मुख्य बातें
Bihar Breaking News Live: बिहार में राजनीतिक हलचल, सड़क हादसे, शिक्षा, खेल, क्राइम व मौसम समेत अन्य किसी भी क्षेत्र की तमाम छोटी-बड़ी खबरों से सबसे पहले रूबरू होने के लिए पढ़ें prabhatkhabar.com के Bihar Live सेक्शन को…
Bihar Breaking News Live: बिहार में राजनीतिक हलचल, सड़क हादसे, शिक्षा, खेल, क्राइम व मौसम समेत अन्य किसी भी क्षेत्र की तमाम छोटी-बड़ी खबरों से सबसे पहले रूबरू होने के लिए पढ़ें prabhatkhabar.com के Bihar Live सेक्शन को…

Bihar Breaking News Live: नक्सलियों ने जारी किया सड़क निर्माण बंद करने का फरमान, मुंशी-ठेकेदार को धमकाया
सीतामढ़ी (मौला नगर) निवासी 35 वर्षीय मो. महमुदुर रहमान पिछले छह माह से पेट और दाहिने पैर के दर्द से परेशान थे. रहमान को लगातार पैर में झुनझुनी और कमजोरी महसूस होती रहती थी. प्रारंभिक जांच में पता चला कि आठ साल पहले लूट-मार की घटना के दौरान लगी गोली उनके पेट में फसी हुई है और नसों को दबा रही है. पेट से गोली को निकलने के लिए उन्हें आइजीआइएमएस रेफर कर दिया गया. आइजीआइएमएस के गैस्ट्रोसर्जरी विभाग से एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. साकेत कुमार ने मरीज की जांच और इलाज शुरू किया. जांच में पाया कि गोली मलाशय के दाहिने तरफ फसी हुई थी और पेल्विक नसों को दबा रही थी. गोली को निकाले बगैर मरीज का पूरा इलाज संभव नहीं था. डॉ. साकेत ने बताया कि आठ साल पहले गोली लगने पर मरीज के पेट का ऑपरेशन पीएमसीएच में हुआ था. तीन माह तक अस्पताल में भर्ती रहने पर उसकी जान बची थी. मगर उस समय पेट से गोली निकल नहीं पायी थी. पूर्व में हुए पेट के ऑपरेशन की वजह से लेप्रोस्कोपिक सर्जरी बहुत मुश्किल हो जाती है. लेकिन तीन -चार घंटे के ऑपरेशन के बाद लेप्रोस्कोपिक विधि से ही गोली को पेट से निकल दिया गया. मेडिकल अधीक्षक डॉ मनीष मंडल ने बताया कि ऑपरेशन के बाद मरीज अब पूरी तरह से ठीक हो गये हैं. निदेशक डॉ. बिन्दे कुमार ने सफल सर्जरी के लिए पूरी टीम को बधाई दी.
गया के आमस थाना क्षेत्र की रामपुर पंचायत के ग्राम पहाड़पुर टोला सीटहल बिगहा में नक्सलियों ने सड़क निर्माण कार्य को रोकने का फरमान जारी किया है. बताया जाता है कि गत तीन दिनों से भाकपा माओवादी संगठन के लोग निर्माण कार्य रोकने की धमकी दे रहे हैं. गुरुवार की रात सड़क निर्माण कार्य में लगे मुंशी को धमकी भरा पर्चा थमाया गया. इसमें संगठन के आदेश के बिना काम करवाने पर ठेकेदार को अंजाम भुगतने की चेतावनी दी गयी है. सूचना है कि नक्सलियों ने ठेकेदार को भी फोन कर काम रोकने की धमकी दी है. आमस थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष धन्नु कुमार सिंह ने बताया कि काम रुकवाने का प्रयास करनेवाले नक्सलियों के विरुद्ध ठेकेदार ने आमस थाने में शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज करायी है. उन्होंने बताया कि घटना कि सूचना पाकर शुक्रवार की शाम एएसपी अभियान मुकेश सबेरिया आमस थाना पहुंचे और पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया. प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि निर्माण कार्य जारी है.
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को 1 अणे मार्ग स्थित ”संकल्प” में एक लाख 25 हजार रुपये का चेक मुख्यमंत्री राहत कोष में दिया. मुख्यमंत्री ने राज्यवासियों, समाज के समृद्ध एवं समर्थ लोगों से अपील की है कि वे मुख्यमंत्री राहत कोष में अधिक से अधिक राशि दान करें. इससे आपदा की स्थिति में प्रभावित लोगों की अधिक से अधिक मदद की जा सकेगी.
गोपालगंज में प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष संदीप कुमार गिरि के नेतृत्व में शुक्रवार को कार्यकर्ताओं ने तेलंगाना के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी का पुतला दहन किया. नेताओं ने कहा कि तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने शपथ के बाद बिहार और बिहारियों के डीएनए के बारे में गलत बात कही थी. इतना ही नहीं मुख्यमंत्री ने वहां के पूर्व मुख्यमंत्री केसीआर को लवकुश समाज का बतलाकर समाज के बारे में गलत बात कही थी. इसी के खिलाफ कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया. पुतला दहन के दौरान बेतिया प्रभारी विनोद सिंह, सीवान प्रभारी उमेश प्रधान सहित कई कार्यकर्ता थे.
विश्वंभरपुर पुलिस ने यूपी से विदेशी शराब लेकर गोपालगंज जा रहे एक तस्कर को काला मटिहनियां बांध से गिरफ्तार कर लिया. बताया जाता है कि शराब ले जाने की गुप्त सूचना पुलिस को मिली. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष मनोज कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने काला मटिहनियां बांध पर घेराबंदी कर तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार तस्कर जादोपुर दुखहरण गांव का रामू कुमार है. जांच के क्रम में उसके पास से 91 बोतल विदेशी शराब बरामद हुई. पुलिस ने बाइक को भी जब्त कर लिया है.
बेतिया में मिड डे मील खाने से लगभग 35 बच्चे बीमार हो गए हैं. सभी बीमार बच्चिन को इलाज मझौलिया पीएचसी में किया जा रहा है. तीन बच्चों की गंभीर हालत देखते हुए उन्हें बेतिया जीएमसीएच रेफर किया गया है. पूरा मामला परसा बाबू टोला के राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय का है.
Bihar Breaking News Live: बिहार में राजनीतिक हलचल, सड़क हादसे, शिक्षा, खेल, क्राइम व मौसम समेत अन्य किसी भी क्षेत्र की तमाम छोटी-बड़ी खबरों से सबसे पहले रूबरू होने के लिए पढ़ें prabhatkhabar.com के Bihar Live सेक्शन को…