Bihar Breaking News Live: डिंपल यादव ने RJD सुप्रीमो से की मुलाकात, सियासी हलचल हुई तेज

Bihar Breaking News Live: बिहार में राजनीतिक हलचल, सड़क हादसे, शिक्षा, खेल, क्राइम व मौसम समेत अन्य किसी भी क्षेत्र की तमाम छोटी-बड़ी खबरों से सबसे पहले रूबरू होने के लिए पढ़ें prabhatkhabar.com के Bihar Live सेक्शन को...

Live Updates
8:38 PM. 15 Mar 23 8:38 PM. 15 Mar

डिंपल यादव ने RJD सुप्रीमो से की मुलाकात, सियासी हलचल हुई तेज

पटना. जमीन के बदले नौकरी’ मामले में लालू प्रसाद यादव, मीसा भारती और राबड़ी देवी को राउज एवेन्यू कोर्ट से बुधवार को निजी मुचलके पर जमानत मिल गई. इसको लेकर राजद सुप्रीमो लालू यादव एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं. वहीं, समाजवादी पार्टी की नेता डिंपल यादव लालू प्रसाद यादव से मिलने आरजेडी नेता मीसा भारती के आवास पर पहुंचीं. इस मुलाकात के दौरान उन्होंने लालू यादव से बातचीत की. इस मुलाकात को लेकर राजनीतिक चर्चे शुरू हो गए हैं.

8:38 PM. 15 Mar 23 8:38 PM. 15 Mar

पटना पहुंची राबड़ी देवी

बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी दिल्ली से पटना पहुंची. पटना एयरपोर्ट पर जब मीडिया ने उनसे सवाल पूछा तो उन्होंने किसी तरह का जवाब नहीं दिया. लेकिन उन्होंने मीडिया से इतना जरूर कहा कि पहले ईडी ने परेशान किया फिर सीबीआई ने परेशान किया अब आप लोग परेशान कर रहे हैं.

8:38 PM. 15 Mar 23 8:38 PM. 15 Mar

कुशवाहा का नीतीश पर हमला, बोले- मुख्यमंत्री को अति पिछड़ों की चिंता नहीं

जदयू से अलग होकर खुद की नयी पार्टी बनाने के बाद राष्ट्रीय लोक जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा विरासत बचाओ नमन यात्रा पर निकले हुए हैं. उनकी यह यात्रा दो चरणों में होना तय हुआ. उनकी पहले चरण की यात्रा खत्म हो चुकी है और अब दूसरे चरण पर निकले हुए. इस क्रम में आज वो नालंदा पहुंचे और अपनी इस यात्रा के जरिए उपेंद्र कुशवाहा नीतीश सरकार की नाकामियों को जनता के बीच रख रहे हैं और समाजवादियों की खो रही विरासत को बचाने और उसे बढ़ाने के लिए लोगों को एकजुट कर रहे हैं.

8:38 PM. 15 Mar 23 8:38 PM. 15 Mar

किशनगंज नगर परिषद कार्यालय का घेराव

किशनगंज नगर परिषद कार्यालय का घेराव, अतिक्रमण हटाने का नोटिस मिलने पर लोगों का हंगामा.

8:38 PM. 15 Mar 23 8:38 PM. 15 Mar

खगड़िया सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण

खगड़िया सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण, सिविल सर्जन अभिजीत कुमार सिन्हा ने किया निरीक्षण, जांच के दौरान ड्यूटी से 4 डॉक्टर गायब मिले, सभी डॉक्टरों से जवाब तलब.

8:38 PM. 15 Mar 23 8:38 PM. 15 Mar

विशेश अवकाश को नियमित करने की मांग

पटना. महिला सचिवालय कर्मियों का हंगामा विशेष अवकाश रद्द करने पर धरना- प्रदर्शन विशेश अवकाश को नियमित करने की मांग.

2:17 PM. 15 Mar 23 2:17 PM. 15 Mar

विधानसभा की कार्यवाही शुरू, सदन में लौटा विपक्ष

दोपहर दो बजे बिहार विधानसभा की कार्यवाही शुरू हुई. पिछले कई घंटों से जारी गतिरोध को दूर करते हुए सदन में मुख्य विपक्षी दल भाजपा लौट आयी है.

1:51 PM. 15 Mar 23 1:51 PM. 15 Mar

राजद नेताओं से नोकझोंक में बीजेपी विधायक अरुण सिन्हा का कुर्ता फटा

बुधवार को बिहार विधानमंडल परिसर में भाजपा के विधायक धरना प्रदर्शन पर बैठे थे. इसी दौरान राजद के विधायक लालू यादव को जमानत मिलने की खुशी में लड्डू बांटने आए और उनकी नोकझोंक भाजपा विधायकों से हो गयी. इस दौरान बीजेपी विधायक अरुण सिन्हा का कुर्ता फट गया. राजद नेता पर ही उन्होंने आरोप लगाया है.

1:51 PM. 15 Mar 23 1:51 PM. 15 Mar

लड्डू बांटने के दौरान नोकझोंक

लालू यादव व उनके परिवार के अन्य सदस्यों को जमानत मिलने की खुशी में राजद नेताओं ने लड्डू बांटे. इस दौरान विधानमंडल परिसर में भाजपा नेताओं से उनकी नोकझोंक भी हो गयी.

1:51 PM. 15 Mar 23 1:51 PM. 15 Mar

भाजपा ने विधानसभा की कार्यवाही का बहिष्कार किया

बिहार में भाजपा विधायक लखेंद्र रौशन को निलंबित किए जाने का बीजेपी ने विरोध किया और विधानसभा की कार्यवाही का बुधवार को बहिष्कार कर दिया. सदन के बाहर भाजपा विधायकों ने प्रदर्शन किया और नारेबाजी की.

1:51 PM. 15 Mar 23 1:51 PM. 15 Mar

भोजपुर में 6 बच्चे नदी में डूबे

भोजपुर में बुधवार को बड़ा हादसा हुआ. संदेश और अजीमाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत यह हादसा हुआ है जहां आधा दर्जन बच्चे नहाने के लिए सोन नदी में गये और इस दौरान गहरे पानी में जाने से सभी बच्चे डूब गए. कुल 6 बच्चे गहरे पानी में डूबे हैं जिनमें 4 शव बरामदगी की बात सामने आई है. दो बच्चों की तलाश जारी है.

1:51 PM. 15 Mar 23 1:51 PM. 15 Mar

समस्तीपुर में बैंक लूट की घटना

समस्तीपुर में बैंक लूट की घटना को अंजाम दिया गया. दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक में लूट की घटना को अपराधियों ने अंजाम दिया है. जिले के हरपुर एलौथ ब्रांच में लूटपाट की घटना घटी है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, करीब 4 की संख्या में आए अपराधियों ने लाखों की लूट की और फरार हो गए.

1:51 PM. 15 Mar 23 1:51 PM. 15 Mar

50 हजार के निजी मुचलके पर जमानत

जमीन के बदले नौकरी घोटाला मामले में सुनवाई हुई. सीबीआई की अदालत ने लालू यादव राबड़ी देवी व मीसा भारती को 50 हजार के निजी मुचलके पर जमानत दी.

1:51 PM. 15 Mar 23 1:51 PM. 15 Mar

लालू यादव, राबड़ी देवी व मीसा भारती को मिली जमानत

लालू यादव, राबड़ी देवी व मीसा भारती को अदालत ने जमानत दे दिया है. जमीन के बदले नौकरी मामले में आज दिल्ली स्थित सीबीआई के विशेष अदालत ने ये जमानत दी है.

1:51 PM. 15 Mar 23 1:51 PM. 15 Mar

बिहार विधानसभा की कार्यवाही

बिहार विधानसभा की कार्यवाही के दौरान संसदीय कार्यमंत्री सह जदयू नेता विजय चौधरी ने विपक्ष से अपील की. उन्होंने सबको सदन में आने की अपील की. बता दें कि भाजपा ने सदन का बहिष्कार किया है.

1:51 PM. 15 Mar 23 1:51 PM. 15 Mar

बिहार विधानसभा परिसर में नारेबाजी

एक तरफ जहां लालू परिवार के ऊपर जांच एजेंसियों ने ग्रीप टाइट किया है वहीं इसे लेकर बिहार की सियासत गरम है. उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के इस्तीफे की मांग करके भाजपा विधायकों ने बिहार विधानसभा परिसर में नारेबाजी की है.

1:51 PM. 15 Mar 23 1:51 PM. 15 Mar

राजद नेता प्रेमचंद गुप्ता भी कोर्ट पहुंचे

राजद नेता प्रेमचंद गुप्ता भी सीबीआई की विशेष अदालत पहुंचे हैं. जमीन के बदले नौकरी देने के मामले में आज दिल्ली स्थित सीबीआई के विशेष कोर्ट में अहम सुनवाई है.

1:51 PM. 15 Mar 23 1:51 PM. 15 Mar

कोर्ट रूम में लालू-राबड़ी और मीसा

लैंड फॉर जॉब केस में राजद सुप्रीमो लालू यादव, राबड़ी देवी व मीसा भारती आज अहम सुनवाई के लिए दिल्ली स्थित सीबीआई कोर्ट पहुंचे हैं. आज 16 आरोपितों की कोर्ट में पेशी है. लालू-राबड़ी और मीसा भारती कोर्ट रूम में पहुंच चुके हैं. तीनों ने एहतियातन मास्क लगाकर रखा है. थोड़ी ही देर में कोर्ट की प्रक्रिया शुरू होगी.

1:51 PM. 15 Mar 23 1:51 PM. 15 Mar

कोर्ट पहुंचे लालू-राबड़ी और मीसा

जमीन के बदले रेलवे में नौकरी घोटाला मामले में सुनवाई के लिए लालू यादव दिल्ली स्थित सीबीआई के विशेष कोर्ट पहुंच गए हैं. वहीं राबड़ी देवी व मीसा भारती भी उनके साथ हैं. लालू यादव को व्हील चेयर पर बैठाकर ले जाया गया.

1:51 PM. 15 Mar 23 1:51 PM. 15 Mar

कोर्ट के लिए निकले लालू-राबड़ी व मीसा

लैंड फॉर जॉब घोटाला मामले में फंसे लालू यादव व राबड़ी देवी आज सीबीआई के विशेष कोर्ट में पेश होंगे. उनकी बेटी मीसा भारती की भी पेशी आज है. सभी कोर्ट के लिए रवाना हो गए.

1:51 PM. 15 Mar 23 1:51 PM. 15 Mar

मधेपुरा में जिंदा जला किशोर

मधेपुरा के बिहारीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित राजगंज पंचायत में मंगलवार को भूसा के घर में आग लग गयी, जिससे 10 वर्षीय बालक सुशीज कुमार जिंदा जल गया और उसकी मौत हो गयी.

1:51 PM. 15 Mar 23 1:51 PM. 15 Mar

तीसरी बार सीबीआइ के समक्ष पेश नहीं हुए तेजस्वी

नौकरी के बदले जमीन घोटाला मामले में बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव मंगलवार को तीसरी बार सीबीआइ की पूछताछ में शामिल नहीं हुए.अधिकारियों ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि चार मार्च और 11 मार्च को पेश नहीं होने पर यादव को मंगलवार को पूछताछ के लिए पेश होने का नोटिस दिया था. अधिकारियों ने कहा कि तेजस्वी मंगलवार को तीसरे नोटिस पर भी पूछताछ के लिए नहीं आये. सीबीआइ ने हाल में लालू प्रसाद व राबड़ी देवी से दिल्ली और पटना में पूछताछ की थी.

1:51 PM. 15 Mar 23 1:51 PM. 15 Mar

पटना में एक मरीज मिला एच1एन1 पॉजिटिव

पटना. अगमकुआं स्थित आरएमआरआइ में पटना एम्स से आये एक मरीज का सैंपल जांच में एच1एन1 पॉजिटिव पाया गया है. संस्थान के निदेशक डॉ कृष्णा पांडे ने बताया कि संदिग्ध मरीज की जांच के लिए एम्स से सैंपल भेजा गया था. जांच में एच3एन2 इंफ्लूएंजा का नहीं, बल्कि उससे एच1एन1 पॉजिटिव पाया गया है.

1:51 PM. 15 Mar 23 1:51 PM. 15 Mar

पति को वर्दी का धौंस देने पहुंची फर्जी महिला सब इंस्पेक्टर गिरफ्तार

एक फर्जी महिला सब इंस्पेक्टर को सीवान में पुलिस ने गिरफ्तार किया है. फर्जी सब इंस्पेक्टर अपने ही पति को वर्दी का धौंस देने पहुंची थी. लेकिन दांव उल्टा पड़ गया और वह खुद ही पुलिस की चंगुल में फंस गयी और पुलिस ने मंगलवार को उसे गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार महिला के पास से सब इंस्पेक्टर रैंक का स्टार लगा एक वर्दी भी बरामद किया गया है. गिरफ्तारी के बाद पुलिस उससे लगातार पूछताछ करने में जुटी है.

1:51 PM. 15 Mar 23 1:51 PM. 15 Mar

मधेपुरा : भूसा घर में लगी आग, जिंदा जल गया बच्चा

बिहारीगंज (मधेपुरा). बिहारीगंज थाना क्षेत्र स्थित राजगंज पंचायत में मंगलवार को शाम भूसा घर में आग लग गयी. इसमें 10 वर्षीय बच्चे सुशील कुमार जिंदा जल गया. पिता गोपाल मेहता ने बताया कि बगीचे में भूसा का घर बना था. शाम में मेरा पुत्र एवं मेरे भाई की सात वर्षीया बेटी शिवानी कुमारी बगीचा गये थे. इसी दौरान भूसा घर में आग लग गयी, जिसमें बच्चा जिंदा जल गया.

1:51 PM. 15 Mar 23 1:51 PM. 15 Mar

बकरी बांधने के विवाद में पोते ने दादा को मार डाला

गोपालपुर (भागलपुर). कालूचक में मंगलवार को बकरी बांधने के विवाद में पोते ने लाठी से सिर पर प्रहार कर दादा को मार डाला. पीतांबर सिंह की बकरी खुली थी. इस पर एक बच्ची ने उन्हें कहा कि बकरी बांधकर रखिये. इस पर पीताम्बर सिंह ने उक्त बच्ची को एक थप्पड़ मार दिया. इससे गुस्साये भाई रोशन सिंह ने चचेरे दादा पीतांबर सिंह के सिर पर पीछे से लाठी से वार कर दिया. इससे मौत हो गयी.

1:51 PM. 15 Mar 23 1:51 PM. 15 Mar

राजद नेता सुनील राय बरामद

छपरा के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बाजार समिति मुहल्ले से मंगलवार की अहले सुबह युवा राजद के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील राय का अपहरण कर लिया गया था. घटना के लगभग 19 घंटों के बाद अपहृत राजद नेता को पुलिस ने बरामद कर लिया है. एक आरोपित की गिरफ्तारी की बात भी सामने आई है.

6:50 AM. 15 Mar 23 6:50 AM. 15 Mar

नौकरी के बदले जमीन घोटाला मामले में पूर्व रेल मंत्री लालूप्रसाद, बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और 14 अन्य आरोपित आज दिल्ली की एक अदालत में पेश हो सकते हैं. राबड़ी देवी भी पटना से दिल्ली पहुंच गयी हैं.

मुख्य बातें

Bihar Breaking News Live: बिहार में राजनीतिक हलचल, सड़क हादसे, शिक्षा, खेल, क्राइम व मौसम समेत अन्य किसी भी क्षेत्र की तमाम छोटी-बड़ी खबरों से सबसे पहले रूबरू होने के लिए पढ़ें prabhatkhabar.com के Bihar Live सेक्शन को…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >