मुख्य बातें
Bihar Breaking News Live: बिहार में राजनीतिक हलचल, सड़क हादसे, शिक्षा, खेल, क्राइम व मौसम समेत अन्य किसी भी क्षेत्र की तमाम छोटी-बड़ी खबरों से सबसे पहले रूबरू होने के लिए पढ़ें prabhatkhabar.com के Bihar Live सेक्शन को…
Bihar Breaking News Live: बिहार में राजनीतिक हलचल, सड़क हादसे, शिक्षा, खेल, क्राइम व मौसम समेत अन्य किसी भी क्षेत्र की तमाम छोटी-बड़ी खबरों से सबसे पहले रूबरू होने के लिए पढ़ें prabhatkhabar.com के Bihar Live सेक्शन को…

Bihar Breaking News Live: पटना में मॉब लिंचिंग, चोर होने के शक में भीड़ ने युवक को पीट-पीटकर मार डाला
पटना जिला के बाढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत बहरामा गांव में एक युवक को चोर समझ ग्रामीणों ने पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी. युवका की हत्या के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कई लोगों को हिरासत में लिया है. इसके बाद ग्रामीण काफी संख्या में थाने के गेट पर पहुंचकर हिरासत में लिये गये लोगों को छोड़ने की मांग करने लगे. इस दौरान थाने पर घंटों हंगामा होता रहा. बाद में कई थानों की पुलिस को बुलाकर मामले को नियंत्रित किया गया. पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान नालंदा निवासी इंद्रदेव 28 वर्ष के रूप में की गयी है. इसके बाद पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की. मृतक के शव का पोस्टमार्टम करा उसका शव पहचान के लिए रखा गया.
अमर सिंह हत्याकांड के तीन आरोपितों ने नवगछिया न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया. आरोपितों रंगरा ओपी के भीमदास टोला निवासी बीतो कुमार, मीरा देवी, रिंकू देवी शामिल हैं. न्यायालय ने तीनों आरोपित को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. इन सभी पर 29 सितंबर को रंगरा ओपी के भीम दास टोला में जमीन विवाद को लेकर एक युवक की पीट पीट कर हत्या का आरोप है. मृतक की पहचान दुलो सिंह के पुत्र अमर सिंह के रूप में हुई थी.
पटना गांधी मैदान थाने के जेपी गोलंबर श्रीकृष्ण साइंस सेंटर के समीप गुरुवार को एक युवक ने एक युवती को बीच सड़क पर पीट दिया. यह देख कर काफी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गयी. लोगों ने युवक को ऐसा करने से मना किया. कई लोगों ने युवक को पीटने का मन भी बना लिया. हालांकि कुछ ने सलाह दी कि युवक को पुलिस के हवाले कर दिया जाये. इसके बाद डायल 112 को सूचना दी गयी तो पुलिस टीम पहुंची और दोनों को अपने साथ लेकर गांधी मैदान थाना गयी. बाद में यह पता चला कि दोनों पति-पत्नी थे और पति अपनी पत्नी को घर चलने के लिए कह रहा था. लेकिन पत्नी इसके लिए राजी नहीं थी. इसी गुस्से में पति ने उसकी पिटाई कर दी.
पटना हाइकोर्ट ने 2005 से अनुबंध पर काम कर रहे लैब तकनीशियन के बारे में एक महत्वपूर्ण फैसला दिया है. कोर्ट ने कहा है कि बिहार के विभिन्न सरकारी अस्पतालों में 2014 में बने नए कैडर नियम के बाद वे अपने पदों पर बने नहीं रह सकते हैं .
बिहार सीएम नीतीश कुमार 21 जनवरी को झारखंड के रामगढ़ दौरे पर जा रहे हैं. यहां वो पार्टी के ‘जोहार’ कार्यक्रम में शामिल होंगे. जेडीयू झारखंड प्रभारी अशोक चौधरी ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी झारखंड में ‘नीतीश जोहार’ नाम से कार्यक्रम शुरू कर रही है.
गोपालगंज के फुलवरिया थाने के बिरसा बथुआ गांव के समीप बथुआ बाजार-मीरगंज मुख्य सड़क पर पुलिस ने वाहन जांच के क्रम में एक ट्रक पर यूपी से बिहार आ रही 35 लाख रुपये की शराब बरामद की है. हालांकि चालक व तस्कर पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गये. पुलिस ने शराब व ट्रक को जब्त कर लिया. जांच के क्रम में पुलिस को पता चला कि ट्रक पर एक सौ बोरा आलू रखा गया था. इसके नीचे 302 कार्टन में कीमती शराब छिपाकर रखी गयी थी, जिसे थाना लाया गया. कुल 2701 लीटर 800 एमएल शराब पायी गयी. इसकी कीमत खुले बाजार में 35 लाख रुपये है.
Bihar Breaking News Live: बिहार में राजनीतिक हलचल, सड़क हादसे, शिक्षा, खेल, क्राइम व मौसम समेत अन्य किसी भी क्षेत्र की तमाम छोटी-बड़ी खबरों से सबसे पहले रूबरू होने के लिए पढ़ें prabhatkhabar.com के Bihar Live सेक्शन को…