बेतिया में बड़ा सड़क हादसा, सास-बहू की मौत, एक युवक घायल

बेतिया में बुधवार को एक बड़ा सड़क हादसा हुआ. इस सड़क हादसे में एक ही परिवार की दो महिलाओं की मौत हो गई है.

बेतिया. बेतिया में बुधवार को एक बड़ा सड़क हादसा हुआ. इस सड़क हादसे में एक ही परिवार की दो महिलाओं की मौत हो गई है. वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है. जानकारी मिल रही है कि दोनों मृत महिलाएं रिश्ते में सास, बहू हैं.

पूरा मामला बेतिया के नरकटियागंज अनुमंडल क्षेत्र स्थित कंधवलिया पेट्रोल पंप के पास की है. यह हादसा किसी अज्ञात टैंकर से हुआ है. इस दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार की दो महिलाओं की मौत हो गयी, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है.

हादसे में मरने वाली दोनो महिलाएं सास बहू थी, जबकि घायल व्यक्ति मृत महिला का पुत्र है. गंभीर रूप से घायल युवक को स्थानीय लोगों की सहायता से अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने मरीज की गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर ईलाज के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया गया है.

जानकारी मिल रही है की तीनों एक बाइक पर सवार होकर मार्केट जा रहे थे तभी हादसा हो गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Posted by Ashish Jha

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >