Bihar Breaking News Live: विकास वैभव के आह्वान पर बेगूसराय में 50 हजार लोग जुटे, कहा-हम बदलेंगे बिहार

Bihar Breaking News Live: बिहार में राजनीतिक हलचल, सड़क हादसे, शिक्षा, खेल, क्राइम व मौसम समेत अन्य किसी भी क्षेत्र की तमाम छोटी-बड़ी खबरों से सबसे पहले रूबरू होने के लिए पढ़ें prabhatkhabar.com के Bihar Live सेक्शन को…

Live Updates
4:05 AM. 11 Dec 23 10:35 PM. 10 Dec

विकास वैभव के आह्वान पर बेगूसराय में 50 हजार लोग जुटे, कहा-हम बदलेंगे बिहार

बेगूसराय के जीडी कॉलेज मैदान में आज लेट्स इंस्पायर बिहार नाम के मुहिम के तहत जन संवाद का कार्यक्रम आयोजित किया गया था. चर्चित आईपीएस अधिकारी विकास वैभव ने लेट्स इंस्पायर बिहार यानि बिहार को प्रेरित करें मुहिम की शुरूआत की है. इसके तहत बिहार ही नहीं बल्कि राज्य और देश से बाहर बसे बिहारी अपने राज्य को बदलने की कोशिश कर रहे हैं. इस मुहिम को मुकाम पर पहुंचाने की बड़ी पहल के तौर पर आज बेगूसराय में जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. बेगूसराय के जीडी कॉलेज परिसर में 50 हजार से ज्यादा लोग एक साथ जुटे. गंगा तट पर बसे शहर में संकल्प लिया- मैं करूंगा अपने पूर्वजों की भूमि का पुनरुद्धार, मैं बदलूंगा बिहार.

4:05 AM. 11 Dec 23 10:35 PM. 10 Dec

सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की मौत

डुमरिया. डुमरिया-पटना स्टेट हाइवे 69 पर डुमरिया-इमामगंज मुख्य मार्ग भदवर थाना क्षेत्र के लोंदा गांव के समीप सड़क दुर्घटना में एक मोटरसाइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गयी. सड़क दुर्घटना में मृतक युवक की पहचान मैगरा थाना क्षेत्र के नारायणपुर टोला भुइयांडीह निवासी अर्जुन भारती उर्फ पलामू भारती के पुत्र सुदीप कुमार भारती (18) वर्ष के रूप में की गयी है. परिजनों ने बताया कि डुमरिया काम से गया था. जो घर लौटने के दौरान लोंदा गांव के समीप सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी. घटनास्थल पर जमी भीड़ में कुछ लोगो ने बताया कि डुमरिया से मैगरा की ओर युवक जा रहा था,जो विपरीत दिशा से आ रहा ट्रैक्टर की चपेट में आने से दुर्घटनाग्रस्त हो गया व मौके पर ही मौत हो गयी. ट्रैक्टर चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया.घटना की सूचना मिलते ही भदवर थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह अपने दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे व घायल व्यक्ति को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद डुमरिया भेजा ,जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया. भदवर थानाध्यक्ष श्री सिंह ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल अस्पताल गया भेज दिया है.

4:05 AM. 11 Dec 23 10:35 PM. 10 Dec

मनेर में डूबे युवक का शव हुआ बरामद

मनेर. तीन दिनों पूर्व हल्दी छपरा संगम घाट पर नहाने के दौरान डूबे युवक बिक्रम रानिया तालाब के पतुत के संजय यादव का शव पुलिस ने बरामद कर लिया है. मृतक के शव को बरामद कर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया है. बता दें कि संजय यादव अपने गांव से एक शव यात्रा में शामिल होने के लिए मनेर आया हुआ था. इसके बाद गंगा नदी में नहाने के दौरान डूब गया था.

4:05 AM. 11 Dec 23 10:35 PM. 10 Dec

सड़क दुर्घटना में बच्ची घायल

जगदीशपुर. थाना क्षेत्र के मखना गांव के समीप रविवार को सड़क दुर्घटना में एक बच्ची घायल हो गयी. घायल बच्ची की पहचान नाथनगर के गोसाईंदासपुर के रूपेश यादव की पुत्री कीर्ति कुमारी के रूप में हुई है. मखना में उसका ननिहाल है. घायल बच्ची का इलाज मायागंज अस्पताल में चल रहा है. स्थानीय लोगों के मुताबिक बच्ची पैदल सड़क पार कर रही थी इसी दौरान एक चारपहिया वाहन की चपेट में आ गयी.

4:05 AM. 11 Dec 23 10:35 PM. 10 Dec

ऑटो व बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत

पोठिया. पोठिया थाना क्षेत्र अंतर्गत रामगंज-बेलवा मुख्य मार्ग पर निमलागांव के समीप रविवार सुबह तकरीब 9 बजे ऑटो और बाइक में टक्कर हो गई. जिसमें बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई. टक्कर के बाद घटनास्थल पर जुटे लोग व ऑटो चालक जख्मी युवक को अचेतावस्था में इस्लामपुर अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई. मृतक युवक की पहचान पोठिया थाना क्षेत्र के गोरुखाल पंचायत वार्ड संख्या 10 नयाटोला कोईमारी गांव निवासी अब्दुस सुभान के पुत्र मो सादिकुल (16 वर्ष) के रुप में हुई है. इस घटना को लेकर परिजन के द्वारा पुलिस को किसी प्रकार की लिखित या मौखिक सूचना नहीं दी गयी.

4:05 AM. 11 Dec 23 10:35 PM. 10 Dec

25 हजार का इनामी मनखूश यादव गिरफ्तार

सोनवर्षा राज. थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एसटीएफ की संयुक्त कारवाई में छापेमारी कर टॉप टेन अपराधी के सूची में शामिल व फरार चल रहे 25 हजार रुपये इनामी अपराधी मनखूश यादव को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस अधीक्षक उपेंद्र नाथ वर्मा ने बताया कि जिले के टॉप टेन सूची में शामिल 25 हजार रुपये इनाम का घोषित अपराधी को गुप्त सूचना के आधार पर सोनवर्षाराज बाजार से गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार अपराधी सोनवर्षाराज थाना क्षेत्र के नवटोलिया निवासी मनखुश यादव है. जो बीते दिन से फरार चल रहा था. अभियुक्त की गिरफ्तारी के बाद अग्रेतर कार्रवाई कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

मुख्य बातें

Bihar Breaking News Live: बिहार में राजनीतिक हलचल, सड़क हादसे, शिक्षा, खेल, क्राइम व मौसम समेत अन्य किसी भी क्षेत्र की तमाम छोटी-बड़ी खबरों से सबसे पहले रूबरू होने के लिए पढ़ें prabhatkhabar.com के Bihar Live सेक्शन को…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >