भोजपुर में यूपी के युवक की ट्रेन से गिरकर मौत, कोलकाता जाते वक्त हुआ हादसा

Bihar News: बिहार के भोजपुर में ट्रेन से गिरकर एक युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान यूपी के मैनपुरी निवासी विक्की द्विवेदी (20) के रूप में हुई है. यह घटना दानापुर-पीडीडीयू रेलखंड की है.

Bihar News: बिहार के भोजपुर में ट्रेन से गिरकर एक युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान यूपी के मैनपुरी निवासी विक्की द्विवेदी (20) के रूप में हुई है. यह घटना दानापुर-पीडीडीयू रेलखंड की है. मिली जानकारी के अनुसार विक्की ट्रेन से पश्चिम बंगाल के मेदिनीपुर स्थित अपने ननिहाल घूमने जा रहा था.

पोस्टमार्टम के बाद परिवार को मिला शव

मृतक की जेब से एक डायरी मिली है, जिस पर घरवालों का मोबाइल नंबर लिखा था. उसी नंबर पर फोन करके जीआरपी ने परिजनों को हादसे की जानकारी दी. खबर मिलने के बाद परिवार परिवार के सदस्य आरा पहुंचे. शव को पोस्टमार्टम के बाद परिवार के हाथों सौंप दिया गया है.  

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

दिल्ली में रहता था युवक

प्राप्त जानकारी के मुताबिक विक्की तीन वर्षों से दिल्ली में रह रहा था और वहां वह एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था. मृतक तीन भाइयों में दूसरे स्थान पर था और कुछ सालों पहले बीमारी से उसने मां रेखा देवी को खो दिया था.

इसे भी पढ़ें: बिहार के इस शहर की रौनक को बढ़ाएगा सैंडिस कंपाउंड, फिर शुरू होंगी ये सारी सुविधाएं

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rani thakur

बंगाल की धरती पर एक दशक से अधिक समय तक समृद्ध पत्रकारिता अनुभव के साथ, रानी ठाकुर अब बिहार की धरती पर अपनी लेखनी से पहचान बना रही हैं. कोलकाता में कई राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित अखबारों के लिए रिपोर्टिंग और सब-एडिटिंग का अनुभव हासिल करने के बाद, वे अब प्रभात खबर के डिजिटल डेस्क से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफ स्टाइल की खबरों के माध्यम से अपनी रचनात्मक सोच और पत्रकारिता कौशल को नई दिशा दे रही हैं.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >