ी खबरों से सबसे पहले रूबरू होने के लिए पढ़ें prabhatkhabar.com के Bihar Live सेक्शन को...

Live Updates
8:31 PM. 19 Mar 23 8:31 PM. 19 Mar

सीवान : चलती बस में लगी आग, खिड़की से कूद कर लोगों ने बचायी जान

सीवान में एक चलती बस में आग लगने की सूचना आ रही है. सीवान के धरौंदा इलाके में रविवार को एक चलती हुई बस में अचानक आग लग गयी. आग लगने की सूचना से यात्रियों में अफरा तफरी मच गयी. कई यात्री बस की खिड़की से कूद गये. इसके कारण उन्हें गंभीर चोट लगी है. आग के कारण किसी यात्री के हताहत होने की सूचना नहीं है.

8:31 PM. 19 Mar 23 8:31 PM. 19 Mar

फर्जी वीडियो मामले में तमिलनाडु पुलिस ने मुजफ्फरपुर से उपेंद्र सहनी को दबोचा

बिहार के मजदूरों की पिटाई का फर्जी वीडियो सोशल मीडिया पर फैलाने के आरोपी यूट्यूबर मनीष कश्यप उर्फ त्रिपुरारी तिवारी को 22 मार्च तक न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है. वही फर्जी वीडियो मामले में एक और गिरफ्तारी हुई है. मुजफ्फरपुर के सदर थाना क्षेत्र से उपेंद्र सहनी की गिरफ्तारी हुई है. तमिलनाडु में केस दर्ज होने के बाद त्रिपुर पुलिस मामले की जांच के लिए मुजफ्फरपुर पहुंची थी.

8:31 PM. 19 Mar 23 8:31 PM. 19 Mar

बिहटा से अगवा तुषार का शव मिला, 16 मार्च से था लापता

बिहटा से अगवा तुषार का शव बरामद हो गया है. शिक्षक के बेटे तुषार 16 मार्च से लापता था. पुलिस का दावा है कि अगवा करने के कुछ देर बाद ही अपराधियों ने तुषार की हत्या कर दी थी. शव बिहटा के ESIC अस्पताल के पीछे से बरामद किया गया है. बिहटा के श्रीरामपुर स्कूल के शिक्षक हैं तुषार के पिता.

8:31 PM. 19 Mar 23 8:31 PM. 19 Mar

आरोपी को अरेस्ट करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला

मुज़फ़्फ़रपुर जिले के मनियारी थाना क्षेत्र के पुरषोत्तमपुर गांव में एक केस के अभियुक्त को पकड़ने के लिए मनियारी थाना की पुलिस पर हमला बोला गया है. हालांकि, इस घटना में किसी को भी अधिक चोट नहीं आयी है. अभियुक्त को पकड़ने गई पुलिस टीम ने घर में किसी तरह छुप-छुपाकर अपनी जान बचायी है. यह हमला पुलिस टीम पर उस समय बोला गया है, जब ये लोग आरोपी को उसके घर से अरेस्ट करने की कोशिश कर रहे थे.

2:01 PM. 19 Mar 23 2:01 PM. 19 Mar

उपेन्द्र कुशवाहा की विरासत बचाओ नमन यात्रा

उपेन्द्र कुशवाहा विरासत बचाओ नमन यात्रा के दौरान सासाराम में हैं. उन्होंने इस दौरान लोगों का शुक्रिया किया और सरकार पर हमला बोला.

2:01 PM. 19 Mar 23 2:01 PM. 19 Mar

सोना लूटने वाले अपराधी की पहचान पुलिस ने की

जम्होर थाना क्षेत्र में अनुग्रह नारायण रेलवे स्टेशन के आउटर सिग्नल के समीप डेहरी के स्वर्ण व्यवसायी की हुई हत्या व लूट में शामिल रहे दो शातिर अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. हालांकि लूट का सोना बरामद नहीं किया जा सका है, लेकिन जिस अपराधी के पास सामान छिपाकर रखे गये है वह बहुत जल्द पुलिस के शिकंजे में होगा. एक तरह से पुलिस ने उसकी पहचान कर ली है. रविवार को प्रेसवार्ता के दौरान सहायक पुलिस अधीक्षक स्वीटी सहरावत ने पूरी जानकारी साझा की.

2:01 PM. 19 Mar 23 2:01 PM. 19 Mar

औरंगाबाद में स्वर्ण कोरोबारी से लूट व हत्या का आरोपित गिरफ्तार

औरंगाबाद में अनुग्रह नारायण रेलवे स्टेशन के आउटर सिग्नल के समीप डेहरी के स्वर्ण व्यवसायी से लूट व हत्या मामले में दो अपराधी गिरफ्तार किए गए हैं.लूट का सोना बरामद नहीं हो सका है,लेकिन जिस अपराधी के पास सोना है उसकी पहचान कर ली गयी है.

2:01 PM. 19 Mar 23 2:01 PM. 19 Mar

बक्सर में रिटायर फौजी ने भतीजे को मारी गोली

बक्सर के ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के जयपुर गांव में रविवार को एक रिटायर फौजी ने अपने भतीजे की हत्या गोली मारकर कर दी. बंटवारे को लेकर चल रहे विवाद में इस हत्या को अंजाम दिया गया. पुलिस ने एक आरोपित को हिरासत में लिया है.

2:01 PM. 19 Mar 23 2:01 PM. 19 Mar

कटिहार में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा

कटिहार के अमदाबाद थाना क्षेत्र के चौकिया पहाड़पुर पंचायत के बदन टोला गांव में चल रहे मिनी गन फैक्ट्री का अमदाबाद पुलिस ने उद्भेदन किया है. मामले को लेकर प्रखंड के पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी. प्राप्त जानकारी के अनुसार थानाध्यक्ष संजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के बदन टोला में छापेमारी कर दो देसी कट्टा एवं दो अर्द्धनिर्मित कट्टा सहित हथियार बनाने वाली सामग्री जब्त किया है. इस मामले में मां व बेटा को अमदाबाद पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जबकि पिता फरार होने में सफल रहा है.

2:01 PM. 19 Mar 23 2:01 PM. 19 Mar

मनीष कश्यप से ईओयू की पूछताछ

तमिलनाडु प्रकरण में फंसे यूट्यूबर मनीष कश्यप से ईओयू के अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं. मनीष कश्यप को रिमांड पर लेने की तैयारी चल रही है.

2:01 PM. 19 Mar 23 2:01 PM. 19 Mar

बेगूसराय में ट्रक ने पुलिस गाड़ी में मारी टक्कर

बेगूसराय में एक अनियंत्रित ट्रक ने पुलिस जीप को टक्कर मार दिया. जिससे जीप में सवार कई पुलिसकर्मी जख्मी हो गए. रविवार सुबह मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव के पास घटना घटी है.

2:01 PM. 19 Mar 23 2:01 PM. 19 Mar

पूर्णिया में घर में घुसकर युवक को मारी गोली

पूर्णिया के जलालगढ़ थाना के गिर्द्धा गांव में एक युवक को घर में घुसकर गोली मारी गयी. युवक गंभीर हालत में जख्मी है. जिसका अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है.

2:01 PM. 19 Mar 23 2:01 PM. 19 Mar

जमीन विवाद में आरा में गोलीबारी

आरा. नारायणपुर थाना क्षेत्र के खेरी बाजार पर जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प की घटना को अंजाम दिया गया. मारपीट के दौरान दर्जन राउंड गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया. इस गोलीबारी में धोबड़ी गांव निवासी सच्चिंदानद सिंह के पुत्र जटा यादव उर्फ रितेश सिंह जख्मी हो गया. 

2:01 PM. 19 Mar 23 2:01 PM. 19 Mar

गोपालगंज में क्लर्क का बेटा लापता

गोपालगंज में पोस्ट ऑफिस के क्लर्क प्रवीण कुमार का मासूम बेटा लापता हो गया है. कल शाम में खेलने के क्रम में वो अभिषेक गायब हो गया. परिजन अपहरण की आशंका जता रहे हैं.

2:01 PM. 19 Mar 23 2:01 PM. 19 Mar

मधेपुरा का मोस्टवांटेड जम्मू कश्मीर से गिरफ्तार

मधेपुरा जिले के शंकरपुर थाना के रायभीर निवासी मोस्टवांटेड व टॉप-10 अपराधियों की सूची में शामिल प्रमोद यादव की गिरफ्तारी एसटीएफ व मधेपुरा पुलिस ने जम्मू कश्मीर से की.

2:01 PM. 19 Mar 23 2:01 PM. 19 Mar

जमीन कारोबारी हत्याकांड का शूटर गिरफ्तार

भागलपुर. शहर में विगत दिनों हुए चर्चित इमरान उर्फ कल्लू हत्याकांड मामले में पुलिस ने घटना में शामिल दो शूटरों को गिरफ्तार कर लिया. सीवान से हुई गिरफ्तारी के बाद शनिवार दिन में उन्हें भागलपुर पुलिस की एक विशेष टीम लेकर पहुंची.

2:01 PM. 19 Mar 23 2:01 PM. 19 Mar

पटना में कोरोना की दस्तक

पटना में कोरोना के मामले सामने आए हैं जिससे बिहार के लोगों के साथ-साथ स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ी है. पटना में कोरोना के तीन मरीज मिले हैं.

2:01 PM. 19 Mar 23 2:01 PM. 19 Mar

छपरा में अंग्रेज जमाने का बना पुल ध्वस्त

छपरा में अंग्रेज जमाने का बना एक लोहे का पुल ध्वस्त हो गया. बड़ी दुर्घटना टली. तरैया प्रखंड मुख्यालय व तरैया बाजार से चंचलिया पंचायत के दर्जनों गांवों को जोड़ने वाली मुख्य सड़क में स्थित जर्जर लोहे के पुल में गिट्टी लदा 12 चक्का ट्रक शनिवार की शाम में जा गिरा.

2:01 PM. 19 Mar 23 2:01 PM. 19 Mar

अररिया में युवक की गला रेतकर हत्या

पलासी थाना क्षेत्र के पलासी डेहटी के बीच नवनिर्मित पुल से पूरब मक्का खेत में एक युवक की गला रेतकर हत्या कर उसका शव फेंक दिया गया था. पलासी थाना पुलिस ने शनिवार को शव बरामद किया. बाद में सोशल मीडिया में तस्वीर वायरल होने पर मृत युवक की शिनाख्त जोकीहाट के लड्डू के रूप में हुई.

2:01 PM. 19 Mar 23 2:01 PM. 19 Mar

लखीसराय के कॉलेज में लगी आग

लखीसराय के तेतरहट थाना क्षेत्र अंतर्गत जीएनएम कॉलेज के कैंटीन में शनिवार की देर शाम सिलेंडर लिकेज के कारण आग लगने की घटना घटी. पास के पारा मेडिकल कॉलेज के बहादुर छात्रों ने सूझबूझ से आग पर काबू पाया.

2:01 PM. 19 Mar 23 2:01 PM. 19 Mar

यूट्यूबर मनीष कश्यप से होगी पूछताछ

यूट्यूबर मनीष कश्यप ने शनिवार को बेतिया में सरेंडर कर दिया. जगदीशपुर ओपी में उसने सरेंडर किया.जानकारी मिल रही है कि इओयू मनीष कश्यप को रिमांड पर लेने की तैयारी में है. मनीष कश्यप से पूछताछ के लिए तमिलनाडु पुलिस के चार कर्मी भी पटना पहुंचे हैं.

6:17 AM. 19 Mar 23 6:17 AM. 19 Mar

Patna: जंगल से पुलिस ने जला शव किया बरामद

शनिवार को बिहटा थाने के खेदलपुरा गांव के जंगल से ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने एक जला शव बरामद किया है. इससे इलाके में सनसनी फैल गयी है. शव को पहचान कर पाना मुश्किल हो रहा है. यह भी नहीं पता चल रहा कि शव महिला का है कि पुरुष का. घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल भेज दिया.

मुख्य बातें

Bihar Breaking News Live: बिहार में राजनीतिक हलचल, सड़क हादसे, शिक्षा, खेल, क्राइम व मौसम समेत अन्य किसी भी क्षेत्र की तमाम छोटी-बड़ी खबरों से सबसे पहले रूबरू होने के लिए पढ़ें prabhatkhabar.com के Bihar Live सेक्शन को…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >