बिहार में चलती CNG कार में लगी आग, बाल-बाल बचे महाकुंभ जा रहे सात यात्री

Bihar News: भोजपुर जिले में बड़ा हादसा टल गया जब आरा-मोहनिया हाईवे पर चलती CNG कार में अचानक आग लग गई. कार में सवार सात लोगों ने किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचाई, लेकिन गाड़ी पूरी तरह जलकर राख हो गई.

Bihar News: बिहार के भोजपुर जिले में शनिवार को एक बड़ा हादसा टल गया. आरा-मोहनिया मुख्य मार्ग पर बेहरा गांव के पास चलती CNG कार में अचानक आग लग गई. कार में सवार सात लोगों, जिनमें तीन महिलाएं भी शामिल थीं ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई. आग इतनी भीषण थी कि कुछ ही मिनटों में कार पूरी तरह जलकर राख हो गई.

ब्लास्ट के साथ धू-धूकर जली कार

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि, समस्तीपुर जिले के रहने वाले ये यात्री प्रयागराज कुंभ स्नान के लिए निकले थे. रास्ते में अचानक कार से धुआं उठने लगा और देखते ही देखते आग भड़क गई. स्थानीय लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन CNG होने के कारण आग ने विकराल रूप ले लिया और धमाकों के साथ पूरी कार जल गई.

पुलिस ने संभाला मोर्चा

घटना की सूचना मिलते ही उदवंतनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक कार खाक हो चुकी थी. गनीमत रही कि सभी यात्री समय रहते बाहर निकल आए, वरना बड़ा हादसा हो सकता था. पुलिस मामले की जांच कर रही है कि आग कैसे लगी और क्या तकनीकी खराबी इसका कारण थी.

Also Read: बिहार के ये BJP विधायक तीन महीने के लिए जाएंगे जेल! 2019 में फरसा से किया था हमला

बड़ा हादसा टला

ग्रामीणों की तत्परता और यात्रियों की सतर्कता से सात लोगों की जान बच गई. यह घटना CNG वाहनों की सुरक्षा को लेकर एक बड़ा सवाल खड़ा करती है. हादसे के बाद से स्थानीय लोगों में डर का माहौल है और लोग इस मामले में विस्तृत जांच की मांग कर रहे हैं.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >