Bihar news: सीमांकन कराने गई पुलिस पर पथराव, दो पुलिसकर्मी जख्मी, थानाध्यक्ष को कुत्ते ने काटा

Bihar news: भोजपुर में सीमांकन कराने के लिए गई पुलिस पर लोगों ने पथराव कर दिया. इस पथराव में दो पुलिसकर्मी घायल हो गए. लोगों ने प्रशासन पर पक्षपात करने के आरोप लगाया है.

Bihar news: भोजपुर जिले के पीरो नगर क्षेत्र के सासाराम रोड स्थित वार्ड संख्या 14 में कथित तौर पर एक विवादित जमीन का सीमांकन कराने पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीम पर एक पक्ष द्वारा पथराव की गई है. इस घटना में दो पुलिस कर्मी और एक व्यक्ति जख्मी हुए हैं. इस दौरान पीरो थानाध्यक्ष कुत्ते के काटने से जख्मी हो गए है. पीरो थानाध्यक्ष सुबोध कुमार और अन्य जख्मियों का इलाज पीरो अस्पताल में कराया गया है. सीमांकन कराने के लिए मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीम पूरी तैयारी के साथ मौके पर पहुंची थी. पीरो सीओ लखेंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम जेसीबी के अलावा ट्रैक्टर पर ईट समेत दीवार जोड़ने के लिए अन्य सभी उपकरण लेकर मौके पर पहुंची थी. जब सीओ और पुलिस टीम मौके पर पहुंचे तब जिस जमीन का कथित सीमांकन कराया जाना था वहां बाहर गेट बंद था.

बनी रही अफरा-तफरी की स्थिति

पुलिस के अनुसार जब गेट को खोलने का प्रयास किया तो दूसरे पक्ष के लोगों ने विरोध शुरू कर दिया. इस दौरान दूसरे पक्ष की ओर से पथराव किया गया जिसमे कई लोग जख्मी हो गए है. इसके बाद पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए जेसीबी से मुख्य गेट को तोड़कर अंदर प्रवेश किया. पुलिस द्वारा इस मामले में महिला समेत तीन चार लोगों को हिरासत में लिया गया है. पुलिस किसी की गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं कर रही है. इसके बाद सीओ द्वारा जमीन का सीमांकन कर पुलिस टीम की मौजूदगी में जमीन की दीवार बनाकर घेराबंदी कराई है. इस दौरान मौके पर करीब दो घंटे तक अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही.

क्या बोले सीओ

पीरो सीओ लखेन्द्र कुमार ने बताया कि 10 डिसमिल जमीन को लेकर यह विवाद काफी दिनों से चला आ रहा है. इस जमीन को कलावती देवी से पीरो निवासी रामाधार प्रसाद ने खरीदी है जिसका दाखिल खारिज भी हो चुका है. इधर इस मामले में कलावती देवी के देवर त्रिवेणी प्रसाद और उनके परिवार के लोग उक्त जमीन को अपना बताते हुए कोर्ट में केस किया था जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया है. इसके बाद रामाधार प्रसाद ने जमीन का सीमांकन कराने के लिए आवेदन दिया था. उनके आवेदन पर गुरुवार को वे पुलिस बल के साथ उक्त जमीन का सीमांकन कराने गए थे, जहां दूसरे पक्ष के लोगों द्वारा पुलिस टीम पर पथराव शुरू कर दिया गया. इस घटना में पुलिसकर्मी समेत कई लोग जख्मी हुए हैं. इस मामले में अलग-अलग तीन प्राथमिकी दर्ज कराई गई है.

पुलिस पर मिलीभगत कर एकतरफा करवाई का लगाया आरोप

दूसरे पक्ष के ज्ञान प्रकाश चौधरी ने पीरो सीओ और स्थानीय पुलिस पर एकतरफा करवाई करते हुए उनके घर पर जबरन तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया है. ज्ञान प्रकाश के अनुसार जमीन विवाद के मामले में न्यायालय में मुकदमा संख्या 08/06 चल रहा है. लेकिन पुलिस ने विरोधी पक्ष के साथ मिलकर बिना न्यायालय के किसी आदेश के गुरुवार को उनके घर पर जेसीबी मशीन लेकर पहुंची और घर में तोड़फोड़ शुरू कर दिया. इस दौरान उनके परिवार के लोगों के साथ मारपीट और दुर्व्यवहार भी किया गया.

इसे भी पढ़ें: जोधपुर में ड्यूटी पर तैनात भोजपुर के सेना हवलदार की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >