प्रशांत किशोर तरारी सीट से बदलेंगे उम्मीदवार, हो गई मिस्टेक, जानें वजह

Prashant Kishor: कई राज्यों में चुनावी प्रबंधन में मुख्य भूमिका निभा चुके प्रशांत किशोर से चूक हो गई है. उनकी पार्ट अब तरारी में अपना उम्मीदवार बदलेगी. आइये जानते हैं इसके पीछे की वजह क्या है?

Prashant Kishor: चुनावी रणनीतिकार से नेता बने प्रशांत किशोर पहली बार चुनाव में उतर रहे हैं. उनकी पार्टी बिहार में होने वाले उपचुनाव में सभी सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है. लेकिन इसी घोषणा में उनसे एक चूक भी हो गई है जिस वजह से उनके सामने उम्मीदवार बदलने की नौबत आ गई है. दरअसल, पीके की पार्टी ने बिहार की तरारी सीट पर अपने उम्मीदवार के नाम का ऐलान किया था. पहले से सब सही लग रहा था लेकिन अब खुलासा हुआ है कि पीके ने जिस प्रत्याशी के नाम का ऐलान किया है, वह बिहार में चुनाव ही नहीं लड़ सकते हैं.

कहां चूक हुई

बता दें कि प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज ने आरा की तरारी विधानसभा सीट से सेना के रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल श्रीकृष्ण सिंह को उम्मीदवार बनाया था लेकिन वो राज्य के वोटर ही नहीं हैं. बिहार का वोटर नहीं होने के कारण रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल श्रीकृष्ण सिंह चुनाव नहीं लड़ पाएंगे जिस वजह से पार्टी ने सोमवार को घोषणा की है कि वो तरारी में अपना उम्मीदवार में नया उम्मीदवार उतारेगी. अब इस सीट से प्रशांत किशोर मंगलवार को आरा में नए कैंडिडेट के नाम की घोषणा करेंगे.

बड़ा झटका माना जा रहा

पीके की जन सुराज पार्टी के लिए यह किसी बड़े झटके से कम नहीं है क्योंकि 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव से पहले उन्होंने कहा था कि तरारी, बेलगांज, इमामगंज और रामगढ़ सीट के लिए होने वाले उपचुनाव में वो बिहार की राजनीति में अपना छाप छोड़ेंगे. लेकिन चार सीट के उम्मीदवारों के चुनाव में ही पार्टी की तैयारी की पोल खुल गई और उन्हें पुराना नाम वापस लेकर अब नया नाम सामने रखना होगा.

किन सीटों पर होना है उपचुनाव?

भारतीय चुनाव आयोग ने बिहार की जिन चार विधानसभा सीटों पर उपचुनाव का ऐलान किया था वहां 13 नवंबर को वोटिंग और 23 नवंबर को नतीजे आयेंगे. इन चार सीटों के नाम है- बेलागंज, इमामगंज, रामगढ़ और तरारी.

इसे भी पढ़ें: Bihar By Election: इमामगंज सीट से मांझी की बहू को चुनौती देंगे ये तीन उम्मीदवार, जानिए नाम और पार्टी

Bihar Weather: बिहार में 23 अक्टूबर से फिर शुरू होगा बारिश का दौर, राज्य के अधिकांश हिस्सों में IMD का अलर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >