Bihar Breaking News Live: विरोध के बीच पटना में हुआ भूमि पूजन,12 को आयेंगे बागेश्वर धाम के सरकार

Bihar Breaking News Live: बिहार में राजनीतिक हलचल, सड़क हादसे, शिक्षा, खेल, क्राइम व मौसम समेत अन्य किसी भी क्षेत्र की तमाम छोटी-बड़ी खबरों से सबसे पहले रूबरू होने के लिए पढ़ें prabhatkhabar.com के Bihar Live सेक्शन को...

Live Updates
8:04 PM. 2 May 23 8:04 PM. 2 May

ब्राह्मणों के खिलाफ बोलने वालों पर राजद करे कार्रवाई, बोले सुशील मोदी

धीरेंद्र शास्त्री और ब्राह्मणों के खिलाफ बोलने वाले राजद नेताओं पर कार्रवाई करने की मांग बीजेपी नेता सुशील मोदी ने की है. कहा है कि हिम्मत है तो इस्लाम, ईसाई धर्म प्रचारकों पर टिप्पणी करके दिखाए. उन्होंने कहा कि देश को कर्बला बनाने ” की धमकी देने वालों पर राजद चुप क्यों है? 

8:04 PM. 2 May 23 8:04 PM. 2 May

जाति गणना पर पटना हाई कोर्ट में हुई सुनवाई

बिहार में जारी जाति गणना पर पटना हाईकोर्ट में बुधवार को भी होगी सुनवाई, अखिलेश कुमार और अन्य की याचिकाओं पर चीफ जस्टिस के वी चन्द्रन की खंडपीठ कर रही है सुनवाई.

8:04 PM. 2 May 23 8:04 PM. 2 May

विरोध के बीच पटना में हो गया भूमि पूजन, आ रहे हैं धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री

बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री 12 मई को ही पटना आ रहे हैं. 13 से कार्यक्रम है. उनका कार्यक्रम पटना के नौबतपुर स्थित तरेत पाली मठ प्रांगण में होगा. यहां मंगलवार (2 मई) को भूमि पूजन भी हो गया. यह मठ प्रांगण पूरे 600 एकड़ में फैला हुआ है. इसमें बाबा के हनुमत कथा प्रवचन के लिए तीन लाख स्क्वायर फीट का पंडाल बनाया जा रहा है. बाबा धीरेंद्र शास्त्री के आगमन एवं उनके सभी कार्यक्रम के बारे में विस्तृत जानकारी बागेश्वर धाम फाउंडेशन के आयोजक अरविंद ठाकुर ने दी.

8:04 PM. 2 May 23 8:04 PM. 2 May

गिरिराज सिंह ने सम्राट चौधरी को किया सीएम प्रोजेक्ट

भाजपा के फायरब्रांड नेता गिरिराज सिंह ने सम्राट चौधरी को सीएम प्रोजेक्ट कर दिया है. उन्होंने कहा कि लोग सम्राट चौधरी को पसंद कर रहे हैं. उन्होंने सभा में सम्राट चौधरी के नाम पर नारे भी लगवाये.

8:04 PM. 2 May 23 8:04 PM. 2 May

मुजफ्फरपुर में पेट्रोल पंप से 3 लाख की लूट

मुजफ्फरपुर में दो बाइक पर सवार 6 अपराधियों ने पेट्रोल पंप पर हमला बोला और करीब 3 लाख रूपये लूट लिये. लूट की घटना को अंजाम देने के बाद सभी अपराधी हथियार लहराते मौके से फरार हो गये.

8:04 PM. 2 May 23 8:04 PM. 2 May

सीएम हेमंत सोरेन से मिले जेडीयू अध्यक्ष ललन सिंह

साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई है. एक तरफ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बीजेपी के खिलाफ विपक्ष को एकजुट करने में लगे हैं तो वहीं दूसरी तरफ उनकी पार्टी के लोग भी इस मुहिम में नीतीश के साथ खड़े हैं. रांची पहुंचे जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की है.

2:17 PM. 2 May 23 2:17 PM. 2 May

माओवादी नेता प्रमोद मिश्रा के ठिकानों पर NIA की छापेमारी

औरंगाबाद के रफीगंज प्रखंड के कासमा स्थित माओवादी नेता प्रमोद कुमार मिश्रा के आवास सहित रफीगंज रिश्तेदार के घर पर NIA टीम ने 4 घंटे तक छापेमारी की. इस छापेमारी अभियान में स्थानीय पुलिस एसआई धर्मेंद्र कुमार, पीएसआई अभिषेक कुमार, एएसआई मनिल कुमार एवं दलबल के साथ मौजूद थे. छापामारी के दौरान घर में रखें कागज, वाहन, विभिन्न सहित विभिन्न सामानों की जांच पड़ताल की गई. जांच बाद कई दस्तावेज एनआईए अपने साथ लेकर गयी.

2:17 PM. 2 May 23 2:17 PM. 2 May

पटना में सचिवालय के सामने गड्ढा मिलने से मचा हड़कंप, बम स्क्वाड को बुलाया गया

पटना में सचिवालय के सामने अचानक गड्ढा मिलने से हड़कंप मच गया है. इलाके को सील करके जांच की जा रही है. गड्ढों की जांच के लिए बम स्क्वाड को बुलाया गया है.

2:17 PM. 2 May 23 2:17 PM. 2 May

समस्तीपुर में साइकिल देने से मना करने पर युवक को पीट-पीट कर हत्या

समस्तीपुर में एक व्यक्ति को साइकिल देने से इंकार करना महंगा पड़ गया. इसके लिए उसे अपनी जान गवानी पड़ी. बताया जा रहा है कि वारदात मोहनपुर थाना क्षेत्र के दशहरा पंचायत स्थित खराज रैठा गांव की है. मृतक युवक की पहचान भूषण पासवान के रुप में हुई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

2:17 PM. 2 May 23 2:17 PM. 2 May

खगड़िया में हाई टेंशन तार की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत, लोगों ने किया सड़क जाम

खगड़िया में हाई टेंशन तार की चपेट में आने से एक बुजुर्ग की मौत हो गयी है. लोगों ने घटना के विरोध में खगड़िया-बखरी सड़क मार्ग जाम कर दिया है. घटना गंगौर सहायक थाना के तिरासी की बतायी जा रही है.

2:17 PM. 2 May 23 2:17 PM. 2 May

बख्तियारपुर में बारातियों से भरी ऑटो हाइवा से टकराई, तीन की मौत

पटना के बख्तियारपुर में भीषण सड़क हादसा हुआ है. बताया जा रहा है कि बारातियों से भरी एक ऑटो हाइवा से टकरा गयी. हादसे में तीन लोगों की मौत हो गयी है.

2:17 PM. 2 May 23 2:17 PM. 2 May

सीवन में जदयू नेता सत्येंद्र भारती पर हमला, बालबाल बचे

सीवन में जदयू नेता सत्येंद्र भारती पर अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया है. हमले में उनकी गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गयी. हालांकि, वो हमले में बालबाल बचे गए.

2:17 PM. 2 May 23 2:17 PM. 2 May

नालंदा का ट्रैक्टर शोरूम आग में भीषण आग

नालंदा में सोमवार की रात ट्रैक्टर के शोरूम में भीषण आग लग गयी. घटना में करीब पांच करोड़ की संपत्ति जलकर खाक हो गयी. मामला दीपनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत चक्रसलपुर मोड़ स्तिथ अनुकूल एग्रो एजेंसी का है. हालांकि, शोरुम के मालिक का कहना है कि उनके शोरुम में बदमाशों ने पहले चोरी की. फिर सबूत छुपाने के लिए शो रुम में आग लगा दी. चोर अपने साथ सीसीटीवी का डीवीआर भी ले गए. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

2:17 PM. 2 May 23 2:17 PM. 2 May

आरा में हर्ष फायरिंग में युवक की मौत, पुलिस कर रही जांच

आरा जिले के चांदी थाना अंतर्गत भदवर गांव में सोमवार की रात एक तिलक समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग में एक युवक की मौत हो गयी. गोली से जख्मी युवक ने मौके पर ही दम तोड़ा दिया. घटना के बाद पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए छापामारी कर रही है.

2:17 PM. 2 May 23 2:17 PM. 2 May

वैशाली के महुआ थाना क्षेत्र में बाइक सवार को गोली मारकर लूटा

वैशाली के महुआ थाना के निझमा और बरहर चौक के बीच बाइक लूट की वारदात हुई है. अपराधियों ने बाइक सवार के पैर में गोली मारकर बाइक लूट ली. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

2:17 PM. 2 May 23 2:17 PM. 2 May

पटना के राजा बाजार में होटल में छापेमारी, आपत्तिजनक सामान के साथ चार लड़कियां बरामद

पटना के राजा बाजार में देर रात पुलिस के द्वारा होटल में छापेमारी की गयी है. होटल में आपत्तिजनक सामान के साथ चार लड़कियां बरामद किया है. लड़कियों ने बताया कि उन्हें इवेंट के नाम पर बुलाया गया था.

2:17 PM. 2 May 23 2:17 PM. 2 May

कटिहार में नहाने के दौरान 3 लोग नदी में डूब, तलाशी अभियान जारी

कटिहार में नहाने के दौरान 3 लोग नदी में डूब गए हैं. बताया जा रहा है कि हादसा बनियान नदी में नहाने के दौरान हुआ. तीनों मां, बेटी और एक बच्चा डंडखोरा के रहने वाले थे. इनके लिए नदी में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है.

6:16 AM. 2 May 23 6:16 AM. 2 May

शेखपुरा में एम्बुलेंस पलटने से 2 लोगों की मौत, झाझा से पटना जाने के दौरान हुई घटना

शेखपुरा में एम्बुलेंस पलटने से 2 लोगों की मौत हो गयी है. हादसा जमुई रोड पर अस्थामा के पास हुआ है. जब एंबुलेंस को लेकर लोग झाझा से पटना जा रहे थे. सड़क दुर्घटना में एम्बुलेंस के परखच्चे उड़ गए. पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गयी है और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. साथ ही, घटना की जांच कर रही है. घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गयी है.

मुख्य बातें

Bihar Breaking News Live: बिहार में राजनीतिक हलचल, सड़क हादसे, शिक्षा, खेल, क्राइम व मौसम समेत अन्य किसी भी क्षेत्र की तमाम छोटी-बड़ी खबरों से सबसे पहले रूबरू होने के लिए पढ़ें prabhatkhabar.com के Bihar Live सेक्शन को…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >