आंधी-तूफान बहा ले गया पुल, पड़ोसी राज्य से संपर्क टूटा, 20 हजार से अधिक लोग परेशान

Bihar News: बिहार के बक्सर जिले में आंधी-तूफान का कहर देखने को मिला है. गंगा नदी पर बना पीपा पुल टूट गया है. पुल टूटने से पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश से संपर्क टूट गया है. इससे करीब 20 हजार लोग प्रभावित हुए हैं. व्यापार पर भी बुरा असर पड़ा है. पढ़ें पूरी खबर…

Bihar News: बिहार में आंधी तूफान और बारिश का कहर देखने को मिला है. कई लोगों की मौत हो गई है. कई पेड़ जड़ से उखड़ गए. इसके अलावा तेज हवाओं और बारिश की वजह से भोजपुर जिले में गंगा नदी पर स्थित पीपा पुल क्षतिग्रस्त हो गया. इसकी वजह से बिहार और यूपी के बीच कई जगहों पर संपर्क बाधित हो गया है. वहीं, इस पुल के टूट जाने से हजारों की आबादी प्रभावित हुई है. बीते दिन भोजपुर जिले में अचानक मौसम ने करवट बदली और तेज आंधी-तूफान आया, जिसके परिणामस्वरूप महुली घाट पर बना पीपा पुल तीन जगहों से टूट गया. महुली घाट पर बने इस पुल को बिहार से उत्तर प्रदेश को जोड़ने वाली जीवन रेखा माना जाता था. तेज आंधी की वजह से यह पुल गंगा नदी में बह गया, जिससे आवागमन पूरी तरह ठप हो गया. अब गंगा नदी पार करने के लिए लोगों को नाव का सहारा लेना पड़ रहा है.

20 हजार से अधिक लोग प्रभावित

पुल टूटने की वजह से सबसे अधिक खवासपुर के रहने वाले 20,000 से अधिक लोगों को परेशानी हो रही है, क्योंकि यह पीपा पुल उनके आने-जाने का एकमात्र साधन था. स्थानीय निवासी रवि राणा ने इसको लेकर बताया कि यह पीपा पुल 20,000 से अधिक लोगों के लिए जिला मुख्यालय से जुड़ने का एकमात्र रास्ता था. लेकिन, तेज आंधी-तूफान में यह भी टूट गया, जिससे लोगों को आने जाने में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. प्रशासन की टीम अब टूटे हुए पीपा पुल की मरम्मत में जुटी हुई है.

मौसम ने बदली करवट

बिहार के पटना, भोजपुर, बक्सर, सासाराम, छपरा, कैमूर, सीतामढ़ी, शिवहर , दरभंगा, सहरसा, मधुबनी और अररिया समेत अन्य जिलों में मौसम ने पलटी मारी है. इस दौरान लगभग 65 किमी की रफ्तार से चली आंधी-तूफान के साथ हल्की बारिश ने जमकर प्रदेश में तबाही मचायी है. वहीं, राज्य के कई जगहों पर मौसम कहर बनकर टूटा है. कहीं आंधी-तूफान तो कहीं बारिश की बौछार ने जन जीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है. बिहार में धूलभरी आंधी, तेज हवाएं और आसमान में काले बादलों ने माहौल को डरावना बना दिया है. सीवान में गुरुवार को आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. यह घटना दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई. पिछले दो दिनों में बारिश के दौरान गिरी आकाशीय बिजली से अब तक अलग-अलग जगहों पर 60 लोगों से अधिक की मौत हो गयी है.

ALSO READ: पुलिस की टीम पर हमला, लाठी-डंडों से मारकर पैर तोड़ा, आरोपित को भी छुड़ा ले गए लोग

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >