Bihar New Six Lane Road: इस जिले को सिक्स लेन सड़क की सौगात, जाम से मिलेगी मुक्ति

Bihar New Six Lane Road: बिहार के भोजपुर जिले को एक सिक्स लेन सड़क की सौगात मिलने वाली है. इस सड़क के तैयार हो जाने से दिन प्रतिदिन लगने वाले जाम से लोगों को निजात मिल जाएगा.

Bihar New Six Lane Road: भोजपुर जिले में आए दिन लगने वाले बालू जाम महासंकट से निपटने को जिला प्रशासन ने तेजी से कवायद शुरू कर दी है. इसे लेकर एक तरफ जहां शहर में रिंग रोड समेत वैकल्पिक रास्तों की खोज होने के साथ उसके निर्माण कार्य शुरू करने पर तेजी से अभियान चल रहा है. वहीं, दूसरी तरफ बालू सड़क जाम के रास्ते में सबसे बड़ी बाधा बनी आरा-छपरा फोरलेन मुख्य सड़क को अब सिक्स लेन में बदलने का निर्णय लिया गया है. आरा-छपरा मुख्य सड़क को सिक्स लेन बन जाने के बाद पटना-भोजपुर और छपरा जिले के लोगों के लिए काफी राहत हो जाएगी. इसके बन जाने से हजारों वाहनों को जाम से मुक्ति मिलेगी. 

45 फीट की सड़क 63 फीट की हो जाएगी

लगातार बढ़ती मांग के बाद जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है. इसे लेकर डीएम तनय सुल्तानिया ने पथ निर्माण विभाग के एक्जिक्यूटिव इंजीनियर को दो दिनों के अंदर आरा-छपरा मुख्य सड़क को सिक्स लेन में बदलने के लिए डीपीआर मांगा है. बता दें, आरा-छपरा मुख्य सड़क पहले से फोर लेन है, जिसकी चौड़ाई लगभग 45 फीट है. वहीं इस सड़क को सिक्स लेन में बदलने के बाद इसकी चौड़ाई 63 फीट हो जाएगी. इस तरह से सिक्स लेन बनाने के लिए सड़क के दोनों तरफ लगभग साढ़े बारह फीट सड़क और चौड़ी हो जाएगी.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

दोनों तरफ बढ़ जाएगा एक और लेन

सिक्स लेन में बदले जाने के बाद दोनों तरफ एक लेन और बढ़ जाएगा. इसकी मदद से एक बार में हजारों ट्रकों के आने और जाने की सुविधा बढ़ जाएगी. भोजपुर जिले के सीमा में आरा छपरा फोरलेन मनभावन मोड़ से शुरू होकर बबूरा तक जाती है, जिसकी लंबाई लगभग 15 किलोमीटर है. इतनी दूरी में यह सड़क सिक्स लेन बन जाएगी जिससे वाहन चालकों को भी काफी सुविधा होगी.

ALSO READ: Bihar Chakka Jam: पुलिस-अभ्यर्थी के बीच टकराव के बाद आज बंद रहेगा बिहार, वाम दल ने चक्का जाम का किया आह्वान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >