भोजपुर में पानी से भरे गड्ढे में ग्रामीणों ने देखा मगरमच्छ, पूरे इलाके में दहशत का माहौल...

Bhojpur News: भोजपुर जिले के बड़हरा प्रखंड क्षेत्र के बबुरा गांव में बड़ी मां दुर्गा मंदिर के पास एक गड्ढे में मगरमच्छ देखने की सूचना ने पूरे इलाके में दहशत मचा दिया है. पिछले तीन दिनों से इस गढ्ढे में ग्रामीण मगरमच्छ को देख रहे है.

Bhojpur News: भोजपुर जिले के बड़हरा प्रखंड क्षेत्र के बबुरा गांव में बड़ी मां दुर्गा मंदिर के पास एक गड्ढे में मगरमच्छ देखने की सूचना ने पूरे इलाके में दहशत मचा दिया है. पिछले तीन दिनों से इस गढ्ढे में ग्रामीण मगरमच्छ को देख रहे है. जिसके बाद उन्होंने वन विभाग की टीम को भी सूचना दी है. वन विभाग की टीम लगातार इस क्षेत्र में निगरानी बनाए हुए है. हालांकि वन विभाग की टीम मगरमच्छ को पकड़ने में नाकामयाब रही है. अगल बगल के लोग सहमे हुए है और जल्द ही मगरमच्छ के पकड़े जाने की गुहार लगा रहे हैं.

मगरमच्छ के नजर आने के बाद ग्रामीण डरे हुए हैं. जिसपर अजीत कुमार ने बताया कि करीब तीन दिन पहले यानी 20 अगस्त को मेरे घर के सामने ही मगरमच्छ दिखा था. जिसका अजीत ने वीडियो बनाया और तुरंत ही ग्रामीणों को सूचित किया था. उसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी.

Also Read: वैशाली एक्सप्रेस में महिला ने बच्चे को दिया जन्म, करीब 40 मिनट तक रुकी रही ट्रेन, परिजन बोलें- कन्हैया आ गए…

मगरमच्छ को बाहर निकालने के लिए अलग-अलग तरकीब अपना रहे हैं ग्रामीण

वन विभाग की टीम सूचना के बाद लोकेशन पर पहुंच गई. लेकिन पकड़ नहीं पाए. उसके बाद मगरमच्छ को लगातार देखा गया. लेकिन 22 अगस्त की रात के बाद से मगरमच्छ इस गढ्ढे में किसी ग्रामीणों को नहीं दिखा है. अब ग्रामीण उस मगरमच्छ को बाहर निकालने के लिए बत्तख का इस्तेमाल कर रहे है. ग्रामीण समीर ने बताया कि उस बत्तख को रस्सी से बांध कर उस पानी भरे गढ्ढे में डाल रहे है. ताकि उसे देख कर मगरमच्छ बाहर आए और फिर उसे पकड़ा जा सके.

एक दिन पहले बछड़ा पर हमला करने वाला था मगरमच्छ

ग्रामीणों ने बताया कि पानी बहुत ज्यादा भर गया है. इस बबुरा गांव में 14 हजार की संख्या में लोग है और इस गढ्ढे के अगल-बगल करीब 1 हजार के करीब लोग रहते हैं. जिसमें छोटे बच्चे भी बहुत है. जिन्हें सबसे ज्यादा खतरा है. समीर ने बताया कि एक दिन पहले शिव लोचन पासवान के घर के पास एक गाय का बछड़ा बंधा हुआ था.

जिसे खाने के लिए मगरमच्छ ने उसपर हमला किया था. लेकिन ग्रामीणों के शोरगुल की वजह से वो दोबारा उसी पानी में भाग गया. जिसकी वजह से ज्यादा डर बना हुआ है. लोग रात में भी सो नहीं पा रहे है. रात भर जाग कर रखवाली करना पड़ रहा है. वहीं शुक्रवार की सुबह वन विभाग की टीम भी वापस लौट चुकी है.

Also Read: कॉम्बैट साउथ एशिया चैंपियनशिप में भोजपुर के भाई-बहन करेंगे देश का प्रतिनिधित्व, भारत समेत आठ देश के पहलवान लेंगे भाग…

घर तक पहुंच चुका है गढ्ढा का पानी, मगरमच्छ का सबसे ज्यादा डर

दरअसल बबुरा गंगा से सटा हुआ इलाका है. गंगा में बाढ़ आने की वजह से इस क्षेत्र में भी पानी भर चुका है. अब भले पानी घट रही हो लेकिन इस क्षेत्र से पानी अभी बाहर नहीं निकला है. जिसकी वजह से यह अनुमान लगाया जा रहा है मगरमच्छ इसी वजह से इस इलाका में आ समाया है. इस जगह सबसे ज्यादा डर शिव लोचन पासवान के घर को है.

यह घर एक दम गढ्ढे के बगल में है. घर की सीढ़ी भी पानी को छूता हुआ छत की ओर जाता है. इस घर में करीब 13 सदस्य है. सबसे पहले इसी घर के रहने वाले अजीत कुमार ने मगरमच्छ को देखा था. वन विभाग ने इन्ही के घर के नीचे जाल लगाया है. क्योंकि सबसे ज्यादा बार मगरमच्छ को इनके घर के पास ही देखा गया है.

सीएम योगी के ‘बंटेंगे तो कटेंगे’ वाले बयान पर ओवैसी का पलटवार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >