पवन सिंह और खेसारी आपस में झगड़ के फैंस को बनाते हैं मूर्ख! इस भोजपुरी एक्ट्रेस ने किए कई खुलासे

Bhojpuri News: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में पवन सिंह और खेसारी लाल की दोस्ती-दुश्मनी की बात हमेशा सुर्खियां में बनी रहती है. भोजपुरी के छोटे से बड़े स्टार इसे लेकर बातचीत करते रहते हैं. हाल में ही एक इंटरव्यू के दौरान रानी चटर्जी ने इनके विवाद को लेकर कई खुलासे किए हैं.

Bhojpuri News: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में पवन सिंह और खेसारी लाल की दोस्ती-दुश्मनी की बात हमेशा सुर्खियां में बनी रहती है. भोजपुरी के छोटे से बड़े स्टार इसे लेकर बातचीत करते रहते हैं. हाल में ही एक इंटरव्यू के दौरान रानी चटर्जी से सवाल पूछा गया था- पवन और खेसारी भोजपुरी के सुपरस्टार हैं. उनकी राइवलरी भी चलती है, आपको क्या लगता है? उसके बाद उन्होंने चौंकाने वाला खुलासा किया है.

पवन सिंह और खेसारी पर सवाल किए जाने पर रानी ने कहा कि- ‘शुरू में जब ये आए तो सीधे-सादे थे. भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री ने इन्हें मौका दिया सजाया. डांस करने का मौका मिला, एक्टिंग में ट्रीट किया. अभी ये लोग इतना खिलाफ बात करते हैं, जो हैं हम हैं. लेकिन भोजपुरी किसी से नहीं है, भोजपुरी से आप हैं.

एक्ट्रेस ने कहा- ये दोनों नहीं लड़ेंगे तो इन्हें सुनेगा कौन

रानी ने आगे बताया कि- मुझे उनकी राइवलरी फेक लगती है. शुरू में हम एक्ट्रेस को भी लगता है कि लड़ाई हो रही है. लेकिन आप दोनों के पास एक दूसरे के नंबर हैं, घर का भी पता मालूम है. बात कर लो, मामला सॉल्व कर लो. हम सबको बाद में समझ आया कि ये दोनों नहीं लड़ेंगे तो इनका गाना कौन सुनेगा, फिल्म कौन देखने जाएगा.

Also Read: बिहार के इस मंदिर में 9 दिनों तक महिलाओं के प्रवेश पर रहता है रोक, जानें इसके पीछे की वजह…

आपस में लड़ाई कर सुर्खियों में बने रहते हैं

बता दें कि पवन सिंह और खेसारी लाल यादव अक्सर अपनी आपसी लड़ाई की वजह से भोजपुरी इंडस्ट्री और फैंस के बीच सुर्खियों में बने रहते हैं. बता दें कि ये दोनों सुपरस्टार कई बार एक दूसरे से आमने-सामने हो चुके हैं. कई बार इनके बीच मनमुटाव हुआ और खत्म भी हो गया. लेकिन लड़ाई अभी भी जारी है.

खेसारी ने हाल में पवन सिंह को क्या कहा?

कुछ दिनों पहले खेसारी ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि- मैं पवन सिंह से अच्छा दिखता हूँ. उनसे अच्छी बॉडी बनाई है, गाने गाता हूं और डांस भी करता हूं. इस पर पवन सिंह ने रिएक्ट किया था कि ये फिर से शुरू हो गया. पवन सिंह अक्सर कहते सुने जाते हैं कि खेसारी उनके छोटे भाई जैसे हैं.

ये वीडियो भी देखें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >