ट्रक का गुल्ला टूटा, 18 घंटे से जाम

गड़हनी : आरा-सासाराम स्टेट हाइवे पर गड़हनी गोला स्थित पुल के पास रविवार की रात 10 बजे से बालू लदे ट्रक का गुल्ला टूट जाने से महाजाम की स्थिति बनी हुई है. इसी दौरान शाहाबाद प्रक्षेत्र के डीआइजी की गाड़ी रास्ते से गुजरने वाली थी, तो पुलिस प्रशासन ने जल्दी में किसी तरह वाहनों को […]

गड़हनी : आरा-सासाराम स्टेट हाइवे पर गड़हनी गोला स्थित पुल के पास रविवार की रात 10 बजे से बालू लदे ट्रक का गुल्ला टूट जाने से महाजाम की स्थिति बनी हुई है.

इसी दौरान शाहाबाद प्रक्षेत्र के डीआइजी की गाड़ी रास्ते से गुजरने वाली थी, तो पुलिस प्रशासन ने जल्दी में किसी तरह वाहनों को साइड कराया और उनकी गाड़ी को पास कराया. इसके बाद पुलिस प्रशासन के अधिकारी गायब हो गये.
स्थिति यह है कि पिछले 18 घंटे से मुख्य सड़क पर ट्रक खड़ा है और किसी तरह साइड से वाहनों का आवागमन हो रहा है, लेकिन प्रशासन द्वारा 18 घंटे से ट्रक को मुख्य सड़क से नहीं हटाये जाने से जाम की स्थिति बनी हुई है. इससे स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >